Advertisements

RRB JE Syllabus

रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा RRB JE की परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा के लिए डिप्लोमा से लेकर इंजीनियरिंग के स्नातक ऑनलाइन आवेदन करते हैं तथा आवेदन करने वालों की संख्या लाखों में होती है, ऐसे में इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सही दिशा में मेहनत करने की आवश्यकता होती है.

ऐसे में अगर आप भी रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपको इस परीक्षा के सिलेबस के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको RRB JE Syllabus और Exam Pattern के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

RRB JE Recruitment – संक्षिप्त विवरण

परीक्षा बोर्ड का नाम भारतीय रेलवे
श्रेणी सिलेबस
परीक्षा का नामRRB जूनियर इंजिनियर परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in

RRB JE Selection Process क्या है?

  1. RRB JE CBT- 1 की परीक्षा में कुल 4 विषय से प्रश्न पूछे जाते है। इसमें पहला विषय गणित, दूसरा सामान्य ज्ञान, तीसरा रिजनिंग, और चौथा सामान्य विज्ञान होता है।
  2. यह परीक्षा पूरे 2 चरणों में पूर्ण होती है। सर्वप्रथम आप RRB JE CBT- 1 की परीक्षा देगें और उसमे यदि आप सफल होते हैं, तो ही आपको RRB JE CBT- 2 की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  3. दुसरे पेपर में सफल होने के बाद आपको मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
  4. इन सबके बाद फाइनल मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

RRB JE CBT- 1 Exam Pattern क्या है?

RRB JE CBT- 1 Exam Pattern निम्नलिखित है-

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
गणित3030
सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षण (रीजनिंग)2525
सामान्य ज्ञान1515
सामान्य विज्ञान3030
कुल100100

RRB JE CBT- 2 Exam Pattern देखें

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य ज्ञान1515
भौतिक & रसायन विज्ञान1515
बेसिक कम्प्यूटर ज्ञान1010
पर्यावरण एवं प्रदूषण1010
टेक्निकल एबिलिटी100100
कुल150150

RRB JE अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  1. RRB JE के परीक्षा में पूरे प्रश्न बहुविकल्पी होते हैं। जिसमे आपको हर एक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिये जायेगें। इस चारो विकल्पों से आपको सही विकल्प को चुनना है।
  2. RRB JE की परीक्षा की अवधि पहले पेपर के लिए 2 घंटे मिलते है और RRB CBT 2 के लिए 1.50 घण्टे का समय मिलता है।
  3. RRB JE के 1 पेपर में 100 प्रश्न आते है। लेकिन RRB JE के दूसरे पेपर 150 प्रश्न पूछे जाते है। इसमे एक पेपर अपने ट्रेड का भी होता है।
  4. इसमें आपके ट्रेड के विषय का एक पेपर होता है जिसमे आपको बस उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है, वरना आप पूरी परीक्षा में फेल माने जाएंगे।
  5. RRB JE में नेगेटिव मार्किंग होती है, यदि आप इस पेपर में 4 प्रश्न गलत करते है। तो आपका एक सही प्रश्न काट लिया जाएगा। इसमे 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती है।

RRB JE CBT- 1 Syllabus हिंदी में

नीचे हमने RRB JE CBT- 1 Syllabus की जानकारी हिंदी में दी है, परीक्षा से पहले इसे पूरा जरूर पढ़ें।

  1. गणित (Mathematics): संख्या प्रणाली, बोडोमास, दशमलव, एलसीएम और एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स और टंकी, आदि गणित के सभी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. सामान्य बुद्धि और तर्क (Mentel Ability Test): वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, रिलेशनशिप, शब्दजाल, जुंबलिंग, वेन आरेख, डेटा व्याख्या और दक्षता, कथन और निष्कर्ष , समानताएँ और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, कथन – तर्क, आदि रीजनिंग के सभी विषयों से प्रश्न पूछे जाते है।
  3. सामान्य जागरूकता (General Awareness): वर्तमान मामलों का ज्ञान, भारतीय भूगोल, संस्कृति और भारत का इतिहास जिसमें स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे, खेल, सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास आदि सामान्य ज्ञान से सम्बंधित सभी विषय के प्रश्न शामिल होंगे।
  4. सामान्य विज्ञान (General Science): भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान (10 वीं कक्षा तक सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित) प्रश्न पूछे जाएंगे।

RRB JE CBT- 2 Syllabus हिंदी में

  1. सामान्य जागरूकता (General Awareness): सामान्य जागरूकता के तहत वर्तमान मामलों का ज्ञान, भारतीय भूगोल, संस्कृति और भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरण के मुद्दे, खेल, सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास आदि से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
  2. भौतिकी और रसायन शास्त्र (Physics & Chemistry): इसके तहत अभ्यर्थियों से 10 वीं कक्षा तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के स्तर तक के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध हैं कि वे अच्छी तैयारी के लिए NCERT के कक्षा 9 और 10 के भौतिक और रसायन की किताबों से अध्ययन करें।
  3. कंप्यूटर और उसके अनुप्रयोग का मूल ज्ञान (Computer Knowledge): कंप्यूटर का विकास, इनपुट और आउटपुट डिवाइस, स्टोरेज डिवाइस, नेटवर्किंग, ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विंडोज, यूनिक्स, लिनक्स, एमएस ऑफिस; विभिन्न डेटा प्रतिनिधित्व; इंटरनेट और ईमेल, वेबसाइट और वेब ब्राउजर, कंप्यूटर वायरस।
  4. पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातें: पर्यावरण की मूल बातें, पर्यावरण प्रदूषण और नियंत्रण रणनीतियों का प्रतिकूल प्रभाव, वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण, उनका प्रभाव और नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्लोबल वार्मिंग, अम्ल वर्षा, ओजोन का क्रमिक ह्रास।
  5. तकनीकी क्षमताएँ (Technical Ability): इसके तहत कुल 7 टॉपिक्स से प्रश्न अभ्यर्थियों को देखने को मिलेंगे, वो टॉपिक्स निम्नलिखित हैं।
  • सिविल एंड एलाइड इंजीनियरिंग
  • जेई इलेक्ट्रिकल और एलाइड इंजीनियरिंग
  • जेई इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग
  • जेई मैकेनिकल और एलाइड इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी
  • मुद्रण प्रौद्योगिकी-जेई
  • रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA)

RRB JE Syllabus PDF कैसे प्राप्त करें?

RRB JE Syllabus PDF अधिसूचना के साथ ही जारी होता है, इसके अलावा हमने इसका सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में उपर प्रदान किया है, आप एक क्लिक में RRB JE Syllabus PDF Download कर सकते हैं।

संबंधित लेख

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB JE परीक्षा में कुल कितने भाग होंगे?

RRB JE परीक्षा में कुल 2 भाग होते हैं, पहला CBT -1 और दूसरा CBT -2.

RRB JE परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल कितना समय दिया जाता है?

RRB JE CBT -1 परीक्षा में 1 घण्टा 30 मिनट, और CBT -2 परीक्षा में 2 घण्टे का समय मिलता है।

परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

RRB JE CBT -1 में कुल 100 प्रश्न तथा CBT -2 में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं.

Advertisements