स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 2000 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 07 सितंबर से 27 सितंबर 2023 के मध्य चली थी। उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर 2023 को जारी कर दिया गया। अब आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती हेतु मुख्य परीक्षा का आयोजन 05 दिसंबर 2023 में आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किये हैं वे अपना एडमिट कार्ड का हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें। इस लेख के माध्यम से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वेतनमान | 65,780 से 68,580/- रुपये प्रति माह |
पदों की संख्या | 2000 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sbi.co.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत | 07/09/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 27/09/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 03/10/2023 |
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा तिथि | 05 दिसंबर 2023 |
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 23/11/2023 |
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आयु सीमा – 01/04/2023
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 30 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
---|---|---|
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) | 2000 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। |
इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
वर्गानुसार भर्ती विवरण
पद का नाम | जनरल | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | एसटी | एससी | कुल |
प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) | 810 | 540 | 200 | 300 | 150 | 2000 |
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।