SSC CGL Tier I Exam 2022 GK Practice Set 02 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए SSC CGL Recruitment 2022 जारी किया था। जो भी अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन किए थे उनके परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है। आपको बता दें कि SSC CGL Recruitment 2022 के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी। SSC CGL 2022 Tier I की परीक्षा 01 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 के बीच संपन्न कराई जाएगी।जितने भी उम्मीदवार SSC CGL 2022 Tier I परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके पास अब तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है।
आपको तो पता ही होगा की SSC CGL Tier I परीक्षा में सामान्य ज्ञान GK के 25 प्रश्न पूछे जाते हैं । मेरे द्वारा इस पोस्ट में SSC CGL के पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के आधार पर 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है जो की SSC CGL की होने वाली आगामी परीक्षा में पूछे जाने की प्रबल संभावना है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों को जरूर पढ़कर एग्जाम हॉल में जाएं।

SSC CGL Tier I Exam 2022 Practice Set 02
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के बाद किस राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या सबसे अधिक है?
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
उत्तर : 1
प्रश्न. BCCI के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
- रोजर बिन्नी
- सौरव गांगुली
- राहुल द्रविड़
- रवि शास्त्री
उत्तर: 1
प्रश्न. मनुष्यों में गुणसूत्रों के कितने युग्म होते हैं?
- 19
- 22
- 23
- 26
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रथम मुग़ल शाशक कौन था?
- अकबर
- बाबर
- हुमायु
- जहांगीर
उत्तर : 2
प्रश्न.‘एग्जाम वारियर्स (Exam Warriors)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- अभिषेक मनु सिंघवी
- नरेंद्र मोदी
- बिबेक देबरॉय
- विक्रम सेठ
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस इस दिन मनाया जाता है?
- 01 दिसंबर
- 24 दिसंबर
- 05 सितंबर
- 22 नवंबर
उत्तर : 2
प्रश्न. हजारद्वारी महल ………….. में स्थित है।
- बीकानेर
- मैसूर
- जोधपुर
- मुर्शिदाबाद
उत्तर : 4
प्रश्न. केंद्रीय बजट 2020-21 के दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए इनमें से किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था?
- पोषण संग
- पोषण अधिकार
- पोषण अभियान
- पोषण ज्ञान
उत्तर : 3
प्रश्न. लोथल स्थल पर हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों की खोज निम्न में से किसने की थी?
- एस. आर. राव
- आर. एस. बिष्ट
- डी. आर. साहनी
- आर. डी. बनर्जी
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा स्मारक उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है?
- एत्माद-उद-दौला का मकबरा
- जहाँगीर का मकबरा
- शेख सलीम चिश्ती का मकबरा
- अकबर का मकबरा
उत्तर : 2
प्रश्न. विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (WCPD) हर साल 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह पहली बार……..में मनाया गया था?
- 2009
- 2010
- 2011
- 2012
उत्तर: 4
प्रश्न. हाल ही में महिला एशिया कप का खिताब किस देश ने जीता है?
- भारत
- श्रीलंका
- पाकिस्तान
- बांग्लादेश
उत्तर: 1
प्रश्न. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस कब मनाया गया ?
- 14 अक्टूबर
- 12 अक्टूबर
- 15 अक्टूबर
- 17 अक्टूबर
उत्तर: 1
इसे भी पढ़ें
प्रश्न. ऋग्वेद, कितनी पुस्तकों (मंडलों) में विभाजित है?
- 10
- 5
- 13
- 16
उत्तर : 1
प्रश्न. द्वितीय विश्व युद्ध में अपने पक्ष में पूर्ण भारतीय सहयोग प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने भारत में कौन-सा मिशन शुरू किया था ?
- इरविन
- साइमन
- कॉर्नवालिस
- क्रिप्स
उत्तर : 4
प्रश्न. ICC ( अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का मुख्यालय इनमें से किस देश में स्थित है?
- यू.ए.ई. (UAE)
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- यू. के. (UK)
उत्तर : 1
प्रश्न. महाधिवक्ता ………… के प्रसाद पर्यंत अपने पद पर बना रह सकता है।
- प्रधानमंत्री
- महान्यायवादी
- मुख्यमंत्री
- राज्यपाल
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 368 इनमें से किससे संबंधित है?
- कृषि प्रक्रियाएं
- संवैधानिक संशोधन
- केंद्र-राज्य संबंध
- संसद
उत्तर : 2
प्रश्न. कालिदास रचित नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम शकुंतला और राजा ………… की प्रेम कथा है।
- दशरथ
- दुष्यंत
- दुशासन
- धृतराष्ट्र
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2020-2021 के अनुसार, किस राज्य के वन आच्छादित क्षेत्र में वृद्धि नहीं हुई है?
- कर्नाटक
- अरुणाचल प्रदेश
- केरल
- आंध्र प्रदेश
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत के राष्ट्रीय ध्वज के सफेद भाग के केंद्र में एक गहरे नीले रंग का अशोक चक्र सुसज्जित है। इस चक्र में कितनी तीलियां हैं?
- 22
- 30
- 20
- 24
उत्तर : 4
प्रश्न. चाय और कॉफी ……………. मिट्टी में उगाई जाती हैं।
- जलोढ़
- काली
- लैटेराइट
- शुष्क
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है?
- उत्तराखंड
- हिमाचल प्रदेश
- पंजाब
- राजस्थान
उत्तर : 3
प्रश्न. अक्टूबर 2022 में जारी किए गए 15वें ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में भारत किस स्थान पर है?
- 111वें
- 105वें
- 107वें
- 109वें
उत्तर: 3
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं?
- अनुच्छेद 18
- अनुच्छेद 51(A)
- अनुच्छेद 81
- अनुच्छेद 21(A)
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
अनुच्छेद 51A
Art 51a
2