कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में एसएससी सीजीएल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया है, जिसमे चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ज़्यादा अंक प्राप्त करने होंगे, किसी भी परीक्षा में अच्छा अंक हासिल करने का एकमात्र उपाय है अभ्यर्थियों को सिलेबस तथा परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना.
एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन दो टियर में किया जाता है जिसमे अलग-अलग पेपर और सेक्शन होंगे, जिसकी पूरी जानकारी आपको एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न के माध्यम से प्राप्त होगी और चयनित होने की प्रक्रिया SSC CGL Selection Process के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.
SSC CGL Exam Pattern 2025
एसएससी सीजीएल नया परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा का आयोजन दो टियर (टियर-1 और टियर-2) के माध्यम से किया जाएगा जिसमें टियर-1 के परीक्षा में एक पेपर तथा टियर-2 परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे, जो अभ्यर्थियों के द्वारा चयन किये गए पदों पर निर्भर होंगे। इस लेख के माध्यम से आप SSC CGL New Exam Pattern के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 2025
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो चार खंडों में विभाजित होंगे तथा इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा तथा प्रत्येक प्रश्न को सही करने पर 02 अंक दिया जाएगा तथा प्रत्येक प्रश्न को गलत करने की दशा में 0.5 नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगा। इसके अलावा यह प्रश्न को 200 अंक का होगा।
खंडों के नाम (टियर-1 पेपर) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य बुद्धि और तर्क | 25 | 50 |
अंग्रेजी | 25 | 50 |
गणित | 25 | 50 |
सामान्य ज्ञान | 25 | 50 |
कुल | 100 | 200 |
SSC CGL Tier 2 Exam Pattern
एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में कुल तीन पेपर शामिल होंगे, जिनमें पहला पेपर सभी पदों के लिए अनिवार्य होगा तथा टियर-2 का पेपर- II केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जो सांख्यिकी मंत्रालय में जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) के पद के लिए आवेदन करते हैं और पेपर- III में केवल सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर आवेदित उम्मीदवार शामिल होंगे। टियर-2 के पहले पेपर में प्रत्येक प्रश्न को गलत करने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, वहीं अन्य दोनों पेपर में प्रत्येक गलत प्रश्नों के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
पेपर | पद | समयावधि |
---|---|---|
पेपर -1 | सभी पदों के लिए आवश्यक | 2 घंटे 30 मिनट |
पेपर -2 | जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) | 2 घंटे |
पेपर -3 | सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी के | 2 घण्टे |
SSC CGL Tier 2 Paper -1 Exam Pattern
एसएससी सीजीएल टियर -2 में पेपर-1 सभी आवेदित अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक होगा तथा इस पेपर के कुल तीन समूह होंगे और उन तीनों समूहों के कुछ उप-समूह भी होंगे। इस पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे तथा अंतिम समय में 15 मिनट के लिए डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट किया जाएगा।
समूह | उपसमूह | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
समूह -1 | उपसमूह -I | गणितीय क्षमताएं | 30 | 90 |
समूह -1 | उपसमूह -II | रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस | 30 | 90 |
समूह -2 | उपसमूह -I | अंग्रेजी भाषा और समझ | 45 | 135 |
समूह 2 | उपसमूह -II | सामान्य जागरूकता | 25 | 75 |
समूह -3 | उपसमूह -I | कम्प्यूटर ज्ञान परीक्षण | 20 | 60 |
समूह -3 | उपसमूह -II | एक डाटा एंट्री टास्क | – | क्वालीफाइंग |
SSC CGL Tier 2 Paper -2 & Paper -3 Exam Pattern
जैसा की हम आपको पहले बता चुके हैं, टियर-2 का पेपर- II केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगा जो सांख्यिकी मंत्रालय में जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) के पद के लिए इच्छुक हैं और पेपर- III में केवल सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी के पदों पर आवेदित उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं तथा दोनों पेपर में प्रत्येक गलत प्रश्नों के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसके अलावा पेपर -2 और पेपर -3 में कुल 100-100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
पेपर | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समयावधि |
पेपर -2 | आंकड़े (Statistics) | 100 | 200 | 2 घंटे |
पेपर -3 | सामान्य अध्ययन (वित्त और अर्थशास्त्र) | 100 | 200 | 2 घंटे |
SSC CGL Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण लेख
1 | SSC CGL Recruitment ऑनलाइन फॉर्म |
2 | SSC CGL सिलेबस |
3 | SSC CGL परीक्षा तिथि |
4 | SSC CGL चयन प्रक्रिया |
5 | SSC CGL सैलरी |
6 | SSC CGL रिजल्ट |
7 | SSC CGL Answer Key |
8 | SSC CGL कट ऑफ़ |
9 | SSC CGL एडमिट कार्ड |
10 | SSC CGL ऑप्शन फॉर्म |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
जी हाँ! एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा में 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है।
जी हाँ! एसएससी सीजीएल टियर -2 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है।
जी हाँ! एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में कुछ नये बदलाव किये गये हैं।
एसएससी सीजीएल टियर -1 परीक्षा कुल 200 अंको की होती है।