RRB NTPC CBT 2 General Science Practice Set – 05: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से सामान्य विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

RRB NTPC CBT 2 General Science Practice Set – 05 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर)
प्रश्न. पायरेक्स के बने गिलास में गर्म पानी डालने पर वह नहीं चटखता है क्योंकि पायरेक्स-
- मजबूत पदार्थ है।
- गर्म करने से अधिक प्रसारित नहीं होता।
- ऊष्मा का सुचालक है।
- बाहर से और भीतर से समान रूप से प्रसारित होता है।
उत्तर : 2
प्रश्न. ताप उत्क्रमण होता है-
- धनात्मक ह्रास दर
- ऋणात्मक ह्रास दर
- तटस्थ अवस्था
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. जल प्रपात के अध: सतह पर जल का तापमान ऊपर की अपेक्षा अधिक होने का कारण है।
- अद्यः स्तह पर जल की स्थितिज ऊर्जा अधिक होती है।
- अद्यः स्तह पर पृष्ठ ऊष्मा उपलब्ध कराता है।
- गिर रहे जल की गतिज ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है।
- गिरता हुआ जल परिवेश से ऊष्मा का शोषण कर लेता है।
उत्तर : 3
प्रश्न. केप्लर ने खोज कर ज्ञात किया कि ग्रहों के परिक्रमा की कक्षाओं की आकृति होता है।
- अतिपरवलयिक
- परवलयिक
- दीर्घवृत्तिय
- वृत्तिय
उत्तर : 3
प्रश्न. मनुष्य के नवज़ात शिशु को स्तन ग्रंथि से निकले पहले स्राव को पिलाया जाता है जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं। कोलोस्ट्रम ………. प्रदान करता है।
- विकास के लिए आवश्यक तत्व
- रोग प्रतिरोधक शक्ति
- निद्रा
- विकास के लिए पोषण
उत्तर : 2
प्रश्न. दांत क्षय तब शुरू होता है जब मुंह का pH……..होता है।
- 8-9 के बीच
- 5.5-6.5 के बीच
- 5.5 से कम
- 6.5-7.8 के बीच
उत्तर : 3
प्रश्न. पार्थोनोकॉपी को किसके रूप में परिभाषित किया गया है?
- निषेचन के साथ जड़ों के विकास
- निषेचन के साथ फलों के विकास
- निषेचन के बिना जड़ों के विकास
- निषेचन के बिना फलों के विकास
उत्तर : 4
प्रश्न. यदि एक लड़का सामान रफ्तार से चल रही ट्रेन में बैठा हुआ है एवं एक गेंद हवा में फेंकता है, तो-
- गेंद उसके सामने आकर गिरेगी
- गेंद वापस नीचें नहीं आएगा
- गेंद उसके हाथ में गिरेगी
- गेंद उसके पीछे आकर गिरेगी
उत्तर : 3
प्रश्न. पिंड का भार शून्य नहीं होगा-
- पृथ्वी के केंद्र पर
- स्वतंत्र गिरने के दौरान
- अंतराग्रहिक अंतरिक्ष में
- किस घर्षणहीन सतह पर
उत्तर : 4
प्रश्न. वेगमापी (टैकोमीटर) का प्रयोग किसके मापन के लिया किया जाता है?
- गुरुत्वाकर्षण
- घूर्णन गति
- पृष्ठीय तानव
- परिक्षेपण शक्ति
उत्तर : 2
प्रश्न. दो वस्तुओं के प्रत्यास्थ संघट्टय में निम्नलिखित राशि संरक्षित होती है-
- प्रत्येक कण की गतिज ऊर्जा
- प्रत्येक कण का संवेग
- प्रत्येक कण की चाल
- दोनों कणों की संपूर्ण गतिज ऊर्जा
उत्तर : 4
प्रश्न. प्राकृतिक रूप से मृत पशु को या किसी अन्य पशु द्वारा मारे गये पशु के शव को जब कोई अन्य पशु भक्षण करता है तो यह संबंध कहलाता है।
- परभक्षण
- प्रतिस्पर्धा
- मुर्दाखोर
- सहजीविता
उत्तर : 3
प्रश्न. पादपों में, स्थायी बनावट, आकार और प्रकार्य प्राप्त करने की प्रक्रिया को कहा जाता है।
- श्वसन
- परिपक्वन
- प्रस्वेदन
- विभेदन
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से विषय की पहचान करें-
- NaOH
- NH4OH
- Cu(OH)2
- Zn (OH)2
उत्तर : 3
प्रश्न. सल्फ्यूरिक एसिड के साथ मिश्रित होने पर लिटमस विलयन का रंग कैसा बनेगा?
- नारंगी
- लाल
- नीला
- गुलाबी
उत्तर : 2
प्रश्न. परमाणु संख्या 57 वाला तत्व संबंधित होता है-
- d-ब्लॉक से
- f-ब्लॉक से
- p-ब्लॉक से
- s-ब्लॉक से
उत्तर : 1
प्रश्न. मनुष्यों में अनैच्छिक क्रियाएँ जैसे कि रक्त दबाव, लार, और उल्टी को इसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- मेड्युला
- स्पाइनल कार्ड
- पोन्स
- हाइपोथैलेमस
उत्तर : 1
प्रश्न. हमारी मांसपेशियों में अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा हार्मोन हृदय की गति को बढ़ा देता है।
- इंसुलिन
- एनमिल हॉर्मोन
- थाइरोक्सिन
- एड्रेनलाइन
उत्तर : 4
प्रश्न. हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता के सिद्धांत में, संवेग की अनिश्चितता और कण की स्थिति को-
- खोज प्रकाश के छोटे तरंग दैर्ध्य का उपयोग कर घटाया जा सकता है।
- खोज प्रकाश के बड़े तरंग दैर्ध्य का उपयोग कर घटाया जा सकता है।
- साईक्लोट्रॉन द्वारा त्वरित उच्च ऊर्जा जाँच कणों का उपयोग घटाया जा सकता है।
- घटाया नहीं जा सकता है क्योंकि वह मौलिक रूप से अंतर्निष्ठ है।
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से कौन सा विकल्प सहसंयोजक यौगिक का गुण नहीं है?
- निम्न गलनांक और क्वथनांक
- उच्च गलनांक और क्वथनांक
- ऊष्मा और विद्युत का दुर्बल चालक
- जल में अविलेय और कार्बनिक विलायकों में विलेय
उत्तर : 2
प्रश्न. ऊष्मा को वैद्युत ऊर्जा में परिवर्तन करने के लिए प्रयोग किया जाता है?
- अमीटर का
- वोल्टमीटर का
- हाइड्रोमीटर का
- थर्मोकपल का
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से कौन सा ऊर्ध्वपातन कर सकता है?
- अमोनियम क्लोरेट
- अमोनियम सल्फेट
- अमोनियम क्लोराइड
- अमोनियम सल्फाइड
उत्तर : 3
प्रश्न. सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) का आपेक्षित आणविक द्रव्यमान क्या है?
- 6.4u
- 6.5 u
- 64u
- 65 u
उत्तर : 3
प्रश्न. किसी तत्व की परमाणु संख्या का निश्चित किया जाता है?
- एक अणु में इलेक्ट्रॉन की संख्या म
- एक अणु में न्यूट्रॉन की संख्या
- तत्व की संयोजकता
- एक अणु में प्रोट्रॉन की संख्या
उत्तर : 4
प्रश्न. सांस लेने की प्रक्रिया में शामिल हैं।
- प्रश्वसन और निश्वसन
- कोशिकीय श्वसन और किण्वन
- स्फीति और विस्तारण
- अनुगमन और विगमन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
B
2
1
A
B
A