SSC CGL GK/GS प्रैक्टिस सेट 3 : परीक्षा से पहले कर लें इन महत्वपूर्ण 25 प्रश्नों का अध्ययन

SSC CGL GK/GS Practice Set 3 : SSC CGL के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, तथा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। सीजीएल टीयर -1 की परीक्षा अप्रैल माह में होने वाली है।

ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए हम आपके समक्ष SSC की परीक्षाओं में विगत वर्षो के पूछे गए प्रश्नों का चयन करके लाए हैं, अतः इनका अध्ययन जरूर करें, जिससे आपकी तैयारी और मजबूत हो सके।

SSC CGL GK/GS Practice Set 3

SSC CGL GK/GS प्रैक्टिस सेट 3

प्रश्न. ऋग्वेद, कितनी पुस्तकों (मंडलों) में विभाजित है?

  • 10
  • 5
  • 13
  • 16

उत्तर : 1

प्रश्न. रासायनिक क्षारों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • क्षार स्पर्श में साबुनी, स्वाद में खट्टे और संक्षारक होते हैं।
  • क्षार स्पर्श में चिपचिपे स्वाद में कड़वे और संक्षारक होते हैं।
  • क्षार स्पर्श में चिपचिपे स्वाद में खट्टे और संक्षारक होते हैं।
  • क्षार स्पर्श में साबुनी, स्वाद में कड़वे और संक्षारक होते हैं।

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा देश अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के दूसरे सबसे बड़े स्रोत के रूप में प्रकट हुआ?

  • फ्रांस
  • जापान
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • मॉरीशस

उत्तर : 3

प्रश्न. जून 2020 में जारी फीफा (FIFA) विश्व रैंकिंग में भारत की रैंक क्या थी?

  • 105 वीं
  • 108 वीं
  • 107 वीं
  • 106 वीं

उत्तर : 2

प्रश्न. नवंबर 2020 में अंतरिक्ष कक्षा में लॉन्च किए गए स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान में तीन अमेरिकी और एक ……….. अंतरिक्ष यात्री थे।

  • रुसी
  • चीनी
  • दक्षिण कोरियाई
  • जापानी

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा लोक नृत्य एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में ढाल लेकर किया जाता है?

  • पाइका
  • संथाल
  • जदूर
  • कर्मा

उत्तर : 1

प्रश्न. भारतीय अर्थव्यवस्था के किस एकमात्र क्षेत्र ने 2020 की पहली तिमाही में 3. 4% का बढ़ा हुआ GVA (सकल मूल्य वर्धित) प्रदर्शित किया?

  • निर्माण
  • विनिर्माण
  • कृषि
  • सेवाएं

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत में मंदिर स्थापत्यकला से संबंधित नहीं है?

  • ऊर्ध्वका
  • द्रविड़
  • वेसर
  • नागर

उत्तर : 1

प्रश्न. SIMBEX-20 क्या है?

  • भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंधों में बढ़ोत्तरी जांचने के लिए बनाया गया वित्तीय बेंचमार्क
  • भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास।
  • भारत और सऊदी अरब के बीच आर्थिक संबंधों में बढ़ोत्तरी जांचने के लिए बनाया गया वित्तीय बेंचमार्क
  • भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास।

उत्तर : 4

प्रश्न. किस वर्ष में संसद के एक अधिनियम द्वारा लक्कादीव-मिनिकॉय-अमीनदीवी द्वीप के द्वीपों को समेकित करते हुए लक्षद्वीप नामक केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया?

  • 1973
  • 1972
  • 1974
  • 1971

उत्तर : 1

प्रश्न. ए प्रॉमिस्ड लैंड ………… द्वारा लिखित एक पुस्तक है।

  • प्रियंका चोपड़ा
  • मिल्खा सिंह
  • बराक ओबामा
  • नेल्सन मंडेला

उत्तर : 3

प्रश्न. आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में शामिल नवनिर्मित बुनियादी आवश्यकता सूचकांक (BNI) पांच आयामों के तहत आने वाले 26 संकेतकों को एकीकृत करता है। निम्नलिखित में से कौन उनमें से एक नहीं है?

  • रोज़गार
  • जल
  • स्वच्छता
  • आवास

उत्तर : 1

प्रश्न. नवंबर 2020 में नीतीश कुमार लगातार ………… बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

  • पांचवीं
  • तीसरी
  • चौथी
  • दूसरी

उत्तर : 3

प्रश्न. द्वितीय विश्व युद्ध में अपने पक्ष में पूर्ण भारतीय सहयोग प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने भारत में कौन-सा मिशन शुरू किया था ?

  • इरविन
  • साइमन
  • कॉर्नवालिस
  • क्रिप्स

उत्तर : 4

प्रश्न. AG टैन्सले (AG Tansley) ने 1935 में …………. की अवधारणा प्रस्तुत की।

  • श्वसन
  • गति
  • शून्य
  • पारिस्थितिकी तंत्र

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सा अधिनियम ऐसे व्यक्ति के अभियोजन की अनुमति प्रदान करता है, जो विदेश में रहते हुए आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए भारत लौटने से इंकार करता है?

  • भगोड़ा आर्थिक अपराधी (PEO) अधिनियम, 2018
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019
  • निक्षेपागार अधिनियम, 1996
  • बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम 1891

उत्तर : 1

प्रश्न. एक द्रुमाकृतिक अपवाह पैटर्न (Dendritic Drainage Pattern) ……………….।

  • तब बनते हैं, जब धारा एक केंद्रीय शिखर या गुंबद जैसी संरचना से अलग-अलग दिशाओं में बहती है
  • जब कोई नदी अपनी सहायक नदियों से लगभग समकोण पर मिलती है
  • जब नदी सरणी, मैदानी क्षेत्र की ढलान के साथ साथ प्रवाहित होती है और इसकी सहायक एक वृक्ष की शाखाओं जैसी दिखाई देती है
  • एक दृढ़ संयुक्त चट्टानी इलाके पर बनता हैनदियों के साथ

उत्तर : 3

प्रश्न. 2015 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) के विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित नेशनल गंगा रिवर बेसिन प्रोजेक्ट्स (NGRBP) कितने राज्यों पर केंद्रित थे?

  • तीन
  • सात
  • नी
  • पांच

उत्तर : 4

प्रश्न. ICC ( अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का मुख्यालय इनमें से किस देश में स्थित है?

  • यू.ए.ई. (UAE)
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
  • यू. के. (UK)

उत्तर : 1

प्रश्न. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा लगाया गया ‘खराज’ कर किसान की उपज के लगभग ………… % हिस्से के बराबर होता था।

  • 25
  • 20
  • 10
  • 50

उत्तर : 4

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन का आयोजन मुंबई (तत्कालीन बंबई) में व्योमेश चंद्र बनर्जी की अध्यक्षता में …………… में किया गया था।

  • नवंबर 1906
  • दिसंबर 1885
  • जनवरी 1884
  • अक्टूबर 1882

उत्तर : 2

प्रश्न. महाधिवक्ता ………… के प्रसाद पर्यंत अपने पद पर बना रह सकता है।

  • प्रधानमंत्री
  • महान्यायवादी
  • मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति फोर्ब्स द्वारा जारी ‘विश्व के अरबपतियों की सूची’ 2021 में शामिल नहीं है

  • उदय कोटक
  • अदार पूनावाला
  • राधाकिशन दमानी
  • शिव नादर

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में से किस वृक्ष/पौधे का उपयोग खांसी और सर्दी के उपचार में किया जाता है?

  • तुलसी
  • सर्पगंधा
  • बबूल
  • कचनार

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन, 2020 महिला टी-20 चैलेंज (क्रिकेट) का शीर्ष प्रायोजक (Title Sponsor) था?

  • पेटीएम
  • ड्रीम
  • अनअकैडमी
  • जियो

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें