SSC CGL Tier 1 Exam 2022 GK Most Important Question with Answer Practice Set 14 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा SSC CGL Tier 1 Exam 2022 के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दिया है। एसएससी के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार SSC CGL Tier 1 Exam 01 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाएगा वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए परीक्षा 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।
एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता पाने के लिए SSC CGL Most Important GK Question को जरूर पढ़ना चाहिए और ऐसे कर अभ्यर्थी परीक्षा में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। आज हम अभ्यर्थियों के लिए SSC CGL GK Most Important Question With Answer लेकर आ चुके हैं। जिसको उम्मीदवार परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें तथा सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को नोट कर लें।
SSC CGL Tier 1 Exam 2022 GK Most Important Question with Answer Practice Set 14
प्रश्न. क्षमता उपयोग-
- आमतौर पर लगभग 100 प्रतिशत है।
- उस श्रम-शक्ति के प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है जो नियोजित है।
- वर्तमान उत्पादन के लिए प्रयुक्त विद्यमान पूंजी स्टॉक के समानुपातिक माप है।
- जब अर्थव्यवस्था अवमंदन में चली जाती है तो बढ़ता है क्योंकि फर्म को उत्पादन बनाए रखने के लिए बेरोजगार कामगारों को किसी अन्य संसाधन से प्रतिस्थापित करना पड़ता है।
उत्तर: 3
प्रश्न. बाजार कीमतों के निवल राष्ट्रीय उत्पाद का एक और नाम क्या है ?
- राष्ट्रीय आय
- व्यक्तिगत आय
- सकल देशीय उत्पाद
- प्रति व्यक्ति आय
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस कोटि के कामगारों को खेतिहर कहा जाता है?
- जिनकी अपनी जमीन हो और खेती करते हों
- जो जमीन पट्टे पर लेकर खेती करते हों
- जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हों
- जिनकी जमीन हो और दूसरों से या संस्थाओं से पट्टे पर लेकर खेती करते हों
उत्तर: 3
प्रश्न. जब उत्पादन की औसत लागत (AC) घटती है तब उत्पादन की सीमांत लागत-
- बढ़ रही होती है
- घट रही होती है
- औसत लागत से अधिक होती है
- औसत लागत से कम होती है
उत्तर: 4
प्रश्न. बेवर गीयर का उपयोग किया जाता है, जब एक्सेस होता है?
- नन-इन्टरसेक्टिंग
- नन-कोप्लैनर
- समान्तर
- इनमें कोई नहीं
उत्तर: 2
प्रश्न. इवेपोरेटिंग कूलिंग में-
- वायु में सेन्सिबिल हीट बढ़ाया जाता है।
- वायु से लेटेंट हीट हटाया जाता है
- वायु को ठंडा एवं ह्यूमिडिफाइड कियाजाता है
- वायु को ठंडा एवं डीह्यूमिडिफाइड किया जाता है
उत्तर: 3
प्रश्न. ऐक्सिअल फ्लों पंप चालू किया जाता है, इसके डिलिवरी तत्त्व को-
- पूर्णत: खुला रखकर
- पूर्णतः बन्द रखकर
- 50% खुला रखकर
- या तो खुला या बंद रखा जाता है
उत्तर: 3
प्रश्न. यदि आप एक गेंद को अलग-अलग स्थानों पर ले जाते हैं, तो किस स्थान पर इसका वजन अधिक होगा ?
- ध्रुवों पर
- भूमध्य रेखा पर
- मकर रेखा पर
- वजन स्थिर रहेगा
उत्तर: 1
यह भी पढ़ें
- SSC CGL Tier 1 Exam 2022 General Science Practice Set 10
- SSC CGL Tier 1 Exam 2022 GK Most Important Question with Answer Practice Set 13
प्रश्न. अमोनियम क्लोराइड तथा शुष्क बुझे हुए के मिश्रण को गर्म करने पर प्राप्त होता है-
- फॉस्फोरस
- अमोनियम
- क्लोरीन
- हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व रासायनिक रूप में धातु व अधातु दोनों के समान कार्य करता है?
- आर्गन
- कार्बन
- जिनान
- बोरॉन
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा तृतीय श्रेणी के लीवर का उदाहरण है?
- चिमटा
- तुला
- एक पहिए का ठेला गाड़ी
- सरौता
उत्तर: 1
प्रश्न. एक पौंड जल के ताप को 1°F बढ़ाने में ली गई ऊष्मा की मात्रा कहलाती है-
- कैलोरी
- B.T. U.
- C. H. U.
- गुप्त ऊष्मा
उत्तर: 2
प्रश्न. किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में श्रोता की सापेक्ष गति के कारण सुनाई देने वाले उतार चढ़ाव को कहते हैं
- डॉप्लर प्रभाव
- रमन प्रभाव
- प्रकाश विद्युत् प्रभाव
- क्रॉम्पटन प्रभाव
उत्तर: 1
प्रश्न. कोई कण एक सेकण्ड में कितने करता है, उस संख्या को कहते हैं?
- आवर्त काल
- आवृति
- तरंगदैर्ध्य
- चाल
उत्तर: 2
प्रश्न. यदि किसी सरल लोलक की लंबाई 4% बढ़ा दी जाए, तो उसका आवर्त काल-
- 2% बढ़ जाएगा
- 2% घट जाएगा
- 4% बढ़ जाएगा
- अपरिवर्तित रहेगा
उत्तर: 1
प्रश्न. मुद्रास्फीति को रोकने के लिए कौन-सा सरकार द्वारा किया जाने वाला एक उपाय नहीं है ?
- उपभोग में बढ़ोत्तरी
- उत्पादन में वृद्धि
- घाटा वित्तीयन में कमी
- कराधान के उपाय
उत्तर: 1
प्रश्न. डॉलफिन किस श्रेणी का उदाहरण-
- जलस्थलचर (Amphibia)
- ऐविस (Aves)
- स्तनपायी (Mammal)
- पाइसेस (Pisces)
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित रक्त-वर्गों में से किसमें कोई प्रतिजन (Antigen) नहीं होता है?
- A
- B
- AB
- O
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्न में से कौन मनुष्यों में पाया जाने वाला एक पाचक एन्जाइम नहीं है?
- ट्रिपसिन (Trypsin)
- गैसट्रिन (Gastrin )
- टायलिन (Ptylin)
- पेप्सिन ( Pepsin)
उत्तर: 2
प्रश्न. मुद्रास्फीति किस कारण से होती है?
- मुद्रा-पूर्ति में वृद्धि तथा उत्पादन में
- मुद्रा-पूर्ति में वृद्धि
- उत्पादन में वृद्धि
- उत्पादन में ह्रास
उत्तर: 1
प्रश्न. यदि दो वस्तुए पूरक हो तो उनकी क्रॉस कीमत प्रत्यास्थता होती है-
- शून्य
- धनात्मक
- ऋणात्मक
- काल्पनिक संख्या
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत में थोक कीमत पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 27 जुलाई, 2008 को अपने 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वह थी-
- 11.75 प्रतिशत
- 12.00 प्रतिशत
- 11.85 प्रतिशत
- 12.05 प्रतिशत
उत्तर: 4
प्रश्न. निवेश गुणक का मूल्य संबंधित है-
- स्वायत्त निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
- आय में परिवर्तन के कारण स्वायत्त निवेश में परिवर्तन से
- उपभोग में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
- उत्प्रेरित निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
उत्तर: 1
प्रश्न. निवेश गुणक का मूल्य संबंधित है-
- स्वायत्त निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
- आय में परिवर्तन के कारण स्वायत्त निवेश में परिवर्तन से
- उपभोग में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
- उत्प्रेरित निवेश में परिवर्तन के कारण आय में परिवर्तन से
उत्तर: 1
प्रश्न. सुलभ मुद्रा का अर्थ है-
- ब्याज की कम दर
- आय का निम्न स्तर
- बचत का निम्न स्तर
- काले धन का आधिक्य
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
1