RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक (गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का ऐलान किया गया था, अब परीक्षा समापन के बाद RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB Computer Instructor की परीक्षा 18 और 19/06/2022 को हुई थी, अभी तक इसके रिजल्ट के बारे में कोई भी सूचना आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित नहीं की गई है, ऐसे में आप रिजल्ट हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नज़र बनाए रखें।
राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: राजस्थान कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
- पद का नाम: कम्प्यूटर अनुदेशक
- पदों की संख्या: 10157 पद
- आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन
- विज्ञापन संख्या: 02/2022
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेेेदन की शुरुआत: 08 फरवरी 2022
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़: 09 मार्च 2022
- आवेदन शुल्क शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि: 09 मार्च 2022
- परीक्षा तिथि: 18 और 19 जून 2022
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 10/06/2022
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि : 04/06/2022
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है
आवेदन फीस
आवेदन फीस की सूचना निम्नलिखित है –
- जनरल/ओबीसी: 450/- रुपये
- ओबीसी एनसीएल: 350/- रुपये
- एससी/एसटी: 250/- रुपये
- फॉर्म सुधार शुल्क: 300/- रुपये
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के जरिए किया जा सकता है।
आयु सीमा – 01/01/2023
RSMSSB Computer Instructor 2022 के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आयुसीमा के मानदंडों का पालन करना होगा –
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
RSMSSB Computer Instructor Recruitment 2022 – भर्ती का विवरण
राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कम्प्यूटर अनुदेशक की भर्ती हेतु गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र के 10157 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। पदों के अनुसार भर्ती का विवरण निम्नलिखित है-
पद का नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक | 8974 | 888 | 9862 |
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक | 282 | 13 | 295 |
कुल | 9256 | 901 | 10157 |
Rajasthan Computer Instructor 2022 – योग्यता
पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-
- बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक: इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास CS / IT / ECE / EE / EEE / EIC / TIE में BE / B.Tech की डिग्री या level ए / पीजीडीसीए के साथ स्नातक की डिग्री या CS / IT से B.SC या BCA. योग्यता से सम्बंधितअधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना
- वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक: सीएस / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग / ईटीई / ईआईई / सीएस / आईटी / एमसीए में एमई / एम.टेक / इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री। योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना।
RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड
यदि आप RSMSSB Computer Instructor Answer Key 2022 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद आप “news and notification” वाले अनुभाग में जाएं।
- फिर आपके सामने कई सारे लिंक परीक्षा तिथि के अनुसार प्रदर्शित होंगें।
- आपकी परीक्षा जिस तिथि में थी, उस वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी उत्तर कुंजी को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के संबंध में सूचना
बोर्ड द्वारा दिनांक 18-06-2022 को आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, ( प्रथम प्रश्न पत्र परीक्षा कोड 118A, द्वितीय प्रश्न पत्र- परीक्षा कोड: 118B) एवं दिनांक 19-06-2022 को आयोजित वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा- 2022, (प्रथम प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 1194, द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 119B) के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके / इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 06-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 08-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।
परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः यह भी सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियों दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर जितने प्रश्नों पर आपत्तियों करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न रू 100/- की दर से देय शुल्क का भुगतान करें भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा।
शुल्क के अभाव में आपत्तियों स्वीकार नहीं की जायेंगी ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 06-07-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 08-07-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक / लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और में पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।
परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
- सभी शिफ्ट की प्रश्न पत्र सहित उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें
- आपत्ति दर्ज करने की नोटिस को डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी, ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, इसके अलावा हर प्रकार की सरकारी परीक्षाओं के लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।