SSC CGL GK/GS Practice Set 26: SSC CGL परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है, तथा इसके लिए ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन भी शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 जनवरी 2022 तक थी। अधिसूचना के मुताबिक सीजीएल टीयर -1 की परीक्षा महीने के अप्रैल में कराई जानी है और सभी अभ्यर्थी परीक्षा के तैयारी में जुटे हुए हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये हम आपके समक्ष SSC के पिछले वर्षों के विभिन्न परीक्षाओं में पिछले वर्षो के पूछे गए सामान्य ज्ञान के विशेष प्रश्नों को चयनित करके लाए हैं, अतः इन्हें जरूर पढ़ें, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके एवं परीक्षा में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
SSC CGL GK/GS Practice Set 26
प्रश्न. निम्नलिखित देशों में से कौन सा देश यहूदी विरोधवाद का सामना करने के लिए अक्टूबर 2020 में ‘वर्ल्ड लीडर्स कॉन्फ्रेन्स’ की मेजबानी करेगा?
- स्वीडन
- बेल्जियम
- डेनमार्क
- नॉर्वे
उत्तर : 1
प्रश्न. कम्प्यूटर के सन्दर्भ में PDF का पूर्ण रूप क्या है?
- पोर्टेबल डिटेल्स फॉर्मेट
- पोर्टेबल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट
- पॉवरप्वाइण्ट डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट
- पर्सनल डॉक्यूमेण्ट फॉर्मेट
उत्तर : 2
प्रश्न. पण्डित बुद्धादित्य मुखर्जी का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस वाद्ययन्त्र से है?
- बाँसुरी
- वीणा
- सितार
- तबला
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘सोशल हार्मनी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- लालकृष्ण आडवाणी
- नरेन्द्र मोदी
- श्यामाप्रसाद मुखर्जी
- अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर : 4
प्रश्न. 2019 में, भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) की नई वाणिज्यिक शाखा (Commercial arm), न्यूस्पेस इण्डिया लिमिटेड (NSIL) का आधिकारिक रूप से शहर में उद्घाटन किया गया था?
- रांची
- चेन्नई
- बेंगलुरु
- मुम्बई
उत्तर : 3
प्रश्न. उपदान (ग्रेच्युटी) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- नियोजन अवधि के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के लिए नियोक्ता उन्हें उपदान (प्रेच्युटी) प्रदान करता है।
- कोई भी व्यक्ति केवल तभी ग्रेच्युटी प्राप्त करने का पात्र होगा यदि उसने किसी संगठन में न्यूनतम सात साल की सेवा पूरी कर ली हो।
- किसी कर्मचारी की मृत्यु के पाँच साल पूरे होने से पहले या यदि यह दुर्घटना या बीमारी के कारण विकलांग हो जाता है, तो प्रेच्युटी का भुगतान किया जा सकता है।
- उपदान (ग्रेज्युटी) का भुगतान आमतौर पर सेवानिवृत्ति के समय किया जाता है, लेकिन सेवानिवृत्ति से पहले भी उसका भुगतान किया जा सकता है, बशर्ते कुछ शर्तें पूरी हो जाएँ।
उत्तर : 2
प्रश्न. स्काई ट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2019 में निम्नलिखित में से किस हवाई अड्डे को लगातार सातवीं बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे’ से पुरस्कृत किया गया था?
- चांगी हवाई अड्डा
- हनेडा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
- इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
- छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने 2019 में आयोजित 64वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला)’ श्रेणी में पुरस्कार जीता?
- नीना गुप्ता
- जान्हवी कपूर
- आलिया भट्ट
- सारा अली खान
उत्तर : 3
प्रश्न. विश्व थायरॉइड दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है?
- 5 सितम्बर
- 25 मई
- 25 अक्टूबर
- 15 जनवरी
उत्तर : 2
प्रश्न. एक कम्पनी जिसे 2003 के बाद स्थापित किया गया है और उसकी वर्तमान कीमत (वैल्यूएशन) 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है, तो इस प्रकार की कम्पनी को उद्योग जगत में किस नाम से जाना जाता है?
- ब्लू मून स्टार्ट अप कम्पनी
- 5 वीं गियर स्टार्टअप, कम्पनी
- 3 स्ट्रैटोस्फियर स्टार्टअप कम्पनी
- यूनिकॉर्न स्टार्टअप कम्पनी
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे आदरपूर्वक ‘भारत का वयोवृद्ध पुरुष’ कहा जाता है?
- राजेन्द्र प्रसाद
- दादाभाई नौरोजी
- बिपिन चन्द्र पाल
- लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर : 2
प्रश्न. किस राज्य में प्रतिवर्ष ‘तारनेतर’ मेला लगाया जाता है?
- तेलंगाना
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
- गुजरात
उत्तर : 4
प्रश्न. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष में शुरू किया गया था?
- वर्ष 1920 में
- वर्ष 1919 में
- वर्ष 1877 में
- वर्ष 1856 में
उत्तर : 1
प्रश्न. 2018 में गेंद से छेड़छाड़ (Ball tampering) के मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा निम्नलिखित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों में से किस पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया था?
- स्टीव स्मिथ
- कैमरन बैनक्राफ्ट
- डेविड वार्नर
- ग्लेन मैक्सवेल
उत्तर : 4
प्रश्न. मई 2019 में, भारतीय चिकित्सा अनुसन्धान परिषद (ICMR) के प्रोफेसर, को जिनेवा में 72वें विश्व स्वास्थ्य परिषद में ‘2019 का डॉ. ली जोंग-वूक मेमोरियल प्राइज फॉर पब्लिक हेल्थ’ से सम्मानित किया गया?
- अजय वीर सिंह
- सीमा सहाय
- बलराम भार्गव
- अलगारसु कालीचैमी
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत का सबसे बड़ा जूट उत्पादक राज्य है?
- राजस्थान
- पश्चिम बंगाल
- कर्नाटक
- नागालैण्ड
उत्तर : 2
प्रश्न. उस भारतीय अण्डर-19 पुरुष क्रिकेट टीम का कोच कौन था, जिसने अण्डर-19 विश्व कप 2018 जीता था?
- राहुल द्रविड
- अनिल कुम्बले
- रॉबिन सिंह
- लालचन्द राजपूत
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारतीय संविधान के 42वें संशोधन द्वारा प्रस्तावना में शामिल किया गया था?
- आर्थिक
- राजनीतिक
- आस्था
- अखण्डता
उत्तर : 4
प्रश्न. फरवरी 2018 में, को ICC की पहली स्वतन्त्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था?
- इन्द्रा नूई
- नीता अम्बानी
- चन्दा कोचर
- इन्द्र जय सिंह
उत्तर : 1
प्रश्न. किस देश में अन्तरसरकारी संगठन, ‘द इण्टरनेशनल ब्यूरो ऑफ वेट्स एण्ड मेजर्स’ का मुख्यालय है?
- फ्रांस
- बेल्जियम
- स्विट्जरलैण्ड
- ऑस्ट्रिया
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे ‘सुपरकम्प्यूटिंग का जनक’ कहा जाता है?
- सीमोर क्रे
- विंट सर्फ
- केन बॉम्पसन
- एलन पेरलीस
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से झारखण्ड के सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में किसकी महत्त्वपूर्ण खान है?
- यूरेनियम
- पन्ना
- मँगनीज
- कोयला
उत्तर : 1
प्रश्न. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 V के अनुसार, नगरपालिका का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु है?
- 24 वर्ष
- 21 वर्ष
- 32 वर्ष
- 28 वर्ष
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा जिला मध्य प्रदेश राज्य के चम्बल संभाग के तीन जिलों में नहीं है?
- मुरैना
- श्योपुर
- मिण्ड
- छिंदवाड़ा
उत्तर : 4
प्रश्न. कामाख्या मन्दिर किस राज्य में स्थित है?
- झारखण्ड
- छत्तीसगढ़
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।