RRB NTPC CBT 2 Indian Constitution And Polity Practice Set – 02 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गयी पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से उम्मीदवारों की तैयारी और मजबूत होगी, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

RRB NTPC CBT 2 Indian Constitution And Polity Practice Set – 02 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का उल्लेख )
प्रश्न. भारत में उपनिवेशी शासन के सन्दर्भ में 1883 में इल्बर्ट बिल का उद्देश्य था?
- जहाँ तक अदालतों की दांडिक अधिकारिता का सम्बन्ध था, भारतीय तथा यूरोपीय लोगों को बराबरी पर रखना।
- देशी प्रेम की स्वतंत्रता पर कड़ा अंकुश लगाना क्योंकि उसे उपनिवेशी शासकों का विरोधी समझा जाता था।
- प्रशासनिक सेवा परीक्षाएं भारत में करवाना ताकि देशी भारतीयों को उसमें बैठने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
- शस्त्र एक्ट में संशोधन कर देशी भारतीयों को शस्त्र रखने की अनुमति देना।
उत्तर : 1
प्रश्न. राष्ट्रपति की अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति प्रेरित है-
- भारत सरकार अधिनियम, 1919 द्वारा
- भारत सरकार अधिनियम, 1935 द्वारा
- भारत सरकार अधिनियम, 1909 द्वारा
- भारत सरकार अधिनियम, 1947 द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न. भारतीय विधानपालिका प्रथम बार द्वि-सदनीय बनाई गई?
- 1892 के भारतीय कौंसिल एक्ट द्वारा
- 1909 के भारतीय कौंसिल एक्ट द्वारा
- 1919 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा
- 1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा
उत्तर : 3
प्रश्न. 1919 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी प्रमुख विशेषता / विशेषताएं है/हैं?
1.प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था
2.मुसलमानों के लिए पृथक सांप्रदायिक निर्वाचक-मंडलों की व्यवस्था
3.केंद्र द्वारा प्रांतों को विधायिनी शक्ति का हस्तांतरण
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:
- केवल 1
- केवल 2 और 3
- केवल 1 और 3
- 1, 2 और 3
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत परिषद की समाप्ति किसके द्वारा हुई?
- 1909 का अधिनियम
- 1947 का अधिनियम
- 1919 का अधिनियम
- 1935 का अधिनियम
उत्तर : 4
प्रश्न. इन व्यक्तियों में से कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?
- बिलियम बुड
- स्टैफोर्ड क्रिप्स
- पेंथिक लारेंस
- ए.बी. अलेक्जेण्डर
उत्तर : 1
प्रश्न. रैडक्लिफ़ समिति किसलिए नियुक्त की गई थी?
- भारत में अल्पसंख्यकों की समस्या को सुलझाने के लिए
- स्वतंत्रता विधेयक को कार्यरूप में परिणत करने के लिए
- भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाओं को निर्धारित करने के लिए
- पूर्वी बंगाल के दंगों की जांच करने के लिए
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्याएं थीं?
- 13
- 12
- 10
- 15
उत्तर : 4
प्रश्न. संविधान सभा में भारतीय संविधान का तृतीय वाचन कब प्रारंभ कब हुआ था?
- 14 नवंबर, 1949
- 25 नवंबर, 1948
- 25 नवंबर,1949
- 14 नवंबर, 1948
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत का संविधान अंगीकृत एवं अधिनियमित हुआ था?
- जनवरी 26, 1950 को
- फरवरी 11, 1948 को
- नवंबर, 26, 1949 को
- उपर्युक्त में से किसी तिथि को नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत का संघीय न्यायालय निम्नलिखित में से किस वर्ष में स्थापित किया गया था?
- 1935
- 1937
- 1946
- 1947
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने संवैधानिक निरंकुशता के सिद्धान्त का अनुमोदन किया?
- 1909 का इंडियन काउन्सिल अधिनियम
- 1919 का गवर्नमेंट आफ इंडिया अधिनियम
- 1935 का अधिनियम
- 1947 का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम
उत्तर : 3
प्रश्न. संविधान सभा की प्रान्तीय संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
- डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
- पंडित जवाहर लाल नेहरु
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- सरदार पटेल
उत्तर : 4
प्रश्न. डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जन्म और मृत्यु कब हुआ?
- 1886, 1951
- 1891, 1956
- 1877, 1961
- 1889, 1961
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से एक भारत सरकार अधिनियम, 1935 की मुख्य विशेषताओं में से नहीं थी-
- इस अधिनियम में अखिल भारतीय महासंघ का प्रावधान था।
- अवशिष्ट विषय प्रांतीय विधायिकाओं को आवंटित किये गये थे।
- यह प्रान्तीय स्वायत्तता के सूत्रपात का संकेत था।
- इसने प्रान्तीय स्तर पर द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त कर केन्द्र में लागू किया।
उत्तर : 2
प्रश्न. 1935 का गवर्नमेण्ट आफ इण्डिया ऐक्ट क्यों महत्वपूर्ण है?
- यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है
- इसके द्वारा भारत को स्वतन्त्रता मिली
- इसमें भारत विभाजन उल्लिखित है।
- इसके द्वारा रियासतें समाप्त हुई
उत्तर : 1
प्रश्न. किस वर्ष संसद ने भारतीय संविधान अपनाया?
- 1947
- 1948
- 1952
- 1950
उत्तर : 4
प्रश्न. 1946 के चुनाव के पश्चात् मुस्लिम लीग ने किस प्रान्त में अपनी सरकार बनाई?
- बंगाल
- उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त
- पंजाब
- बिहार
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए?
- सी. राजगोपालाचारी
- आचार्य कृपलानी
- जय प्रकाश नारायण
- महात्मा गाँधी
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1.तृतीय गोल मेज सम्मेलन के विचार-विमर्श की परिणति भारत सरकार अधिनियम 1935 के पारित होने के रूप में हुई।
2.भारत सरकार अधिनियम 1935 ने ब्रिटिश भारत के सूबोंऔर भारतीय रियासतों के एक संघ पर आधारित आल इण्डिया फेडरेशन के गठन का उपबन्ध किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा /से सही है है?
- केवल 1
- केवल 2
- 1 और 2 दोनों
- न तो 1 और न ही 2
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1.भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था।
2.राष्ट्रीय ध्वज के बीच चक्र में 21 तीलियाँ हैं।
3.राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई-लम्बाई का अनुपात 3 : 4 है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- 1 तथा 2
- केवल 1
- 2 तथा 3
- केवल 2
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
Only 1 is correct
1 statement sahi hai
केवल 1 statement सही है
Bbbb! B
AaA