RSMSSB VDO Answer Key: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कुछ दिनों पहले ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया था, आज यानी 01 फरवरी 2022 को RSMSSB VDO Answer Key जारी हो गई है, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए देख सकते हैं।
इसकी परीक्षा तिथि 27 और 28 दिसंबर 2021 को तय की गई थी, इसका रिजल्ट कब जारी होगा, इसके बारे में कोई भी सूचना आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, इसीलिए आप रोजाना आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि जब रिजल्ट आये तब आपको तुरंत पता चल जाए, इसके अतिरिक्त आप हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत : 10/09/2021
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 09/10/2021
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 09/10/2021
- परीक्षा तिथि : 27 – 28 दिसंबर
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20/12/2021
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 01/02/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित
आयु सीमा – 01/01/2022
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
“नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी.”
भर्ती का विवरण |
कुल पदों की संख्या : 3896
पद का नाम | एरिया | कुल |
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) | Non TSP TSP | 3222 674 |
योग्यता
- भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से बैचलर डिग्री।
- NIELIT से O Level उत्तीर्ण सर्टिफिकेट या COPA सर्टिफिकेट या Computer Science/Computer Application में डिप्लोमा।
- राजस्थान से RS-CIT में सर्टिफिकेट।
ऐसे डाउनलोड करें RSMSSB VDO Answer Key
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट (https://rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं ।
- आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद News & Notifications वाले अनुभाग में जाएं।
- उसके बाद यदि RSMSSB VDO Answer Key की लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपकी उत्तर कुंजी डाउनलोड हो जाएगी।
यदि आपको किसी प्रश्न को लेकर दुविधा है, जिसमें आपको लगता है की आयोग द्वारा इस प्रश्न का उत्तर गलत प्रदर्शित किया गया है तो आप ऑब्जेक्शन (आपत्ति) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दर्ज करा सकते हैं, आपत्ति दर्ज कराने का समय 02/02/2022 से 04/02/2022 मध्य रात्रि (23:59) तय किया गया है।
इसके लिए आपको आयोग को 100 रुपये देना होगा, जिससे कि आयोग आपकी आपत्तियों पर विचार करेगा, यदि आपकी आपत्ति सही होती है तो आयोग द्वारा सुधार किया जाएगा, किसी भी स्थिति में आपका पैसा रिफंड नहीं होगा।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
मास्टर प्रश्न पत्र
- प्रथम पाली (सुबह) – 27/12/2021
- द्वितीय पाली (शाम) -27/12/2021
- तृतीय पाली (सुबह) – 28/12/2021
- चतुर्थ पाली (शाम) – 28/12/2021
उत्तर कुंजी
- प्रथम पाली (सुबह) – 27/12/2021
- द्वितीय पाली (शाम) -27/12/2021
- तृतीय पाली (सुबह) – 28/12/2021
- चतुर्थ पाली (शाम) – 28/12/2021
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट पर जरुर विज़िट करें।