RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 25: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गयी पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से उम्मीदवारों की तैयारी और मजबूत होगी, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 25 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. भारत में उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन पाए जाते हैं?
- मध्य प्रदेश में
- हिमाचल प्रदेश में
- अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूहों में
- राजस्थान में
उत्तर : 3
प्रश्न. लौटते मानसून के समय आर्द्र पवनें बहती हैं?
- घाटी से मैदान की ओर
- स्थल से समुद्र की ओर
- समुद्र से स्थल की ओर
- पठार से मैदान की ओर
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे पृथ्वी के फेफड़े कहा जाता है?
- ब्राजील के उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन
- मध्य अमेरिका उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वन
- चीन के शीतोष्ण सदाबहार वन
- चिली के शीतोष्ण पर्णपाती वन
उत्तर : 1
प्रश्न. कांग्रेस द्वारा पारित ‘पूर्ण स्वराज’ (1929) के लिए संघर्ष की प्रस्तावना के बाद गया। को ‘स्वतन्त्रता दिवस’ मनाया।
- 15 अगस्त, 1930
- 26 जनवरी, 1930
- 2 अक्टूबर, 1930
- 1 जनवरी, 1930
उत्तर : 2
प्रश्न. बिग बीयर एक उदाहरण है?
- आकाशगंगा का
- नक्षत्रमण्डल का
- तारा का
- गैलेक्सी का
उत्तर : 2
प्रश्न. पृथ्वी से चन्द्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है, क्योंकि-
- चन्द्रमा का दूसरा भाग केवल दिन के समय पृथ्वी की ओर होता है
- चन्द्रमा का दूसरा भाग केवल अमावस्या को पृथ्वी की ओर होता है
- चन्द्रमा को पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने में तथा अपने अक्ष पर घूमने में समान समय लगता है में
- चन्द्रमा को अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में एक प्रकाश वर्ष लगता है
उत्तर : 3
प्रश्न. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है-
- पश्चिम से पूर्व की ओर
- पूर्व से पश्चिम की ओर
- दक्षिण से उत्तर की ओर
- उत्तर से दक्षिण की ओर
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत में असमानता का मुख्य कारण क्या है?
- जाति
- लिंग
- गरीबी
- धर्म
उत्तर : 3
प्रश्न. संवैधानिक उपचारों का अधिकार-
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 को निष्कासित करता है
- न्यायपालिका को संसद द्वारा लागू कानून को निरस्त करने की शक्ति प्रदान करता है
- नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है
- संविधान संशोधन द्वारा स्वयं को सुधारने के विषय में है
उत्तर : 3
प्रश्न. हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम-2005 के अनुसार निम्नलिखित में से क्या सत्य है?
- पुत्रों, पुत्रियों और उनकी माताओं का पारिवारिक सम्पत्ति में बराबर हिस्सा होता है।
- आर्य समाज के अनुयायियों पर यह अधिनियम लागू नहीं होता
- परिवार के केवल पुत्रों अथवा पुरुष सदस्यों को ही पारिवारिक सम्पत्ति में अधिकार प्राप्त है
- केवल पत्नी को अपने दिवंगत पति की सम्पत्ति में उत्तराधिकार है
उत्तर : 1
प्रश्न. दुनिया की प्राचीनतम चट्टानें निम्न में से कहाँ स्थित हैं?
- दक्षिण भारत
- हवाई द्वीप
- दक्षिणी अफ्रीका
- पश्चिमी आस्ट्रेलिया
उत्तर : 4
प्रश्न. कच्चे माल को अधिक मूल्यवान उत्पाद में बदलने वाली क्रिया को क्या कहा जाता है?
- आर्थिक क्रिया
- तृतीयक क्रिया
- प्राथमिक क्रिया
- द्वितीयक क्रिया
उत्तर : 4
प्रश्न. अपैची और क्रो निम्नलिखित में से क्या हैं?
- अमेरिका के म्यूजिक बैण्ड
- पर्यावरण पर वृत्तचित्र
- उत्तरी अमेरिका के कबीले
- कीनिया के घुमन्तू (खानाबदोश)
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सनराइज उद्योग का एक उदाहरण है?
- कागज उद्योग
- पटसन उद्योग
- खाद्य तेल उद्योग
- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को ‘विश्व का फलोद्यान’ कहा जाता है?
- भूमध्यीय क्षेत्र
- ऑस्ट्रेलिया में क्वीसलैण्ड
- दक्षिण अफ्रीका का ऑरेन्ज क्षेत्र
- भारत की कश्मीर घाटी
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन जहाजों के नौकायन में सहायता करता है?
- ऐसे क्षेत्र जहाँ गर्म समुद्री धाराएँ और शीत समुद्री धाराएँ मिलती हैं
- समुद्री धाराओं का क्षेत्र
- उच्च ज्वारीय क्षेत्र
- कम ज्वार का क्षेत्र
उत्तर : 3
प्रश्न. पृथ्वी द्वारा प्रसारित (प्रेषित) रेडियो तरंगों को वापस पृथ्वी पर कौन परावर्तित करता है?
- समतापमण्डल
- बाह्यमण्डल
- तापमण्डल
- मध्यमण्डल
उत्तर : 3
प्रश्न. 19वीं सदी में ब्रिटेन के उद्योगीकरण के साथ निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन हुआ?
- भारत, ब्रिटिश औद्योगिक उत्पादों के लिए बड़ा बाजार बन गया
- भारत में अनेक उद्योग स्थापित किए गए
- भारत ब्रिटिश उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश बन गया
- भारत ने ब्रिटिश उद्योगों को सस्ते मजदूर उपलब्ध करवाए
उत्तर : 1
प्रश्न. भू-राजस्व के कौन-से समझौते में राजाओं और ताल्लुकेदारों को जमींदारों के रूप में मान्यता दी गई?
- स्थायी समझौता
- रैयतवारी समझौता
- पट्टीदारी समझौता
- महालवारी समझौता
उत्तर : 1
प्रश्न. बेगम हजरत महल ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह भड़काने में निम्नलिखित में से किस नगर से सक्रिय भाग लिया?
- फैजाबाद
- इलाहाबाद
- कानपुर
- लखनऊ
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस अधिनियम (एक्ट) के अन्तर्गत भारतीय प्रशासन को ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन को स्थानान्तरित किया गया?
- 1861 का अधिनियम
- 1833 का अधिनियम
- 1868 का अधिनियम
- 1858 का अधिनियम
उत्तर : 4
प्रश्न. मध्यकालीन असम में ‘पाइक’ निम्नलिखित में से क्या थे?
- पानी लाने वाले
- अनिवार्य सेना के सदस्य
- बलात् मजदूर
- बागान में काम करने वाले मजदूर
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘मनीग्राम’ और ‘नानदेसी’ निम्नलिखित में से क्या थे?
- चोल शासन की प्रशासनिक इकाइयाँ
- ब्राह्मणों को ‘ब्रह्मदेय’ के रूप में दिए गए प्रसिद्ध गाँव
- चोल काल के प्रसिद्ध शहर
- दक्षिण भारत के प्रसिद्ध व्यापार संघ
उत्तर : 4
प्रश्न. न्यायाधीश किसी मुकदमे पर निर्णय देता है?
- दलीलों के आधार पर
- दिए गए शुल्क के आधार पर
- सबूतों के आधार पर
- पुलिस तहकीकात के आधार पर
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस पंथ पर आदिवासी प्रभाव परिलक्षित होता है?
- वेंकटेश्वर पंथ
- विश्वनाथ पंथ
- जगन्नाथ पंथ
- अमरनाथ पंथ
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, सरकारी परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।