RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 24 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2022 से 19 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित किया गया था, फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जायेगी, इसलिए ऐसी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी तैयारी को निरंतर जारी बनाये रखें।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की गयी पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये हैं, अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से उम्मीदवारों की तैयारी और मजबूत होगी, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
RRB NTPC CBT 2 General Knowledge Practice Set – 24 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन कौन-सा है?
- गंगा नदी बेसिन
- मिसीसिपी नदी बेसिन
- नील नदी बेसिन
- अमेजन नदी बेसिन
उत्तर : 4
प्रश्न. विषुव के दिन सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं
- कर्क रेखा पर
- विषुवत् रेखा पर
- आर्कटिक वृत्त पर
- मकर रेखा पर
उत्तर : 2
प्रश्न. अटलाण्टिक महासागर में अनेक पोताश्रय एवं पत्तन हैं, क्योंकि
- संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोप के बीच भारी मात्रा में समुद्री व्यापार होता है
- अटलाण्टिक महासागर में मत्स्य उद्योग विकसित है
- अटलाण्टिक महासागर की तट रेखा अधिक तन्दुरित है
- अटलाण्टिक महासागर की तट रेखा अधिक छिछली है
उत्तर : 3
प्रश्न. ‘मलोका’ क्या है?
- एक जनजाति
- एक वन्य पशु
- मलक्का का निवासी
- एक प्रकार का घर
उत्तर : 4
प्रश्न. संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना तथा उन्हें नवीकरण के लिए समय देना……..कहलाता है।
- सतत पोषणीय विकास
- संसाधन संरक्षण
- संसाधन प्रबन्धन
- विकास प्रबन्धन
उत्तर : 3
प्रश्न. संस्कृत को जिस भाषा-परिवार का हिस्सा माना जाता है, उसे…….कहते हैं।
- भारत-आर्य
- भारत-यूनान
- भारत-यूरोप
- भारत – अरब
उत्तर : 1
प्रश्न. किस स्थान पर मृतक को प्रायः उत्तर की ओर सिर करके दफनाया जाता था?
- इनामगाँव
- बुर्जहोम
- मेहरगढ़
- भीमबेटका
उत्तर : 1
प्रश्न. बुद्ध द्वारा लालसाओं व इच्छाओं की तृष्णा को निम्नलिखित में से क्या बताया गया?
- तृष्णा
- पिपासा
- तन्हा
- तीव्र इच्छा
उत्तर : 1
प्रश्न. अर्थशास्त्र के अनुसार मौर्यकाल में उत्तर-पश्चिम भारत’ के लिए प्रसिद्ध था।
- कपास
- सोना एवं बहुमूल्य पत्थर
- चाँदी एवं ताँबा
- कम्बल
उत्तर :
प्रश्न. एम्फोरा एक……था।
- इटली का सिक्का
- लाल चमकदार बर्तन
- लम्बा एवं दोनों तरफ हत्थे लगा जार
- छिद्रयुक्त बर्तन
उत्तर : 3
प्रश्न. रोमन साम्राज्य में काली मिर्च की इतनी माँग थी कि इसे…….के नाम से बुलाते थे।
- काला जादू
- काला ताबीज़
- काला पत्थर
- काला सोना
उत्तर : 4
प्रश्न. रहट, चरखे एवं आग्नेयास्त्रों का आविष्कार…….. में हुआ था।
- प्रागैतिहास काल
- प्राचीन काल
- मध्यकाल
- आधुनिक काल
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस दिल्ली के सुल्तान की प्रशंसा में एक संस्कृत प्रशस्ति पाया गया है?
- इल्तुतमिश
- बलबन
- अलाउद्दीन खिलजी
- फिरोज़ तुग़लक
उत्तर : 3
प्रश्न. जैस-जैसे हम पूर्वी गोलार्द्ध से पश्चिमी गोलार्द्ध की ओर जाते हैं, देशान्तर रेखाओं का आकार
- बढ़ता जाता है
- घटता जाता है
- समान रहता है
- पहले बढ़ता जाता है फिर घटता जाता है
उत्तर : 3
प्रश्न. पृथ्वी-दिन कहलाता है
- जितने समय तक सूर्य पृथ्वी पर एक विशेष स्थान पर चमकता है.
- ग्रीनविच का मानक समय
- पृथ्वी द्वारा अपने अक्ष पर घूमने में लिया गया समय
- पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर परिक्रमा में लिया गया समय
उत्तर : 3
प्रश्न. दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
- हिमालय
- रॉकी
- एण्डीज
- आल्प्स
उत्तर : 3
प्रश्न. हिरण्यगर्भ नामक अनुष्ठान किया जाता था
- जब एक राजा किसी क्षेत्र को जीतता था
- राजा को क्षत्रिय घोषित करने के लिए चाहे वह जन्म से क्षत्रिय न हो
- हिरण का शिकार करने से पहले
- पुत्र के जन्म के लिए
उत्तर : 2
प्रश्न. चोल काल में व्यापारियों के संघ को कहा जाता था।
- ग्रामम्
- श्रेणी
- सभा
- नगरम्
उत्तर : 2
प्रश्न. रक्षक मेखला……..की एक विधि है
- जल संरक्षण
- मृदा निर्माण
- बागानी
- मृदा संरक्षण
उत्तर : 4
प्रश्न. मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका एक…….पुरास्थल है !
- पुरापाषाणिक
- महापाषाणिक
- नवपाषाणिक
- सूक्ष्मपाषाणिक
उत्तर : 1
प्रश्न. ऋग्वेद काल में कौन-से तीन देवता विशेषकर प्रमुख थे?
- रुद्र, विष्णु तथा इन्द्र
- इन्द्र, वरुण तथा रुद्र
- अग्नि, इन्द्र तथा सोम
- अग्नि, इन्द्र तथा विष्णु
उत्तर : 3
प्रश्न. नाथ साहित्य का सम्बन्ध है
- बंगाली से
- असमी से
- उड़िया से
- मैथिली से
उत्तर : 1
प्रश्न. खान अब्दुल गफ्फार खान ने उत्तर-पश्चिमी सीमान्त प्रान्त में शक्तिशाली अहिंसक आन्दोलन चलाया जिसे……. के रूप में जाना जाता है।
- राम-रहीम आन्दोलन
- ख़िलाफ़त आन्दोलन
- खुदाई खिदमतगार आन्दोलन
- पख्तून आन्दोलन
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के……. अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
- नागपुर
- लाहौर
- पूना
- कलकत्ता
उत्तर : 2
भारत के किस राज्य में सबसे पहले मानसून आता है ?
- गुजरात
- केरल
- महाराष्ट्र
- गोवा
उत्तर : ?
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।