राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने Junior Engineer (JE), Junior Accountant एवं Junior Assistant सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,005 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 05 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
RRVUNL JE, Junior Assistant की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क एवं अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा सभी आवश्यक शर्तों की पुष्टि कर लें। चूंकि फिलहाल केवल शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, इसलिए आयु सीमा एवं अन्य नियम RRVUNL के प्रचलित भर्ती नियमों के अनुसार लागू होंगे।
RRVUNL JE, Junior Assistant Recruitment 2026
RRVUNL JE, Junior Assistant Examination 2026 : Short Details
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन की शुरुआत : 05/08/2026
- आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 25/08/2026
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 25/08/2026
- परीक्षा तिथि : अघोषित
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
- आंसर की जारी होने की तिथि : 20/06/2025
- रिजल्ट जारी होने की तिथि : 22/06/2025
आवेदन फ़ीस
- सामान्य (General): ₹1,000/-
- MBC / BC / EWS: ₹500/-
- SC / ST / PH: ₹500/-
आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), नेट बैंकिंग (Internet Banking) , यूपीआई (UPI) के माध्यम से किया जा सकता है.
आयु लिमिट
- न्यूनतम आयु : जल्द जारी होगा
- अधिकतम आयु : जल्द जारी होगा.
- इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
RRVUNL JE, Junior Assistant Recruitment 2026 : रिक्ति विवरण & कुल पोस्ट : 2005
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) द्वारा Junior Engineer (JEN-I), Junior Accountant एवं Junior Assistant / Commercial Assistant-II के कुल 2,005 पदों पर भर्ती निकाली गई है। पदवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
| पद का नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| JEN-I (Electrical) | 727 |
| JEN-I (Mechanical) | 110 |
| JEN-I (Civil) | 32 |
| Junior Accountant | 371 |
| Junior Assistant / Commercial Assistant-II | 765 |
| कुल पद | 2,005 |
RRVUNL JE, Junior Assistant Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता
RRVUNL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
| पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| Junior Engineer (JEN-I), Junior Accountant एवं Junior Assistant | 2,005 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले नीचे दिए गए Important Links सेक्शन में उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- या फिर RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन पेज खोलें।
- यदि आवश्यक हो, तो पहले New Registration करें और उसके बाद अपनी लॉगिन आईडी से आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम बार अच्छी तरह जांचें और फिर Final Submit पर क्लिक करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form एवं Fee Receipt का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
RRVUNL JE, Junior Assistant चयन प्रक्रिया
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। चयन के प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
| चयन चरण | विवरण |
|---|---|
| प्रथम चरण | लिखित परीक्षा (Written Examination) |
| द्वितीय चरण | मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) |
| तृतीय चरण | दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) |
महत्वपूर्ण लिंक्स
| ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| टेलीग्राम से जुड़ें | क्लिक करें |