RSMSSB Livestock Assistant Syllabus 2023 In Hindi | राजस्थान पशुधन सहायक सिलेबस हिंदी में

RSMSSB Livestock Assistant Syllabus 2023 In Hindi: जैसा की आप लोग जानते हैं कि राजस्थान सरकार ने पशुधन सहायक के करीब 1156 पदों के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है, ऐसे में जो भी व्यक्ति इस फॉर्म को भरना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए भर सकते हैं।

ऐसे में मैं आपको RSMSSB Livestock Assistant Syllabus 2023 In Hindi और RSMSSB Livestock Assistant Exam Pattern के बारे में सारी जानकारियों से अवगत कराऊँगा, इस परीक्षा में किस टॉपिक से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे ताकि आपसे RSMSSB Livestock Assistant Syllabus In Hindi के बारे में कोई भी जानकारी अछूती ना रहे, और आप इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सकें।

RSMSSB Livestock Assistant Syllabus Hindi
RSMSSB Livestock Assistant Syllabus Hindi

RSMSSB Livestock Assistant के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामराजस्थान पशुधन सहायक भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
पद का नामपशुधन सहायक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या1136 पद
श्रेणीसिलेबस
वेतनमान26300 – 85500/- रुपये
लेख का नामRSMSSB Livestock Assistant Syllabus In Hindi
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rsmssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB LSA के लिए चयन प्रक्रिया

इसके पद के लिए चयनित होने के लिए आपको दो चरणों से गुजरना होगा-

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन

यदि आप इन चरणों में उत्तीर्ण पाए जाते हैं तो आपका चयन आपके चुने गए पद के लिए हो जाता है।

RSMSSB Livestock Assistant Exam Pattern

इस परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है-

  1. इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा।
  2. इसके लिए आपको कुल 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
  3. यह प्रश्न पत्र दो खंडों में विभक्त होगा, जिसमें पहला खंड सामान्य अध्ययन से 40 अंक तथा दूसरा खंड VETERINARY SCIENCE ( पशु चिकित्सा विज्ञान) से 80 अंक प्रदान किए जाएगें।
  4. इसमें न्यूनतम क्वालीफाई मार्क 40 प्रतिशत अंक तय किया गया है।

आइए सारणी के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकविषयअंकसमयावधि
1सामान्य ज्ञान40
2VETERINARY SCIENCE ( पशु चिकित्सा विज्ञान)80
कुल1202 घंटे यानी 120 मिनट

RSMSSB Livestock Assistant Syllabus In Hindi

यदि आप इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने आप को चयनित करना चाहते हैं तो आपको RSMSSB Livestock Assistant Syllabus In Hindi में अपनी मजबूत पकड़ बनानी अत्यंत ही आवश्यक है, जिससे कि आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

सामान्य ज्ञान

राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परम्पराऐं एवं विरासत

  1. राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत।
  2. राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यतायें ।
  3. राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां।
  4. मुगल राजपूत संबंध।
  5. स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताऐं ।
  6. महत्त्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाये।
  7. राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी-देवताएँ।
  8. राजस्थान की प्रमुख चित्रकलाऐं शैलियां एवं हस्तशिल्प।
  9. राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां, क्षेत्रीय बोलियां।
  10. मेले त्यौहार लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं विरासत।
  11. महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल।
  12. राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व ।
  13. राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां 1857 का जन-आंदोलन।
  14. कृषक एंव जनजाति आंदोलन प्रजामंडल आंदोलन
  15. राजस्थान का एकीकरण।
  16. राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एंव विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में।

राजस्थान का भूगोल

  1. स्थिति एवं विस्तार।
  2. मुख्य भौतिक विभाग – मरूस्थलीय प्रदेश अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश पठारी प्रदेश।
  3. अपवाह तन्त्र जलवायु।
  4. मृदा प्राकृतिक वनस्पति।
  5. वन एवं वन्य जीव संरक्षण पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुददे मरूस्थलीकरण ।
  6. कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें एवं पशुधन।
  7. बहुउद्देशीय परियोजनाऐं सिंचाई परियोजनाऐं।
  8. जल संरक्षण परिवहन।
  9. खनिज सम्पदाऐं।

VETERINARY SCIENCE ( पशु चिकित्सा विज्ञान)

  1. INTRODUCTORY VETERINARY ANATOMY
  2. INTRODUCTORY VETERINARY PHYSIOLOGY AND BIOCHEMISTRY
  3. ANIMAL HUSBANDRY EXTENSION
  4. INTRODUCTORY VETERINARY MEDICINE
  5. MINOR VETERINARY SURGERY
  6. INTRODUCTORY ANIMAL NUTRITION
  7. INTRODUCTORY ANIMAL MANAGEMENT
  8. INTRODUCTORY ANIMAL BREEDING AND GENETICS
  9. INTRODUCTORY ANIMAL REPRODUCTION
  10. INTRODUCTORY VETERINARY PHARMACOLOGY

Pashudhan Sahayak Syllabus PDF Download

यदि आप RSMSSB Livestock Assistant Syllabus In Hindi pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे द्वारा दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

यह अधिसूचना कुल कितने पदों के लिए जारी की गई है?

यह अधिसूचना कुल 1156 पदों के लिए जारी की गई है।

इस परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार कैसा रहेगा?

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन प्रश्नों को हल करने की समयावधि क्या निर्धारित की गई है?

इस परीक्षा में आपको कुल 2 घंटे यानी 120 मिनट प्रदान किया जाएगा।

आशा हमारे द्वारा दी गई RSMSSB Livestock Assistant Syllabus 2023 In Hindi तथा RSMSSB Livestock Assistant Exam Pattern के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

कमेन्ट करें