SSC CGL सामान्य विज्ञान प्रैक्टिस सेट 2 : परीक्षा में शामिल होने से पहले इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अवश्य अध्ययन करें

SSC CGL General Science Practice Set 2 : SSC CGL परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है, तथा इसके लिए ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन भी शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 जनवरी 2022 थी। अधिसूचना के मुताबिक सीजीएल टीयर -1 की परीक्षा महीने के अप्रैल में कराई जानी है और सभी अभ्यर्थी परीक्षा के तैयारी में जुटे हुए हैं।

ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये हम आपके समक्ष SSC के पिछले वर्षों के विभिन्न परीक्षाओं में पिछले वर्षो के पूछे गए सामान्य विज्ञान के विशेष प्रश्नों को चयनित करके लाए हैं, अतः इन्हें जरूर पढ़ें, जिससे आपकी तैयारी और भी मजबूत हो सके एवं परीक्षा में आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

SSC CGL General Science Practice Set 2
SSC CGL General Science Practice Set 2

SSC CGL General Science Practice Set 2

प्रश्न. निम्न में से ……… अदिश राशि नहीं है।

  • आयतन
  • द्रव्यमान
  • बल
  • लंबाई

उत्तर : 3

प्रश्न. ऐम्पियर सेकण्ड किसकी इकाई है?

  • आवेश
  • वोल्टेज
  • शक्ति
  • ऊर्जा

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘गैलन’ सामान्यतः …….. इस्तेमाल किया जाता है?

  • गति के लिए
  • एक कंटेनर के लिए
  • आयतन की माप के रूप में
  • कंटेनरों को बैरल के संदर्भ में व्यक्त करने के लिए

उत्तर : 3

प्रश्न. अनौपचारिक रूप से खगोलिय दूरी को व्यक्त करने के लिए लम्बाई की कौन सी इकाई का प्रयोग किया जाता है?

  • पेटामीटर
  • प्रकाश वर्ष
  • पर्सक्स
  • हब्बल की लम्बाई

उत्तर : 2

प्रश्न. दबाव की एस.आई. इकाई क्या है?

  • न्यूटन प्रति वर्ग सेंटीमीटर
  • न्यूटन-वर्ग मीटर
  • न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
  • न्यूटन-वर्ग सेंटी मीटर

उत्तर : 3

प्रश्न. दाब का SI मात्रक क्या है?

  • न्यूटन प्रति मीटर (N/m)
  • न्यूटन मीटर (N-m)
  • पास्कल (Pa)
  • न्यूटन (N)

उत्तर : 3

प्रश्न. ……….पृथ्वी से लेकर सूर्य तक की अनुमानित दूरी
की लंबाई की यूनिट है।

  • लाइट इयर्स
  • केल्विन
  • एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट
  • जूल

उत्तर : 3

प्रश्न. बल (फोर्स) की SI यूनिट क्या है?

  • केल्विन
  • न्यूटन
  • वोल्ट
  • पारकल

उत्तर : 2

प्रश्न. शक्कर के घोल में शक्कर एक …….. है।

  • घुला हुआ पदार्थ
  • विलायक
  • कोलॉइड
  • सस्पेंशन

उत्तर : 1

प्रश्न. …….. एक यौगिक नहीं है।

  • लेड
  • हाइड्रोजन सल्फाइड
  • चॉक
  • सल्फर डाइऑक्साइड

उत्तर : 1

प्रश्न. रेत और चीनी का मिश्रण ….. का एक उदाहरण है।

  • विजातीय मिश्रण
  • सजातीय मिश्रण
  • निलंबन
  • कोलाइडी विलयन

उत्तर : 1

प्रश्न. …….प्रकृति में विद्युत धनात्मक होती है।

  • धातुएँ
  • उपधातुएँ
  • अधातुएँ
  • अर्द्ध-धातुएँ

उत्तर : 1

प्रश्न. नीचे दिए गए चार शब्दों में से तीन किसी न किसी प्रकार से एकसमान है जबकि एक भिन्न है। कौन-सा भिन्न है?

  • सिलिकॉन
  • जर्मेनियम
  • पोटैशियम
  • गैलियम

उत्तर : 3

प्रश्न. धातु में एक मुक्त इलेक्ट्रॉन के पथ का आकार होता हैं?

  • सीधी रेखा
  • वक्र
  • वर्गाकार
  • वृताकार

उत्तर : 2

प्रश्न. धातुओं की पतली चादरों के रूप में परिवर्तित किए जाने की क्षमता को क्या कहा जाता है?

  • सुरीला
  • तननशीलता
  • चालकता
  • आधातवर्द्धनीयता

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्निलिखित में से कौन सा धातु के बारे में गलत है?

  • वे तन्य और आघातवर्द्धनीय होती है
  • वे ताप और विद्युत की सुचालक होती है।
  • इनका गलनांक और क्वथनांक उच्च होता है।
  • वे विद्युत-ऋणात्मक होती है।

उत्तर : 4

प्रश्न. ऑन्कोलॉजी (Oncolog) किस बीमारी के उपचार से जुड़ा है?

  • अस्थि सुषिरता
  • मधुमेह
  • कैंसर
  • वृक्क संबंधी विफलता

उत्तर : 3

प्रश्न. कवक विज्ञान क्या है?

  • बैक्टीरिया का अध्ययन
  • कुकुरमुत्ता का अध्ययन
  • परजीवियों का अध्ययन
  • वायरस का अध्ययन

उत्तर : 2

प्रश्न. माइकोलॉजी ……… के अध्ययन से संबंधित है।

  • मानव कोशिकाओं
  • कवक
  • विषाणु
  • जीवाणु

उत्तर : 2

प्रश्न. ओनेरियोलॉजी किसका अध्ययन है?

  • भगवान
  • सपने
  • नींद
  • रंग

उत्तर : 2

प्रश्न. सेरीकल्चर (Sericulture) किससे संबंधित है।

  • मधुमक्खी पालन
  • पौधों का विकास
  • रेशम के कीडों का पालन
  • मत्स्य पालन

उत्तर : 3

प्रश्न. टॉक्सिकोलॉजी (Toxicology) किसका अध्ययन है?

  • इंसानी व्यवहार
  • जहर
  • भू-रक्षण
  • चट्टान मूल रूप से

उत्तर : 2

प्रश्न. टैक्सोनोमी (Taxonomy) मूल रूप से ……. से संबंधित है?

  • जैव विविधता
  • कर ढाँचा
  • खगोल विज्ञान की एक शाखा
  • मानव व्यवहार का अध्ययन

उत्तर : 1

प्रश्न. जीवाश्मों के अध्ययन को क्या कहा जाता है।

  • पुराजैविकी
  • जीवाश्म विज्ञान
  • वर्गीकरण
  • पुरावनस्पति शास्त्र

उत्तर : 2

प्रश्न. पाँच जगत प्रणाली में वर्गीकरण का मुख्य आधार होता है?

  • पोषण
  • उत्सर्जन
  • श्वसन
  • संचलन

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें