RRB NTPC CBT – 2 General knowledge Practice Set 3 : रेलवे द्वारा RRB NTPC CBT – 2 की परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है, यह परीक्षा 14 फरवरी से 18 फरवरी के बीच मे सम्पन्न कराई जाएगी, हालांकि अभी तक NTPC CBT – 1 का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, परंतु रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरह से आधिकारिक सूचना के मुताबिक CBT 1 का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा।
ऐसे में हम इस लेख के जरिये, विगत वर्षों के सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों से अवगत करायेंगे, यह प्रश्न विगत वर्षों की परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, इन प्रश्नों के अध्ययन करने से अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक तमिल देश के संगम युग का
राजवंश नहीं था?
- चेर
- चोल
- पल्लव
- पाण्ड्य
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन तमिल रामायणम् या रामावतारम् का लेखक था?
- कम्बन
- कुट्टन
- नन्नय
- टिक्कण
उत्तर : 1
प्रश्न. प्रथम बौद्ध परिषद् का संचालन निम्नलिखित में से किस एक ने किया?
- आनन्द
- महाकश्यप
- मोग्गलिपुत्त तिस्स
- उपालि
उत्तर : 2
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए?
- महात्मा गाँधी की दाण्डी यात्रा
- पूना समझौता
- साम्प्रदायिक निर्णय
- गाँधी-इरविन समझौता
1,4,3,2
1,3,4,2
3,4,2,1
4,2,3,1
उत्तर : 1
प्रश्न. गुप्त युग का प्रवर्तक कौन था?
- घटोत्कच
- श्रीगुप्त
- चन्द्रगुप्त 1
- समुद्रगुप्त
उत्तर : 2
प्रश्न. गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में सम्मिलित था, यह प्रमाणित होता है?
- ग्रीक विवरणों से
- रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से
- जैन परम्परा से
- अशोक के स्तम्भलेख-II से
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक अशोक का अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था?
- बसाढ़ स्तम्भ अभिलेख
- निगाली सागर स्तम्भ अभिलेख स्तम्भ अभिलेख
- रामपुरवा उत्तर
- रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख
उत्तर : 4
प्रश्न. आगरा नगर की स्थापना की गई थी?
- बहलोल लोदी द्वारा
- फिरोज तुगलक द्वारा
- खिज्र खान द्वारा
- सिकंदर लोदी द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. अब्दुल रज्जाक विजयनगर आया था?
- देवराय-I के राज्यकाल में
- देवराय-II के राज्यकाल में
- कृष्णदेव राय के राज्यकाल में
- वीर विजय के राज्यकाल में
उत्तर : 2
प्रश्न. एक डच पर्यटक, जिसने जहाँगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण दिया है, वह था?
- फ्रांसिस्को पेलसर्ट
- हॉकिन्स
- निकोलाओ मनूची
- पेटर मुंडी
उत्तर : 1
प्रश्न. मुगल चित्रकला की आधारशिला रखी थी?
- बाबर ने
- हुमायूँ ने
- अकबर ने
- जहाँगीर ने
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- हेक्टर मुनरो – बक्सर का युद्ध
- लॉर्ड हेस्टिंग्स – आंग्ल-नेपाल युद्ध
- लॉर्ड वेलेजली – चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध
- लॉर्ड कॉर्नवालिस – तृतीय मराठा युद्ध
उत्तर : 4
प्रश्न. बाबा रामचन्द्र ने किसानों को संगठित किया था?
- अवध में
- बिहार में
- आन्ध्र में
- बंगाल में
उत्तर : 1
प्रश्न: भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से सम्बन्धित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन करें.?
- रॉलेट अधिनियम, 1919
- रॉलेट सत्याग्रह, 1919
- भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अमृतसर अधिवेशन, 1919
- जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड, 1919
1,4,3,2
1,2,4,3
4,2,1,3
3,1,4,2
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने रवीन्द्रनाथ टैगोर को ‘महान प्रहरी’ कहा था?
- मौलाना अबुल कलाम आजाद
- महात्मा गाँधी ने
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
- सुभाष चंद्र बोस ने
उत्तर : 2
प्रश्न. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना की गई थी?
- इलाहाबाद में
- कानपुर में
- लखनऊ में
- नई दिल्ली में
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक स्थान भारतीय मानक समय याम्योत्तर के सबसे नजदीक स्थित है?
- बिलासपुर
- फैजाबाद
- मिर्जापुर
- कोरापुट
उत्तर : 4
प्रश्न. भारत सबसे बड़ा उत्पादक है?
- कहवा का
- गन्ना का
- तिलहन का
- तम्बाकू का
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए?
- भारत में कर्नाटक कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- भारत में आन्ध्र प्रदेश शहतूत रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- भारत में झारखण्ड टशर रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।
- भारत में मेघालय एरी रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है।
1 एवं 2 केवल
2 एवं 3 केवल
1 एवं 3 केवल
2 एवं 4 केवल
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत में मील-निर्मित कपड़े का सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त होता है?
- दादरा एवं नगर हवेली से
- गुजरात से
- महाराष्ट्र से
- पंजाब से
उत्तर : 2
प्रश्न. अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अधिवेशन आयोजित हुआ था?
- इलाहाबाद में
- कलकत्ता में
- लखनऊ में
- पटना में
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने महाराष्ट्र में प्रार्थना समाज’ की स्थापना की थी?
- आत्माराम पाण्डुरंग ने
- ज्योतिबा फुले ने
- एम. जी. चन्द्रवरकर ने
- एम. जी. रानाडे ने
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल ने भारत में दास प्रथा को समाप्त किया था?
- लॉर्ड कार्नवालिस ने
- लॉर्ड एलिनबरो ने
- लॉर्ड विलियम बैटिंक ने
- सर जॉन शोर ने
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत में थियोसोफिकल सोसाइटी की सफलता मुख्यत: थी?
- एनी बेसेन्ट के कारण
- कर्नल एच एस अल्काट के कारण
- सर विलियम क्रुक के कारण
- एम. एम. मालवीय के कारण
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘इन्डिपेण्डेण्ट लीग’ की स्थापना की थी?
- लाला लाजपत राय ने
- महात्मा गाँधी ने
- मोतीलाल नेहरू ने
- रास बिहारी बोस ने
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।