RRB NTPC CBT 2 Exam 2022: भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था से जुड़े मुख्य प्रश्न

RRB NTPC CBT 2 Indian Constitution And Polity Practice Set – 03: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।

ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गयी पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से उम्मीदवारों की तैयारी और मजबूत होगी, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

RRB NTPC CBT 2 Indian Constitution And Polity Practice Set - 03
RRB NTPC CBT 2 Polity Practice Set 3

RRB NTPC CBT 2 Indian Constitution And Polity Practice Set – 03 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह)

प्रश्न. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को-

  • ब्रिटिश संसद द्वारा नामित किया गया
  • गवर्नर जनरल द्वारा नामित किया गया
  • विभिन्न प्रान्तों की विधान सभाओं द्वारा चुना गया
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा चुना गया

उत्तर : 3

प्रश्न. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया?

  • चार्टर एक्ट, 1833
  • चार्टर एक्ट, 1853
  • गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858
  • इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861

उत्तर : 1

प्रश्न. स्वतंत्र भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • सी. राजगोपालाचारी
  • के. एम. मुंशी

उत्तर : 2

प्रश्न. 1946 में निर्मित अन्तरिम सरकार में कार्यपालक परिषद के उपसभापति थे?

  • जवाहर लाल नेहरू
  • सी. राजगोपालाचारी
  • डॉ. एस. राधाकृष्णन
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर : 1

प्रश्न. संविधान सभा के चुने हुए स्थायी अध्यक्ष कौन थे?

  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
  • डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ. एस. राधाकृष्णन्

उत्तर : 3

प्रश्न. अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था?

  • भारत सरकार अधिनियम 1935 में
  • अगस्त प्रस्ताव 1940 में
  • भारत सरकार अधिनियम 1919
  • कैबिनेट मिशन प्रस्ताव 1946 में

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत की संविधान ‘निर्मात्री सभा’ के अध्यक्ष कौन थे?

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
  • पं. जवाहरलाल नेहरु
  • श्री अय्यर

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत के लिए संविधान की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?

  • स्वराज पार्टी ने 1934 में
  • कांग्रेस पार्टी ने 1936 में
  • मुस्लिम लीग ने 1942 में
  • सर्वदलीय सम्मेलन ने 1946 में

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था?

  • 26 जनवरी, 1950
  • 26 नवम्बर, 1949
  • 11 फरवरी, 1948
  • कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?

  • 23 जनवरी, 1950
  • 15 अगस्त, 1947
  • 26 दिसम्बर, 1949
  • 26 जनवरी, 1950

उत्तर : 4

प्रश्न. संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?

  • जवाहर लाल नेहरु
  • बी. एन. राव
  • बी. आर अम्बेडकर
  • महात्मा गाँधी

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है?

  • मॉर्ले मिंटो सुधार, 1909
  • मॉन्टेग्यू चेम्सफोर्ड अधिनियम, 1919
  • भारत सरकार अधिनियम, 1935
  • भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947

उत्तर : 3

प्रश्न. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा की प्रारूप समिति में कितने अन्य सदस्य थे?

  • 7
  • 6
  • 5
  • 4

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?

  • डॉ. भीम राव अम्बेडकर
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
  • सी राजगोपालाचारी

उत्तर : 1

प्रश्न. 1937 के चुनाव के पश्चात यू०पी० में गठित मंत्रिमण्डल में किसको वित्त विभाग दिया गया था?

  • जी० बी० पंत
  • रफी अहमद किदवई
  • के० एन० काटजू
  • के० एम० मुंशी

उत्तर : 2

प्रश्न. संविधान सभा ने डॉ. बी. आर. अम्बेडर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन कब किया?

  • 13 दिसम्बर, 1946
  • 22 जनवरी, 1947
  • 3 जून 1947
  • 29 अगस्त 1947

उत्तर : 4

प्रश्न. वर्ष 1937 के चुनावों में कितने प्रान्तों में कांग्रेस का मन्त्रिमण्डल बना था?

  • 9
  • 8
  • 11
  • 3

उत्तर : 2

प्रश्न. भारतीय इतिहास के संदर्भ मे द्वैधशासन (डायआर्की) सिद्धान्त किसे निर्दिष्ट करता है?

  • केन्द्रीय विधानमण्डल का दो सदनों में विभाजन
  • दो सरकारों अर्थात केन्द्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना।
  • दो शासक-समुच्चय, एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में होना।
  • प्रान्तों में प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन

उत्तर : 4

प्रश्न. 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था-

  • केन्द्रीय एवं प्रान्तीय सरकारों की अधिकारिता निश्चित करना।
  • भारत को सेक्रेटरी आफ स्टेट की शक्तियाँ निश्चित करना।
  • राष्ट्रवादी प्रेस और सेंसर व्यवस्था अधिरोपित करना ।
  • भारत सरकार एवं देशी रियासतों के बीच संबंध सुधारना।

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि को बताइए-

  • 26 नवंबर, 1949
  • 5 दिसंबर, 1949
  • 24 जनवरी, 1950
  • 25 जनवरी, 1950

उत्तर : 3

प्रश्न. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था?

  • 1813 का चार्टर अधिनियम
  • 1833 का चार्टर अधिनियम
  • 1853 का चार्टर अधिनियम
  • 1873 का चार्टर अधिनियम

उत्तर : 1

प्रश्न. संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस नाम/नामों से किया गया है?

  • भारत तथा इण्डिया
  • केवल भारत
  • हिन्दुस्तान तथा इण्डिया
  • भारत, हिन्दुस्तान तथा इण्डिया

उत्तर : 1

प्रश्न. नए राज्य के गठन (carve out) की शक्ति निहित है-

  • संसद में
  • राष्ट्रपति में
  • राज्य पुनर्गठन आयोग में
  • मंत्रिपरिषद में

उत्तर : 1

प्रश्न. संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार भारत है-

  • राज्यों का समूह
  • राज्यों का फेडरेशन
  • राज्यों का कन्फेडरेशन
  • राज्यों का यूनियन

उत्तर : 4

प्रश्न. यदि भारतीय संघ में एक नए राज्य का सृजन किया जाना है, तो संविधान की किस अनुसूची का संशोधन करना आवश्यक होगा?

  • पांचवी अनुसूची
  • दूसरी अनुसूची
  • तीसरी अनुसूची
  • प्रथम अनुसूची

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें