SSC CHSL General Knowledge Practice Set 22 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और यह परीक्षा 24 मई से 10 जून 2022 तक आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवार अब अपने अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए SSC की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 25 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं।

SSC CHSL General Knowledge Practice Set 22
प्रश्न. सामाजिक न्याय का क्या अर्थ है?
- सभी को समान आर्थिक अधिकार मिलने चाहिए।
- सभी को समान राजनीतिक अधिकार मिलने चाहिए
- जाति, नस्ल, रंग और लिंग आधारित सभी प्रकार का भेदभाव दूर होना चाहिए।
- सभी को धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार दिया जाना चाहिए
उत्तर: 3
प्रश्न. “भांगड़ा” कहाँ का नृत्य है?
- हरियाणा
- राजस्थान
- दिल्ली
- पंजाब
उत्तर: 4
प्रश्न. “डांडिया” कहाँ का प्रसिद्ध नृत्य है?
- झारखंड
- महाराष्ट्र
- गुजरात
- असम
उत्तर: 3
प्रश्न. “नाट्य शास्त्र” के रचयिता कौन थे?
- भरत मुनि
- नारद मुनि
- झंडु मुनि
- व्यास मुनि
उत्तर: 1
प्रश्न. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान सम्प्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अन्तर निम्नलिखित में कौन-सा है?
- अहिंसा पर बल
- जाति रहित समाज
- देवी-देवताओं की पूजा
- स्तूप पूजा
उत्तर: 3
प्रश्न. स्वतंत्रता के लिए क्या अनिवार्य है?
- कानून
- प्रतिबंध
- अधिकार
- विशेषाअधिकार
उत्तर: 3
प्रश्न. उस देश का नाम बताइए जिसने प्रथम उपग्रह “स्पुतनिक” अंतरिक्ष में छोड़ा?
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- सोवियत संघ
- जापान
- इंग्लैंड
उत्तर: 2
प्रश्न. आमतौर पर किसे “लौह पुरुष” के नाम से जाना जाता है?
- सरदार वल्लभभाई पटेल
- विट्ठलभाई पटेल
- बाल गंगाधर तिलक
- बिपिनचंद्र पाल
उत्तर: 1
प्रश्न. महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?
- भद्रबाहु
- स्थूलभद्र
- चावकि
- जमाली
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति सर्वाधिक संख्या में पाई जाती है?
- टोड
- भोल
- गारो
- गोंड
उत्तर: 4
प्रश्न. प्रोडक्शन कार्य इनपुट और किसके बीच के प्रकार्यात्मक संबंध को दर्शाता है?
- प्रोडक्ट
- प्रोड्यूस
- आउटपुट
- सर्विस
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘आत्म-निर्भरता” किसका मुख्य उद्देश्य था?
- चौथी योजना
- सातवी योजना
- तीसरी योजना
- छठी योजना
उत्तर: 4
प्रश्न. जिला न्यायाधीश किसके नियंत्रण के अधीन होता है?
- राज्य सरकार
- उच्च न्यायालय
- उच्चतम न्यायालय
- राज्यपाल
उत्तर: 2
प्रश्न. पीलिया रोग किसे प्रभावित करता?
- हृदय
- प्लीहा
- यकृत
- पित्ताशय
उत्तर: 3
प्रश्न. आवधिक सारणी में निम्नलिखित में से कौन सी धातु सबसे भारी होती है?
- Os
- Pt
- Pb
- W
उत्तर: 1
प्रश्न. हास्य गैस का रासायनिक फार्मूला क्या है?
- NO
- NO2
- N2O
- N2O3
उत्तर: 3
प्रश्न. खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है?
- उसे रोजना साफ करना मुश्किल होता है
- काली सतह ऊष्मा की सुचालक होती है
- काली सतह ऊष्मा की कुचालक होती है
- काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है।
उत्तर: 4
प्रश्न. GUI किसका संक्षिप्त रूप है?
- ग्राफिकल यूजर इंटरफेस
- ग्राफिकल यूजर इंफॉर्मेशन
- ग्राफिकल यूजर इंटरेक्शन
- ग्राफिकल यूजर इंस्ट्रक्शन
उत्तर: 1
प्रश्न. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद कहाँ स्थित है?
- देहरादून
- रांची
- नई दिल्ली
- रायपुर
उत्तर: 1
प्रश्न. कोलेस्ट्रॉल किसमें नहीं होता?
- ग्राउंडनट ऑयल
- बटर ऑयल
- बटर मिल्क
- आइसक्रीम
उत्तर: 1
प्रश्न. पश्चिमी राजस्थान की मृदा में किसका अधिक अंश होता है?
- ऐलुमिनियम
- कैल्शियम
- नाइट्रोजन
- फॉस्फोरस
उत्तर: 2
प्रश्न. वर्धमान महावीर और किस नाम से विख्यात है?
- जेना
- महान शिक्षक
- महान प्रचारक
- जैन
उत्तर: 1
प्रश्न. एंजाइम की गतिविधि किसके परिवर्तन से नियंत्रित हो सकती है?
- pH
- प्रकाश
- आर्द्रता
- बारिश
उत्तर: 1
प्रश्न. प्रोटीन किससे पचते हैं?
- प्रोटिएस
- ऐमिलेस
- लाइपेस
- न्यूक्लियेस है?
उत्तर: 1
प्रश्न.”रणजी ट्रॉफी” का संबंध किस खेल से है?
- हॉकी
- फुटबॉल
- क्रिकेट
- कबड्डी
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।