RRC South East Central Railway Recruitment 2023: भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं और संबंधित ट्रेड से आईटीआई की डिग्री रखने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) हेतु लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर, और टेक्नीशियन के कुल 1016 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
South East Central Railway Recruitment 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप RRC SECR Recruitment Notification नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
RRC SECR Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | आरआरसी साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती सेल (RRC) |
पद का नाम | लोको पायलट, जूनियर इंजीनियर, और टेक्नीशियन |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 1016 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://secr.indianrailways.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 22/07/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 21/08/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 21/08/2023 |
RRC SECR Recruitment परीक्षा तिथि | अघोषित |
RRC SECR Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
RRC SECR Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आयु सीमा – 01/01/2024
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
लोको पायलट | 820 | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड से आईटीआई की डिग्री। |
जूनियर इंजीनियर | 64 | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड से आईटीआई की डिग्री। |
टेक्नीशियन | 132 | भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड से आईटीआई की डिग्री। |
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
RRC SECR Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप RRC SECR Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आरआरसी साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 22/07/2023 से 21/08/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखे।
- उम्मीदवार इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना बायो-डेटा सही-सही भरें।
- उम्मीदवार फॉर्म भरने के बाद यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनका नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि, कक्षा दसवीं की मार्कशीट से मेल खाती हो।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।