Advertisements

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लाइब्रेरी साइंस में डिग्री/डिप्लोमा के साथ किसी भी वर्ग में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए लाइब्रेरियन (ग्रेड-III) के कुल 548 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।

RSSB लाइब्रेरियन (ग्रेड-III) के पदों की लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो आवेदक इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisements

Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)

RSSB Librarian Grade 3 Admit Card 2025

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 05/03/2025
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 03/04/2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 03/04/2025
  • परीक्षा तिथि : 27/07/2025
  • परीक्षा शहर विवरण जारी होने की तिथि : 21/07/2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 24/07/2025
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/अन्य प्रदेश : 600/- रुपये
  • ओबीसी/बीसी : 400/- रुपये
  • एससी/एसटी : 400/- रुपये
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

आयु-सीमा (01/01/2026)

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?

RSSB लाइब्रेरियन (ग्रेड-III) के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है। यह न सिर्फ परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी होता है, बल्कि इससे आपकी लिखित परीक्षा देने हेतु पहचान भी सत्यापित होती है।

वैकेंसी डिटेल्स – कुल पोस्ट : 548 पद

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
लाइब्रेरियन (ग्रेड-III)548कक्षा बारहवीं के साथ लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट के साथ / लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक / लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

एडमिट कार्ड पर मौजूद विवरण की जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Admit Card” या “Download Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन करें (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें)।
  1. उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  2. जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंक्लिक करें
परीक्षा शहर विवरण चेक करेंक्लिक करें
परीक्षा नोटिस डाउनलोड करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करेंक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?

  • 🎫 एडमिट कार्ड प्रिंट किया हुआ रंगीन या सादा।
  • 🆔 आईडी प्रूफ आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर ID कार्ड इत्यादि।
  • 🖊️ पेन काले या नीले बॉलपॉइंट पेन यदि निर्देश में दिया गया हो तो।

परीक्षा से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
  • अपने साथ परीक्षा एडमिट कार्ड ले जायें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जायें ।
  • एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

RSSB Librarian Grade 3 admit card 2025 FAQ

RSSB Librarian Grade 3 का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ है?

24 जुलाई 2025 को यह एडमिट कार्ड जारी हुआ है।

एडमिट कार्ड में गलती है, क्या करूं?

यदि आपके आवेदन की जानकारी से अलग आपका एडमिट जारी हुआ है तो तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

एडमिट कार्ड पर फोटो साफ़ दिखाई नहीं दे रही क्या करूँ?

यदि प्रवेश पत्र पर आपका photograph (फोटो) साफ़ नहीं दिख रही है, तो परीक्षा में जाते समय वही रंगीन फोटो साथ ले जाएँ जो आपने फॉर्म भरते समय लगाई या अपलोड की थी।

क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं?

नहीं, बिना वैध एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके पास सही एडमिट कार्ड हो।

Advertisements