RSMSSB Computor Recruitment 2023: भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर से डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कम्प्यूटर (संगणक) के कुल 583 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे 12/07/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sanganak Vacancy in Rajasthan 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप RSMSSB Computor Recruitment Notification नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
RSMSSB Computor Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | राजस्थान संगणक भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पद का नाम | संगणक |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 05/2023 |
पदों की संख्या | 583 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 12/07/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 10/08/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 10/08/2023 |
RSMSSB Computor Recruitment परीक्षा तिथि | अघोषित |
RSMSSB Computor Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
RSMSSB Computor Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी | 600/- रुपये |
ओबीसी (NCL) | 400/- रुपये |
एससी/एसटी | 400/- रुपये |
फॉर्म सुधार शुल्क | 300/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/01/2024
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | क्षेत्र | कुल पद | योग्यता | ||||||
कंप्यूटर (संगणक) | नॉन टीएसपी | 512 | गणित/अर्थशास्त्र विषय के साथ स्नातक की डिग्री और एबीसी/ओ लेवल सर्टिफिकेट या आईटीआई कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ प्रोग्रामिंग असिस्टेंट/डेटा प्रिपरेशन और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट तथा देवंगारी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। | ||||||
टीएसपी | 71 |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
RSMSSB Computor Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप RSMSSB Computor Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले राजस्थान संगणक भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 12/07/2023 से 10/08/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने पर नीचे दिए गए लिंक “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें तथा रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।

- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन हेतु मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- अब आपको RSMSSB Computor Recruitment Registration Fees जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।