SSC CGL GK/GS Practice Set : SSC CGL के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, तथा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। सीजीएल टीयर -1 की परीक्षा अप्रैल माह में होने वाली है।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये हम आपके समक्ष SSC की परीक्षाओं में विगत वर्षो के पूछे गए प्रश्नों का चयन करके लाये हैं, अतः परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत हो सके।
SSC CGL GK/GS प्रैक्टिस सेट 1
प्रश्न. विलियम जोंस कप निम्नलिखित में से किस खेल (games/sports) से संबंधित है?
- बिलियर्ड्स
- क्रिकेट
- मुक्केबाज़ी
- बास्केटबॉल
उत्तर : 4
प्रश्न. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य का लिंग-अनुपात 900 से कम है?
- मध्य प्रदेश
- असम
- झारखंड
- हरियाणा
उत्तर : 4
प्रश्न. जीव-जंतुओं की संरचना, स्वरूप और पारिस्थितिक वितरण के वैज्ञानिक अध्ययन को _ कहा जाता है।
- जंतु विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- छिपकली विज्ञान
- नृजाति विज्ञान
उत्तर : 1
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के बाद किस राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या सबसे अधिक है?
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
उत्तर : 1
प्रश्न. सांची को निम्नलिखित में से किस वर्ष यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया?
- 1967
- 1999
- 1989
- 2014
उत्तर : 3
प्रश्न. मृदा प्रबंधन और फसल चक्र, खरपतवार और कीट नियंत्रण और फसलों की वृद्धि और खाद्य उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जलवायु के अध्ययन से संबंधित विज्ञान क्या कहलाता है?
- कोशिका विज्ञान
- कृषि विज्ञान
- घास विज्ञान
- शरीर-रचना विज्ञान
उत्तर : 2
प्रश्न. पृथ्वी की सतह के नीचे सबसे नजदीकी खनिज केवल _ प्रक्रिया द्वारा खोदकर निकाले जा सकते जाते हैं।
- कूपकी खनन (शाफ्ट माइनिंग)
- उत्खनन (क्वॉरीइंग)
- विवृत खनन (ओपन कास्ट माइनिंग)
- खुदाई (ड्रिलिंग)
उत्तर : 4
प्रश्न. मनुष्यों में गुणसूत्रों के कितने युग्म होते हैं?
- 19
- 22
- 23
- 26
उत्तर : 3
प्रश्न. महिला उद्यमिता दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है?
- 19 नवंबर
- 25 नवंबर
- 10 अक्टूबर
- 14 सितंबर
उत्तर : 1
प्रश्न. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, इंफाल एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष __ में पारित एक अधिनियम के तहत की गई है।
- 2019
- 2014
- 2015
- 2018
उत्तर : 4
प्रश्न. प्रथम मुग़ल शाशक कौन था?
- अकबर
- बाबर
- हुमायु
- जहांगीर
उत्तर : 2
प्रश्न. लेबैंग बूमनी निम्नलिखित में से किस राज्य का एक प्रदर्शनकारी लोक नृत्य हैं?
- महाराष्ट्र
- केरल
- ओडिशा
- त्रिपुरा
उत्तर : 4
प्रश्न. दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव (इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल) के 9वें संस्करण का आयोजन _ में किया गया था।
- आंध्र प्रदेश
- महाराष्ट्र
- ओडिशा
- तमिलनाडु
उत्तर : 3
प्रश्न. अपघटित पारिस्थितिकी तंत्र और पारिस्थितिक स्थिरता के संरक्षण और पुनर्जनन के माध्यम से एक क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया __ कहलाती है।
- स्थायी विकास
- पारिस्थितिक-विकास
- सामाजिक विकास
- सामाजिक स्थिरता
उत्तर : 2
प्रश्न. हाल ही किस देश ने दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो रेल लाइन की शुरुआत की?
- चीन
- फ्रांस
- भारत
- पाकिस्तान
उत्तर : 1
प्रश्न. हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष से लागू हुआ था?
- 1890
- 1856
- 1906
- 1934
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक विजेताओं के कोच को दिया जाता है?
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- अर्जुन पुरस्कार
- ध्यान चंद पुरस्कार
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
उत्तर : 1
प्रश्न. प्राचीन भारत में लोग इस बात पर विश्वास करते थे कि जब ब्राहमणों के सहयोग से __ अनुष्ठान किया जाता है, तो बलिदानी व्यक्ति का अगले जन्म में एक क्षत्रिय के रूप में पुनर्जन्म होता है, चाहे वह जन्म से क्षत्रिय न हो।
- हिरण्य-गर्भ
- मेधाजनन
- उपनयन
- समवज-तन
उत्तर : 1
प्रश्न.‘एग्जाम वारियर्स (Exam Warriors)’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- अभिषेक मनु सिंघवी
- नरेंद्र मोदी
- बिबेक देबरॉय
- विक्रम सेठ
उत्तर : 2
प्रश्न. चालीस वर्ष पूर्व बंद हो गये संगीत समूह __ , ने सितंबर 2021 में अपनी वापसी की घोषणा की।
- एबीबीए
- ईगल्स
- रोलिंग स्टोन्स
- लेड जेप्लिन
उत्तर : 1
प्रश्न. टेनिस में ओपन एरा की शुरूआत _ में हुई, जब ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ने पेशेवर खिलाड़ियों को नवोदित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी।
- 1948
- 1938
- 1968
- 1958
उत्तर : 3
प्रश्न. __ साम्राज्य पहला अखिल भारतीय साम्राज्य था, जिसके शासन क्षेत्र में अधिकांश वर्तमान भारतीय उपमहाद्वीप आते थे।
- चोल
- कुषाण
- मौर्य
- गुप्त
उत्तर : 3
प्रश्न. 2019 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
- येमी अलादे
- एम.नेत्रा
- मिशेल ओबामा
- पद्म लक्ष्मी
उत्तर : 4
प्रश्न. 1918 में खेड़ा (Khaira/Kaira) में आई बाढ़ के बाद इनमें से किसने अंग्रेजों के खिलाफ ‘नो टैक्स कैंपेन’ का नेतृत्व किया था?
- त्रिभुवनदास पटेल
- वल्लभभाई पटेल
- महादेव देसाई
- मोरारजी देसाई
उत्तर : 2
प्रश्न. बैंकिंग के संबंध में, सी.टी.एस. (CTS), _ के लिए एक संक्षिप्त रूप है।
- Cash Transaction Scrutiny (कैश ट्रांजैक्शन स्क्रूटिनी)
- Cheque Truncation System (चेक ट्रांजैक्शन सिस्टम)
- Credit Transfer Statement (क्रेडिट ट्रांसफर स्टेटमेंट)
- Corporate Trade Schedule (कॉर्पोरेट ट्रेड शिड्यूल)
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।