Advertisements

RRB NTPC Syllabus 2025 In Hindi

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल के लोकप्रिय श्रेणियों के लिए RRB NTPC Online Form जल्द ही जारी किया जायेगा, RRB NTPC के तहत रेलवे विभाग के कई सारे पदों पर भर्ती की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको RRB NTPC Syllabus व Exam Pattern का ज्ञान होना आवश्यक है।

लिखित परीक्षा देने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप जो परीक्षा देने जा रहे है, उसमे कौन-कौन से विषय से प्रश्न आते हैं, इस लेख के माध्यम से हम आपको आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस और रेलवे एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से बतायेंगे, जो आपको परीक्षा में सफल होने में पूरी मदद करेगा।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

श्रेणीसिलेबस
भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथिअभी कोई सूचना नहीं
चयन प्रक्रियाCBT -1, CBT -2, स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/railwayboard/

RRB NTPC Exam Pattern

RRB NTPC Exam Pattern निनलिखित है-

  1. सीबीटी का पहला चरण (CBT – STAGE 1) – प्रारंभिक परीक्षा
  2. सीबीटी का दूसरा चरण (CBT – STAGE – 2) – मुख्य परीक्षा
  3. टाइपिंग टेस्ट (कौशल परीक्षा)
  4. दस्तावेज़ का सत्यापन (DV)
  5. चिकित्सा परीक्षण (DME Exam)
  6. अंतिम चयन (Final Selection)

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। ऐसे में RRB NTPC Final Selection लेने के लिए इन दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होगा जिसमें पहला चरण प्रीलिम्स या प्री परीक्षा होगा और दूसरा चरण मेन्स परीक्षा होगा। आरआरबी एनटीपीसी प्री और मेंस के लिए पाठ्यक्रम समान हैं, इनमें सिर्फ कुछ ही अंतर हैं। RRB NTPC Exam में मुख्यतः 3 विषय शामिल होंगे।

जिसमे पहला विषय गणित (अंकगणित क्षमता) और दूसरा विषय रीजनिंग और तीसरा विषय जनरल इंटेलिजेंस और जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान) होगा। यदि आप इन विषयों के सिलेबस बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है.

RRB NTPC CBT -1 Marking Scheme

  1. RRB NTPC के प्री परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  2. इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/3 अंक का होगा।
  3. प्री परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी।
विषयअंक
गणित30
सामान्य ज्ञान40
रीजनिंग30

RRB NTPC CBT -2 Marking Scheme

RRB NTPC CBT -2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

विषयअंक
गणित35
सामान्य ज्ञान50
रीजनिंग35

RRB NTPC Selection Process

यदि उम्मीदवार RRB द्वारा जारी NTPC कि परीक्षा में सफल होना चाहता हैं तो सबसे पहले उसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिखित परीक्षा पास करना होगा, उसके बाद मेंस परीक्षा CBT 2 को पास करना होगा और फिर CBAT/SKILL TEST क्लियर करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करके चयनित हो सकते हैं.

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट – 1
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट – 1
  • CBAT/ SKILL टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

RRB NTPC CBT- 1 Syllabus 2025

साथ ही नीचे हम विषय के RRB NTPC Syllabus के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं जिसको आप जरूर पढ़ें।

  1. RRB NTPC Maths Syllabus: संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मेंसुरेशन, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल व चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, प्राथमिक बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी आदि गणित के सभी मुख्य अध्यायों से प्रश्न आएंगे।
  2. RRB NTPC Reasoning Syllabus: Number Ranking, Similarities, Number Series, Cube & Dice, अर्थमेटिक रीजनिंग, Data Sufficiency, Verbal और Figure Classification, दिशा परीक्षण, Clocks & Calendar, Problem Solving, Space Visualization, रक्त सम्बद्ध, Analogies, Decision Making, Visual Memory, Judgment, Figural Series Compilation, कोडिंग-डिकोडिंग, आदि।
  3. RRB NTPC GK Syllabus: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण तिथियां, खेल और साहित्य, भारत की कला और संस्कृति, भारतीय साहित्य, पर्वत, सामान्य विज्ञान और जीव विज्ञान (10 वीं सीबीएसई तक), भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम, यूएन और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठनों, पर्यावरण के मुद्दों सहित पर्यावरण और विज्ञान संबंधी तकनीकी विकास, भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति और शासन- संविधान और राजनीतिक प्रणाली, कंप्यूटर अनुप्रयोग, भारत के वनस्पति और जीव, करेंट अफेयर्स आदि।

RRB NTPC CBT- 2 Syllabus

  1. GK – जनरल नॉलेज: भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भारत और विश्व की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति और शासन-संविधान और राजनीतिक प्रणाली, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं (करंट अफेयर्स), खेल और साहित्य, भारत की कला और संस्कृति, भारतीय साहित्य, महत्वपूर्ण स्मारक और भारत के स्थान, सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10 वीं सीबीएसई तक), सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास सहित अंतरिक्ष और भारत का परमाणु कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन इत्यादि।
  2. Maths – गणित: प्राथमिक बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, संख्या प्रणाली, दशमलव, अंश, ल0स0, म0स0, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मेंसुरेशन, समय और कार्य, समय और दूरी, सरल और यौगिक ब्याज, लाभ और हानि आदि।
  3. Reasoning- रीजनिंग: Number Ranking, Similarities, Number Series, Cube & Dice, अर्थमेटिक रीजनिंग, Data Sufficiency, Verbal and Figure Classification, दिशा परीक्षण, Clocks & Calendar, Problem Solving, Space Visualization, रक्त सम्बद्ध, Analogies, Decision Making, Visual Memory, Judgment, Figural Series Compilation, कोडिंग-डिकोडिंग आदि।

आरआरबी एनटीपीसी Syllabus & Exam Pattern की बेहतर समझ के लिए, उम्मीदवार पिछले परीक्षाओं से आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करकेे देख सकते हैैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से सिलेबस पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Syllabus PDF Download 2025

आरआरबी बोर्ड द्वारा आधिकारिक एनटीपीसी सिलेबस पीडीएफ जारी कर दिया गया है, जिसको आप रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए सिलेबस डाउनलोड लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें

  1. RRB ALP Syllabus & Exam Pattern
  2. RRB JE सिलेबस
  3. RRB Group D सिलेबस

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस कहाँ से डाउनलोड करें?

RRB NTPC सिलेबस आप लेख में दिये लिंक या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कितने अंको की होती है?

RRB NTPC पेपर -1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं तथा RRB NTPC -2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।

क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हां, RRB NTPC परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है।

RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होगा.

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

Advertisements