Advertisements

SSC CGL Exam Pattern 2026

SSC CGL परीक्षा भारत की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जो विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का पैटर्न उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता, गणितीय कौशल, सामान्य ज्ञान और अंग्रेज़ी दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए तैयार किया गया है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको SSC CGL Exam Pattern की पूरी जानकारी देंगे, साथ अभ्यर्थियों को एसएससी सीजीएल सिलेबस और SSC CGL Selection Process के बारे में जरूर जान लेना चाहिए ताकि इसके अनुसार तैयारी करके सलेक्शन प्राप्त कर पाए।

Advertisements

एसएससी एससीजीएल भर्ती का संक्षिप्त विवरण

लेख का नामएसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न
भर्ती का नामएसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नामकंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के तहत विभिन्न पद
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
चयन-प्रकियालिखित परीक्षा
श्रेणीप्रमुख परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in

SSC CGL Exam Pattern 2026

एसएससी सीजीएल नई परीक्षा योजना के अनुसार यह परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोजित की जाएगी। टियर-1 में एक प्रश्नपत्र होगा, जबकि टियर-2 में कुल तीन प्रश्नपत्र होंगे, जिनकी आवश्यकता अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए पदों पर निर्भर करेगी। अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से SSC CGL New Exam Pattern की पूरी एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो चार खंडों में विभाजित होंगे तथा इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा तथा प्रत्येक प्रश्न को सही करने पर 02 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक प्रश्न को गलत करने की दशा में 0.5 नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगा। इसके अलावा यह प्रश्न को 200 अंक का होगा।

टियर-1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, यानी इसके प्राप्तांक अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते।

खंडों के नाम (टियर-1 पेपर)प्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य बुद्धि और तर्क2550
अंग्रेजी2550
गणित2550
सामान्य ज्ञान2550
कुल100200

SSC CGL Tier 2 Exam Pattern

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में कुल दो पेपर शामिल होंगे, जिनमें पहला पेपर सभी पदों के लिए अनिवार्य होगा तथा टियर-2 का पेपर- II केवल सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर आवेदित उम्मीदवार शामिल होंगे। टियर-2 के पहले पेपर में प्रत्येक प्रश्न को गलत करने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, वहीं अन्य दोनों पेपर में प्रत्येक गलत प्रश्नों के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

पेपरकिसके लिएसमय
Paper-Iसभी पदों के लिए आवश्यक2 घंटा 30 मिनट
Paper-IIकेवल JSO और Statistical Investigator पदों के लिए2 घंटे

SSC CGL Tier 2 Paper -1 Exam Pattern

एसएससी सीजीएल टियर -2 में पेपर-1 सभी आवेदित अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक होगा तथा इस पेपर के कुल तीन समूह होंगे और उन तीनों समूहों के कुछ उप-समूह भी होंगे। इस पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे तथा अंतिम समय में 15 मिनट के लिए डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट किया जाएगा।

Paper-I को दो सेशन में आयोजित किया जाता है और इसमें कुल 3 Sections और 6 Modules शामिल होते हैं:

Section-I

Moduleविषयप्रश्नअंकसमय
Module-Iगणितीय क्षमता3090
Module-IIसामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग3090कुल 1 घंटा

Section-II

Moduleविषयप्रश्नअंकसमय
Module-Iअंग्रेजी भाषा एवं समझ45135
Module-IIसामान्य ज्ञान एवं जागरूकता2575कुल 1 घंटा

Section-III

Moduleविषयप्रश्नअंकसमय
Module-Iकंप्यूटर ज्ञान परीक्षा2060 (केवल क्वालिफाइंग)15 मिनट
Module-IIडेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST)एक कार्य(केवल क्वालिफाइंग)15 मिनट

SSC CGL Tier 2 Paper Exam Pattern

जैसा की हम आपको पहले बता चुके हैं, टियर-2 का पेपर- II केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जो सांख्यिकी मंत्रालय में जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) के पद के लिए इच्छुक हैं और पेपर- III में केवल सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर आवेदित उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं तथा दोनों पेपर में प्रत्येक गलत प्रश्नों के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा पेपर -2 और पेपर -3 में कुल 100-100 प्रश्न पूछे जायेंगे।

प्रश्नपत्रविषयप्रश्नअधिकतम अंकसमय
Paper-IIसांख्यिकी1002002 घंटे

SSC CGL Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

1SSC CGL Recruitment ऑनलाइन फॉर्म
2SSC CGL Syllabus
3SSC CGL Exam Date
4SSC CGL चयन प्रक्रिया
5SSC CGL सैलरी
6SSC CGL रिजल्ट
7SSC CGL Answer Key
8SSC CGL कट ऑफ़
9SSC CGL Admit Card
10SSC CGL ऑप्शन फॉर्म

नकारात्मक अंकन (Negative Marking\)

  • Paper-I में Section-I, Section-II और Section-III (Module-I)
    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
  • Paper-II (Statistics)
    • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

क्या एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

जी हाँ! एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा में 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है।

क्या एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

जी हाँ! एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है।

क्या एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है?

जी हाँ! एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में कुछ नये बदलाव किये गये हैं।

एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा कितने अंको की होती है?

एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा कुल 200 अंको की होती है।

Advertisements