राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रिवेन्यू अकाउंटेंट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी किया गया था जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती होने के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे थे और लिखित परीक्षा में भाग लिए थे उनका रिजल्ट आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसकी जांच आप नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के जरिए कर सकते हैं।
राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट के लिखित परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2023 को किया गया था, लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसकी जांच आप आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए रिजल्ट डाउनलोड लिंक के माध्यम से कर सकते है, इस लेख के माध्यम से आप रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक जानेंगे।
RSMSSB Junior Accountant भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
पद का नाम | कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) तथा तहसील राजस्व लेखाकार (Tehsil Revenue Accountant) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 02/2023 |
पदों की संख्या | 5388 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 27/06/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 26/07/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 26/07/2023 |
RSMSSB Junior Accountant Recruitment परीक्षा तिथि | 17/09/2023 |
RSMSSB Junior Accountant Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
RSMSSB Junior Accountant Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | 20/12/2023 |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | क्षेत्र | कुल पद | |
कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) | नॉन-टीएपी | 4911 | |
टीएसपी | 279 | ||
तहसील राजस्व लेखाकार (Tehsil Revenue Accountant) | नॉन-टीएपी | 170 | |
टीएसपी | 28 |
RSMSSB Junior Accountant Result 2023 ऐसे डाउनलोड करें
राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानें।
- सबसे पहले आप RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज खुलने के बाद Result का एक विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
- जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे सभी लेटेस्ट जारी रिजल्ट की सूची मौजूद रहेगी।
- उसमे से Jr. Accountant & TRA 2023 : Roll no. List of Qualifying candidates for mains exam इस लिंक पर क्लिक करने अपने रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें।
- उसके बाद फाइंड फीचर्स की मदद से आप अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।