Sarathi Parivahan : (mParivahan) सारथी परिवहन सेवा भारत की केंद्र सरकार द्वारा जनता के लिए शुरू की गई है। सारथी परिवहन सेवा mParivahan एप्लिकेशन के साथ आती है, जिसे सीधे आपके मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। वर्तमान में, सारथी परिवहन सेवा सेवा भारत के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध है।
इस पोर्टल के माध्यम से लोगों को कई सेवाएं प्रदान की जाती हैं, आज हम इस लेख के जरिए उन सेवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, ऐसे में इस सेवा के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Sarathi Parivahan Sewa – संक्षिप्त विवरण
विभाग का नाम | भारत सरकार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
पोर्टल का नाम | Sarthi Parivahan Sewa (mParivahan) |
लाभार्थी | भारत के लोग |
मुख्य उद्देश्य | कार / बाइक / ट्रक आदि के लिए ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करना |
अधिकारिक वेबसाइट | sarathi.parivahan.gov.in |
सारथी परिवहन पोर्टल के फायदे
इस पोर्टल के कई लाभ हैं, और हम यहाँ सारथी परिवहन सेवा पोर्टल के कुछ महत्वपूर्ण लाभ साझा कर रहे हैं जो नीचे दिए गए हैं –
- इस सेवा के माध्यम से घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कोई भी आसानी से आवेदन कर सकता है।
- इस पोर्टल के माध्यम से, सरकार और भारत के नागरिकों के बीच ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में पारदर्शिता आई है साथ ही इस पोर्टल की वजह से समय की भी बचत होती है।
- इसकी मदद से कागजी कार्रवाई कम हो रही है और डिजिटल माध्यम को बढ़ावा मिल रहा है।
- इस पोर्टल पर बना ड्राइविंग लाइसेंस आपको पासपोर्ट या कोई अन्य दस्तावेज बनाने में मदद करता है।
Sarathi Parivahan पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
Sarathi Parivahan (mParivahan) पर काफी सारी सेवाओं का लाभ आपको मिल सकता है, उनमें से कुछ सेवाओं की सूची निम्नलिखित है-
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन
- ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण
- डीएल . में नाम/पता परिवर्तन
- एनओसी जारी करना
- लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन
- अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट
- ड्राइवर को पीएसवी बैज जारी करना आदि।
उपरोक्त किसी भी सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, एक नागरिक अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य किसी लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे इस लेख में दी गई है।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए योग्यता क्या है?
भारत में इसके लिए आवेदन जमा करने से पहले आपको इसकी पात्रता मानदंड के बारे में जानना होगा जिसका विवरण नीचे दिया गया है-
प्रकार | योग्यता |
MCWG (बिना गियर वाली मोटर सायकिल) के लिए | आवेदक को 16 वर्ष का होना चाहिए और यदि वह 18 वर्ष से कम है तो माता-पिता / अभिभावक की सहमति आवश्यक होनी चाहिए। |
MCW (गियर वाली मोटर सायकिल) के लिए | इस प्रकार के लिए आवेदक को 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। |
परिवहन के लिए वाणिज्यिक लाइसेंस के लिए | आवेदक की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और उसके पास LMV लाइसेंस होना चाहिए। |
- स्थाई पता प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उम्र सीमा क्या है?
भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उम्मीदवार की उम्र तय मानक के अनुकूल होनी चाहिए जो निम्नलिखित है-
- जिस उम्मीदवार को ड्राइविंग लाइसेंस बवाना है वो भारत का नागरिक हो और मानसिक रुप से सही होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए ।
- बिना गियर वाले 2 व्हीलर वाहन के लिए 16 साल की उम्र मान्य है, बस आवेदक के माता पिता की रजामंदी होनी चाहिए।
Driving Licence Apply Online करने की प्रक्रिया
Driving Licence Apply Online की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से नीचे दी गई है, जिसका आप पालन करके ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं-
- यदि Driving Licence Online Apply करना चाहते है तो आपको सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट – https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाना होगा।
- यहाँ आपको “Drivers/ Learners License” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।
- राज्य का चुनाव करके सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें कई सारे विकल्प दिए होंगे, यदि आप लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करना होगा।

- इसके अलावा यदि आप लर्निंग लाइसेंस बनवा चुके हैं तो आपको दूसरे विकल्प यानि कि “Apply for Driving Licence“ पर क्लिक करना होगा।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आप “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद अगर आप चाहें तो अपने आधार कार्ड की मदद से Driving Licence के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

mParivahan Sewa एप्लिकेशन
उम्मीदवार ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य अब परिवहन सेवा सारथी ऐप MParivahan App की मदद से घर बैठे कर सकते हैं। इसकी मदद से आवेदकों को कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी, साथ ही इस एप की मदद से आप खुद के लिए एक स्मार्ट कार्ड भी जारी करवा सकते हैं।
यह स्मार्ट कार्ड परिवहन सेवा को आसान बनाता है और राज्य और राष्ट्र के भीतर वाहनों की जानकारी को बनाए रखने में मदद करता है। MParivahan App हमेशा नए नियमों के साथ अपडेट होता है। इसे आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा आप Sarathi Parivahan (mParivahan) पोर्टल की मदद से निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं-
1. Sarathi Parivahan application status |
2. sarathi.parivahan.gov.in learning licence |
3. sarathi.parivahan.gov.in slot booking |
4. Sarathi Driving Licence download |
5. sarathi.parivahan.gov.in learning licence test |
Sarathi Parivahan Sewa (राज्यवार) रजिस्ट्रेशन लिंक
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए राज्यवार पंजीकरण लिंक निम्नलिखित है –
केंद्रशाशित प्रदेश – RTO Code और आधिकारिक वेबसाइट
केंद्रशाशित प्रदेश | आरटीओ कोड | आधिकारिक वेबसाइट |
अंडमान निकोबार | AN | http://db.and.nic.in/mvd/ |
चंडीगढ़ | CH | http://chdtransport.gov.in/ |
दादरा और नगर हवेली | DN | http://dnh.nic.in/Departments/Transport.aspx |
दमन और दीव | DD | https://daman.nic.in/rtodaman/default.asp |
लक्षदीप | LD | https://lakshadweep.gov.in/ |
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली | DL | http://transport.delhi.gov.in/home/transport-department |
पांडिचेरी | PY | https://www.py.gov.in/ |
जम्मू और कश्मीर | JK | http://jaktrans.nic.in/ |
लेह – लद्दाख | LA | https://leh.nic.in/e-gov/online-services/ |
हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई Sarathi Parivahan / Driving Licence Apply Online से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी होगी, इसके अलावा ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।