RRB NTPC CBT 2 General Science Practice Set – 04: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से सामान्य विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।

RRB NTPC CBT 2 General Science Practice Set – 04 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर)
प्रश्न. सांद्र नाइट्रिक अम्ल और सांद्र हाइड्रोक्लोरिन अम्ल का के अनुपात में मिश्रण एक्वारेजिया कहलाता है।
- 3:1
- 1:2
- 2:3
- 1:3
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में से कौन सा विकल्प उस लवण का उदाहरण है जिसके जलीय विलयन का pH मान 7 से कम होता है?
- सोडियम कार्बोनेट
- सोडियम बाइकार्बोनेट
- सोडियम क्लोराइड
- अमोनियम क्लोराइड
उत्तर : 4
प्रश्न. चार तत्वों के परमाणु क्रमांक निम्नानुसार हैं
F(9), P(15), CI (17), Ar (18) निम्नलिखित में से कौन-से दो तत्व रासायनिक रूप से समान होंगे।
- F तथा P
- F तथा Cl
- Cl तथा P
- F तथा Al
उत्तर : 2
प्रश्न. यदि किसी पात्र के तल पर द्रव क दाब की गणना करना चाहे तो उसे निर्धारित करने के लिए कौन-सी मात्र अपेक्षित नहीं है?
- द्रव का घनत्व
- पात्र के तल के पृष्ठ का क्षेत्रफल
- द्रव स्तंभ की ऊँचाई
- पात्र के तल पर गुरुत्व के कारण त्वरण
उत्तर : 2
प्रश्न. वैद्युत चुम्बकीय तरंगे उत्पन्न करने के लिए, हर्ट्ज में उपयोग किया जाता है।
- LCR परिपथ
- CR परिपथ
- LC परिपथ
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. अप्रगामी तरंग किससे बनती है?
- अनुदैर्ध्य तरंग की अध्यारोपी अनुप्रस्थ तरंग
- समान गति की अध्यारोपी दो तरंगों
- समान दिशा में चालित समान आवृत्ति की दो तरंगों
- विपरीत दिशा में चालित समान आवृत्ति की दो तरंगों
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित द्रवों में से ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक है-
- ईथर
- पारा
- जल
- अल्कोहल
उत्तर : 2
प्रश्न. एक कण कोणीय संवेग L से एक समान 1वृत्तीय गति कर रहा है। यदि कण की गति की आवृत्ति दोगुनी एवं गतिज ऊर्जा आधी कर दिया जाए तो कोणीय संवेग होगा
- 1/2
- 4/L
- 2L
- L/1
उत्तर : 4
प्रश्न. परम दाब है-
- गेज दाब + 1 बार
- गेज दाब + 2 बार
- गेज दाब – 1 बार
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी 100 वाट के बल्ब को प्रतिदिन 5 घंटे उपयोग किया जाता है। 3 दिनों में बल्ब द्वारा कितनी ऊर्जा की खपत होगी?
- 5.0 यूनिट
- 1.5 यूनिट
- 1.0 यूनिट
- 0.5 यूनिट
उत्तर : 2
प्रश्न. दो सरल लोलक के आवृत्तियों का अनुपात 2 : 3 है तो उनके लंबाईयों का अनुपात GO होगा-
- √2/3
- √3/2
- 4/9
- 9/4
उत्तर : 4
प्रश्न. एक केशनली में पानी ‘h’ ऊँचाई तक चढ़ता है। यदि नली को द्रव सतह से 45° पर झुका दे, तब पानी की कितनी लंबाई तक चढ़ेगा।
- h/√2
- 2h
- 2
- √2h
उत्तर : 1
प्रश्न. फलों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
- पोमोलॉजी
- पिडोलॉजी
- टेक्सोनॉमी
- फ्रूटोलॉजी
उत्तर : 1
प्रश्न. स्वेदन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य क्या है?
- शरीर के तापमान को नियंत्रित करना
- शरीर के अपव्यय से छुटकारा पाना
- शरीर में पानी की आपूर्ति को विनियमित करने के लिए
- उपकला ऊतक को चिकना करने के लिए
उत्तर : 1
प्रश्न. विद्युत बल्ब में निम्न दाब पर नाइट्रोजन या आर्गन गैस की कुछ मात्रा इसलिए भरी जाती है जिससे-
- गर्म तन्तु ठंडा रहे
- तन्तु का वाष्पन न हो पाए
- बल्ब वायुमंडलीय दाब वहन कर पाए
- तन्तु की प्रभा अधिक हो
उत्तर : 2
प्रश्न. एक घर में 60 वाट के 5 लैंप और 75 वाट के 4 पंखे प्रतिदिन 6 घंटे उपयोग में लिए जाते हैं। 30 दिन के एक महीने में उपयोग की गई कुल यूनिट है-
- 108
- 162
- 180
- 900
उत्तर : 1
प्रश्न. अधातु, कक्षीय ताप पर तरल होती है।
- पारा
- ब्रोमीन
- कैल्शियम
- सल्फर
उत्तर : 2
प्रश्न.एक विलयन में पानी की 320g मात्रा में सामान्य नमक की मात्रा 41g है। विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत के द्वारा द्रव्यमान के संदर्भ में इसकी सांद्रता की गणना कीजिए।
- 12.36%
- 11.35%
- 10.36%
- 11.36%
उत्तर : 4
प्रश्न. किसी गेंद को 5 मी./सेकण्ड के वेग से 19.6 मी. ऊँची एक इमारत की छत से अनुप्रस्थ प्रक्षेपित किया जाता है, वह गेंद धरातल तक पहुँचने में कितना समय लेगी?
- √2 सेकण्ड
- 2 सेकण्ड
- √5 सेकण्ड
- 5 सेकण्ड
उत्तर : 2
प्रश्न. 1 किलोग्राम राशि का वजन है-
- 1 न्यूटन
- 9 न्यूटन
- 9.8 न्यूटन
- 10 न्यूटन
उत्तर : 3
प्रश्न. कृत्रिम सैटेलाइट के अंदर व्यक्ति भारहीन महसूस करता है क्योंकि पृथ्वी के आकर्षण का बल-
- उस स्थान पर g का मान शून्य होता है।
- चन्द्रमा के आकर्षण के बल द्वारा संतुलित होता है।
- अभिकेंद्र बल के समान होता है।
- सेटेलाइट के विशेष डिजाइन के कारण प्रभावहीन होता है।
उत्तर : 1
प्रश्न. सौरमंडल में उपग्रहों की गति किसका उदाहरण है?
- द्रव्यमान संरक्षण का
- रेखीय संवेग संरक्षण का
- कोणीय संवेग संरक्षण का
- ऊर्जा संरक्षण का
उत्तर : 3
प्रश्न. किसी द्रव के बारे में उबल गया तब कहते है, जब उसका-
- वाष्प दाब परिवर्ती दाब की अपेक्षा अधिक होता है
- वाष्प दाब परिवर्ती दाब से कम से कम होता है।
- वाष्प दाब परिवर्ती दाब के बराबर हो जाता है
- वाष्प दाब शून्य हो जाता है।
उत्तर : 3
प्रश्न. एक वैद्युत आवेश 10 मेगा Hz आवृति में दोलन कर रहा है। उत्सृर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य होगी-
- 20 मीटर
- 30 मीटर
- 40 मीटर
- 10 मीटर
उत्तर : 2
प्रश्न. डॉक्टरों द्वारा ठोस वस्तुओं को भेदने हेतु एवं हवाईअड्डों में किस तरंग का प्रयोग किया जाता है?
- ध्वनि तरंग
- एक्स-रे
- इलेक्ट्रो मैग्नटिक
- यांत्रिकी
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
3
2
Mithun M
B
2
B