Advertisements

RTO Full Form

समय के साथ – साथ सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आजकल हर युवा सरकारी नौकरी हेतु तैयारी में लगा हुआ है। ऐसे में प्रत्येक सरकारी विभागों में समय समय पर भर्ती हेतु वैकेंसी जारी की जाती है। जिसमें लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेतें हैं। आज हम ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी के बारे में बात करने वाले हैं, जिसका नाम RTO है.

RTO का फुल फॉर्म Regional Transport Officer होता है एवं हिंदी में इसे हम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भी कहतें हैं। RTO यानि कि रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में कई तरह के कर्मचारी कार्य करतें हैं जिनके कार्य भी अलग अलग भी होतें हैं एवं उनके पद भी अलग अलग होतें हैं। ऐसे में इस लेख के मदद से आप RTO Full Form , RTO के कार्य क्या होतें हैं, RTO कैसे बनें इत्यादि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं।

आरटीओ का फूल फॉर्म क्या होता है?

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा ही होगा RTO का फूल फॉर्म Regional Transport Office होता है एवं हिंदी में इसे क्षेत्रीय परिवाहन कार्यालय भी कहतें हैं। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भारत सरकार का एक सरकारी संगठन होता है। इस कार्यालय में उस क्षेत्र के वाहन चालकों की जानकारी एवं वाहनों की जानकारी एकत्रित होती है।

RTO के कार्य क्या होतें है?

क्षेत्रीय परिवाहन कार्यालय में 18 साल के ऊपर के चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है। क्षेत्र के वाहनों का पंजीकरण होता है। वाहनों का प्रदूषण जाँच भी किया जाता है एवं वाहनों का बीमा भी इस कार्यालय के द्वारा ही किया जाता है। इस कार्यालय में वाहनों से सम्बंधित सारे कार्य किये जाते हैं।

RTO ऑफिसर कैसे बनें?

क्षेत्रीय परिवाहन कार्यालय में तीन तरह के पद होतें है पहला क्लर्क का पद होता है दूसरा सब असिस्टेंट इंजीनियर का पद होता है तथा तीसरा न्यायिक पद पद होता है। ऐसे में अगर आप भी RTO में नौकरी करना चाहतें है तो इस तीन पदों पर आप कार्य कर सकतें हैं। RTO अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. RTO अधिकारी का पद एक ग्रेड-बी का पद होता है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन प्रत्येक राज्य के राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है।
  2. उम्मीदवारों की नियुक्ति सीधे RTO के पद पर नहीं होती है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत उम्मीदवार की नियुक्ति Assistant Regional Transport Officer (ARTO) अथवा Motor Vehicle Inspector (MVI) के पद पर होती है। इन पदों पर कुछ वर्ष सेवा देने के बाद उम्मीदवार को प्रोमोशन देकर RTO के पद पर नियुक्त किया जाता है।
  3. इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

RTO ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार को राज्य के राज्य सरकार द्वारा आयोजित PSC (पब्लिक सर्विस कमीशन) उत्तीर्ण करना होता है। ये परीक्षा तीन चरणों मे आयोजित कराई जाती है जो कि निम्नलिखित है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  1. लिखित परीक्षा: लिखित परीक्षा कुल 2 प्रकार की होती है, इसमें एक प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें एक प्रारंभिक परीक्षा तथा दूसरी मुख्य परीक्षा होती है, लिखित परीक्षा में भूगोल, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, अंग्रेजी भाषा, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाक्रम, भारत का इतिहास, आर्थिक और सामाजिक विकास, सामान्य विज्ञान इत्यादि से प्रश्न पूछे जातें हैं।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा: लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात उम्मीदवार का फिजिकल टेस्ट लिया जाता है। जिसमे उम्मीदवार के आँखों की जांच, ब्लड टेस्ट, चेस्ट एक्सरे, यूरिन टेस्ट, इत्यादि की जांच की जाती है।
  3. साक्षात्कार: लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद उम्मीदवार का साक्षात्कार लिया जाता है जिसमे साक्षात्कार लेने वाले उम्मीदवार से अलग अलग टॉपिक्स से संबंधित प्रश्न पूछतें है। जिसका उम्मीदवार को सही – सही उत्तर देना होता है।

सभी चरणों मे पास होने के उपरांत उम्मीदवार को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवार को ARTO अथवा MVI के पद पर नियुक्त किया जाता है। इन पदों पर कुछ वर्ष सेवा देने के बाद उम्मीदवार को प्रोमोशन देकर RTO के पद पर नियुक्त किया जाता है।

RTO Officer बनने के लिए उम्र

RTO Officer बनने के लिए उम्र सीमा निम्नलिखित है-

  1. सामान्य श्रेणी: 21 साल से 30 साल
  2. OBC श्रेणी: 21 साल से 33 साल
  3. SC / ST श्रेणी: 21 साल से 37 साल

RTO अधिकारी का वेतन कितना होता है?

एक आरटीओ अधिकारी का औसत वेतन 30,000 रुपये से 60,000 रुपये प्रति माह होता है। हालाँकि, वेतन में कुछ असमानताएं हो सकती है, यह कार्य, अनुभव आदि पर आधारित होता है, साथ ही, वेतन अलग-अलग राज्यों में भिन्न होता है।

हमें उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी RTO full form से जुडी यह जानकारी अच्छी लगी होगी, इसके अलावा अगर आपके कोई सवाल और सुझाव हों तो नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Advertisements