SP Full Form – एसपी कैसे बनें? एसपी के कार्य क्या है, जानें

SP Full Form : SP का फूल फॉर्म Superintendent of Police होता है। वही हिंदी में SP को पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है। एक पुलिस अधीक्षक जिले के पुलिस प्रशासन का मुखिया होता हैं जिसके अंतर्गत पूरे जिले का पुलिस प्रशासन कार्य करता है।

SP जिसे की पुलिस अधीक्षक भी कहा जाता है उसका काम जिले में शांति व्यवस्था रखना होता है। SP Ka Full Form क्या होता है? ये तो आपको पता चल ही गया होगा। अब अगर आप SP Kaise Bane? SP के क्या कार्य है, SP को कितना वेतन मिलता है आदि की जानकारी पाना चाहतें है तो इस लेख के जरिए आपको सभी जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी।

SP Full Form

SP के कार्य क्या है?

एक SP यानी पुलिस अधीक्षक का कार्य ये होता है कि वो जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखे। उसके साथ ही SP का कार्य होता है कि वो जिले में हो रहे अपराध पर नियंत्रण करे। पुलिस अधीक्षक (SP) के अंडर में जिले के सभी थाने तथा उसमें कार्य करने वाले सभी कर्मचारी आतें हैं। एसपी का कार्य सभी थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखना होता है।

SP कैसे बनें?

अगर कोई उम्मीदवार पुलिस अधीक्षक (SP) बनना चाहता है तो वो दो तरह से एसपी बन सकता है, जो कि निम्नलिखित है।

  1. पुलिस अधीक्षक बनने के लिए उम्मीदवार को राज्य सरकार द्वारा कराई जाने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा को पास करना होता है। इस परीक्षा का आयोजन अलग अलग राज्य अपने हिसाब से आयोजित करतें है। इस परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवार की नियुक्ति Deputy Superintendent of Police (DSP) के पद पर होती है, उसके पश्चात पदोन्नति होने पर Assistant Superintendent of Police (ASP) के पद पर नियुक्त किया जाता है। ASP के पद पर कुछ वर्षों तक सेवा देने के उपरांत पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक (SP) के पर नियुक्त किया जाता है। या तो
  2. उम्मीदवार को पुलिस अधीक्षक (SP) बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली सिविल सर्विसेज एग्जाम पास करना होता है। उसके पश्चात उम्मीदवार को UPSC के तीन सर्विसेज IPS, IFS, IAS में से IPS को चुनना होता है, क्योंकि SP का पद IPS के अंतर्गत आता है, तो उम्मीदवार का सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने के उपरांत उन्हें Assistant Superintendent of Police (ASP) के पद पर नियुक्त किया जाता है, उसके बाद पदोन्नति मिलने पर SP का पद मिलता है।

अगर आप किसी पुलिस अधीक्षक की पहचान करना चाहतें हैं कि वो राज्य सरकार द्वारा नियुक्त हुए है अथवा केंद्र सरकार द्वारा, तो आप उसकी वर्दी पर लगे बैज की मदद से कर सकतें है। अगर किसी एसपी के वर्दी पर IPS का बैच अशोक स्तंभ के बैच के नीचे लगा हुआ होता है तो वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके उस पद पर नियुक्त हुआ है। वहीं अगर कोई SP राज्य सरकार द्वारा नियुक्त हुआ होगा तो उसके कंधे पर अशोक स्तंभ का बैच एवं उसके नीचे उस राज्य पुलिस का बैज लगा हुआ मिलेगा।

SP का वेतन

एक पुलिस अधीक्षक यानी SP का वेतन लगभग 78,000 से लेकर 90,000 तक हो सकता है। एवं ये धनराशि अलग अलग राज्यों में घट या बढ़ सकती है। इसके साथ ही एक एसपी को सरकारी बंगला भी दिया जाता है। जिसके रख रखाव के लिए कुछ कर्मचारी भी मिलते है। एवं सरकार द्वारा SP को एक वाहन भी प्रदान किया जाता जो कि ड्राइवर युक्त होता है। नीचे हमने SP के बेसिक सैलरी की जानकारी तालिका के माध्यम से दी है.

IPS RanksIPS Salary-7th Pay Commission (INR)
Deputy Superintendent of PoliceRs. 56,100
Deputy Superintendent of PoliceRs. 67,700
Superintendent of Police SeniorRs. 78,800
Police Deputy Inspector GeneralRs. 1,31,100
Police Inspector GeneralRs. 1,44,200
Director General of Police (DGP)Rs. 2,05,400
Director of Internal Affairs/CBIRs. 2,23,000

SP से जुड़े कुछ FAQs

SP बनने के लिए कौन सी परीक्षा देनी होती है।

SP बनने के लिए या तो राज्य सरकार द्वारा कराई जानें वाली सिविल सर्विस एग्जाम में हिस्सा लेना होता है, या फिर संघ लोक सेवा आयोग UPSC द्वारा कराई जाने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा देनी होती है।

SP की सैलरी कितनी होती है?

एक पुलिस अधीक्षक की बेसिक सैलरी लगभग 56,100 से 78,800 के मध्य होती है।

SP किसे कहते हैं?

पूरे जिले के पुलिस महकमे के मुखिया को SP यानी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अथवा पुलिस अधीक्षक कहतें हैं।

कमेन्ट करें