मध्यप्रदेश राज्य में हर नागरिकों हेतु समग्र आईडी का होना बेहद जरूरी है, इस आईडी की मदद से मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली किसी भी सेवा का सुगमता से लाभ उठा सकते हैं, समग्र आईडी 8 अंको की हर परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा सदस्य को अलग से 9 अंको की आईडी प्रदान की जाती है।
समग्र मिशन के तहत SPR पोर्टल भी लॉन्च किया गया है, इसकी मदद से समग्र रजिस्टर को मेंटेन किया जाता है, SPR पोर्टल के जरिए ही समग्र आईडी में किसी का नाम जोड़ा और रिमूव किया जाता है, आज हम इस लेख के जरिए इस पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
SPR Portal का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | SPR Portal |
विभाग | समाज कल्याण विभाग |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के नागरिक |
राज्य | मध्य प्रदेश |
श्रेणी | सरकारी योजना |
लाभ | समग्र रजिस्टर में नागरिकों जोड़ने हटाने / अपडेट संबंधित सेवाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://spr.samagra.gov.in/ |
SPR Portal क्या है?
समग्र डाटाबेस में परिवार एवं सदस्यों की जानकारी मे संशोधन और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समग्र डाटाबेस में परिवार एवं सदस्यों की जानकारी मे संशोधन की नई ऑनलाइन व्यवस्था प्रारंभ की गयी है, इसके लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसका नाम SPR Portal है।
राज्य जनसंख्या पंजी SPR पर पहले से पंजीकृत सदस्यों की जानकारी जैसे नाम, वैवाहिक स्थिति, आधार कार्ड, मोबाइल, जन्म दिनांक, बैंक की जानकारी आदि को केवल SPR पोर्टल के माध्यम से ही अपडेट किया जाता है।
उद्देश्य
समग्र आईडी में मौजूद सदस्य के नाम में संशोधन (Spelling Mistakes) जन्मतिथि (DOB) में संशोधन लिंग (Gender) संशोधन आदि जैसे कार्य SPR Samagra के जरिए किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप समग्र पोर्टल पर पंजीकृत हैं और आपके बेसिक डिटेल्स में कोई समस्या है, तो आप SPR Login करके इसे बदलाव करवा सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के सचिव और नगरीय निकायों में वार्ड प्रभारी द्वारा परिवार एवं सदस्यों की जानकारी मे संशोधन के आवेदन को SPR Samagra पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्ट किया जाता है। इसके बाद स्थानीय निकाय द्वारा उपरोक्त संशोधन के आवेदन को सत्यापित किया जाता है, और सत्यापन किये जाने के उपरांत अगले कार्य दिवस समग्र पोर्टल पर अपडेटेड जानकारी प्रदर्शित होने लगती है।
SPR Login कैसे करें?
- सबसे पहले SPR Samagra की आधिकारिक वेबसाइट – https://spr.samagra.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद SPR Login के विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने SPR लॉगिन पेज खुलेगा।
- अब इस पेज पर अपनी आईडी और पासवर्ड और कैप्चा को दर्ज करें और लॉगिन विकल्प पर क्लिक कर दें।
SPR Forget Password की स्थिति में लॉगिन कैसे करें?
अगर आप अपना SPR Password भूल गए हैं, तो आपको लॉगिन करने से पहले आपको रिकवर करना होगा, इसके लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- अपने पासवर्ड को रीसेट करने के लिए सबसे पहले आप SPR लॉगिन पेज पर जाएं।
- अब नीचे फॉरगेट पासवर्ड विकल्प पर क्लिक कर दें।

अब आपके सामने के नया पेज खुलेगा जहां आप अपनी SPR ID और मोबाइल नंबर की मदद से PIN Code के लिए अनुरोध कर सकते हैं, और इसके बाद अपना SPR पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
SPR Portal पर लॉगिन करने के बाद उपलब्ध सेवाओं की सूची
समग्र SPR पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद निम्नलिखित जानकारियों को अपडेट या पंजीकृत किया जा सकता है।
- परिवार प्रोफ़ाइल अपडेशन
- सदस्य प्रोफ़ाइल अपडेशन
- समग्र पोर्टल e KYC
- नए सदस्य का पंजीयन
- नवजात शिशु का पंजीयन
- मृत्यु का पंजीयन
- नए परिवार का पंजीयन
- विवाह का पंजीयन
SPR हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको इस पोर्टल से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या ईमेल आईडी पर ईमेल भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- फोन नंबर – 0755-2700800
- ईमेल आईडी – samagra.support@mp.gov.in
- पता – मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन (म॰ प्र॰) 1250, तुलसी नगर भोपाल-462003