Advertisements

RRB Group D Syllabus 2026 In Hindi

RRB Group D परीक्षा भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का प्रमुख अवसर है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस की सही समझ बेहद जरूरी है, क्योंकि पूरा पेपर मुख्य रूप से गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता पर आधारित होता है।

सिलेबस को स्पष्ट रूप से जानकर ही अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा दे पाते हैं और प्रतियोगिता में आगे बढ़ सकते हैं। इस लेख में हम RRB Group D Syllabus & Exam Pattern की पूरी जानकारी देंगे ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी को मजबूत कर सकें और बेहतर स्कोर प्राप्त कर सलेक्शन ले सकें।

Advertisements

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे ग्रुप D के 32,438 पदों भर्ती जारी कर दी गई है। इन पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस, और असिस्टेंट TL & AC जैसे पद शामिल हैं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन परीक्षा शुरू हो चुकी है।

RRB Group D Syllabus for Level 1

RRB Group D Level-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए इसका परीक्षा पैटर्न और विस्तृत सिलेबस जानना बेहद जरूरी है। इससे आप सही रणनीति बनाकर बेहतर तैयारी कर पाएंगे। रेलवे भर्ती प्रक्रिया में कुल तीन चरण होंगे – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण। नीचे दिए गए अनुभाग में हम आपको RRB Group D Syllabus In Hindi और एग्जाम पैटर्न की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

विवरणजानकारी
संस्था (Organisation)रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
परीक्षा का नामRRB Group D Exam 2025-26
श्रेणीसिलेबस
परीक्षा तिथि27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026
विषयगणित, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
परीक्षा अवधि90 मिनट
कुल प्रश्न100
अंक प्रणालीप्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक
नेगेटिव मार्किंग⅓ अंक कटौती
चयन प्रक्रिया1. CBT-12. PET3. दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbcdg.gov.in

RRB Group D Selection Process

इसके लिए आपको चार चरणों से गुजरना होगा –

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  4. चिकित्सा परीक्षण (DME)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, उन्हें पीईटी / दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

RRB Group D Exam Pattern 2026

RRB Group D Exam Pattern 2026 को समझना परीक्षा में सफलता की पहली सीढ़ी है। रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें सही रणनीति और तैयारी का सबसे बड़ा आधार परीक्षा पैटर्न होता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है – CBT-1, PET, DV एवं मेडिकल। यहाँ हम आपको ग्रुप D परीक्षा पैटर्न की पूरी और सटीक जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप यह जान सकें कि किस चरण में किस प्रकार के प्रश्न आएंगे और तैयारी किस दिशा में करनी चाहिए।

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है –

  1. परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी।
  2. कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी।
  4. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  5. गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  6. प्रश्न पत्र चार विषयों से होगा –
  7. गणित (Mathematics)
  8. सामान्य विज्ञान (General Science)
  9. सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (GA & Current Affairs)
  10. रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning)
  11. CBT-1 में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी PET, फिर दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित होंगे।
  12. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध होगी।
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य विज्ञान2525
गणित2525
सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग3030
करंट अफेयर्स2020
कुल100100

RRB Group D Syllabus In Hindi

RRB Group D Syllabus 2026 को जानना परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए बेहद जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D परीक्षा के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी किया है, जिसमें गणित, सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं, आप इस सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस कर समय बचा सकते हैं। यहाँ हम आपको RRB Group D UPDATED Syllabus सरल भाषा में बता रहे हैं, जिससे आप बेहतर रणनीति बनाकर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

RRB Group D Mathematics Syllabus – (25 Marks)

  1. संख्या प्रणाली
  2. बोडमास
  3. दशमलव
  4. एलसीएम और एचसीएफ
  5. अनुपात और समानुपात
  6. प्रतिशत
  7. क्षेत्रमिति
  8. समय और कार्य
  9. चाल और दूरी
  10. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  11. लाभ और हानि
  12. बीजगणित
  13. ज्यामिति और त्रिकोणमिति
  14. प्राथमिक सांख्यिकी
  15. स्क्वायर रूट
  16. आयु की गणना
  17. कैलेंडर और घड़ी
  18. पाइप टंकी और आदि विषय आएंगे।

General Intelligence & Reasoning Syllabus – (30 Marks)

Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, Statement – Arguments and Assumptions, Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, etc.

RRB Group D General Science Syllabus – (25 Marks)

इस खंड में कक्षा 10 स्तर के बुनियादी विज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इन विषयों के मूलभूत सिद्धांतों और अवधारणाओं की स्पष्ट समझ होनी चाहिए। नीचे प्रत्येक विषय के प्रमुख टॉपिक्स दिए गए हैं:

  • भौतिक विज्ञान (Physics): गति (Motion), बल (Force), कार्य एवं ऊर्जा (Work & Energy), गुरुत्वाकर्षण (Gravitation), विद्युत (Electricity), ध्वनि (Sound), प्रकाश (Light), इत्यादि।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry): अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases & Salts), धातु एवं अधातु (Metals & Non-Metals), रासायनिक अभिक्रियाएँ (Chemical Reactions), पर्यावरणीय रसायन (Environmental Chemistry), इत्यादि।
  • जीव विज्ञान (Biology): मानव शरीर रचना (Human Body), पोषण (Nutrition), रोग एवं उनका नियंत्रण (Diseases & Prevention), पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem), कोशिका संरचना (Cell Structure), इत्यादि।

ध्यान दे : इन सभी टॉपिक्स की गहराई से तैयारी करने पर आप सामान्य विज्ञान खंड में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

General Awareness & Current Affairs Syllabus (20 Marks)

इस खंड में उम्मीदवारों की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं और सामान्य ज्ञान की समझ को परखा जाएगा। मुख्य टॉपिक इस प्रकार हैं:

  • करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समाचार, सरकारी योजनाएँ, वैश्विक संगठन, सम्मेलन एवं पर्यावरण मुद्दे।
  • इतिहास: प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम।
  • भूगोल: भारत का भौतिक व राजनीतिक भूगोल, संसाधन एवं पर्यावरण।
  • अर्थव्यवस्था: केंद्रीय बजट, सरकारी योजनाएँ, GST, आर्थिक नीतियाँ।
  • राजनीति (Polity): संविधान, मौलिक अधिकार, संसद, न्यायपालिका, महत्वपूर्ण कानून।
  • विज्ञान एवं तकनीक: नवीनतम तकनीक, ISRO मिशन, DRDO प्रोजेक्ट्स।
  • पुरस्कार व खेल: राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, खेल आयोजन, महत्वपूर्ण दिवस।

ध्यान दे : पिछले 6-8 महीनों के करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।

RRB Group D – शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

Physical Efficiency Test (PET) एक क्वालिफाइंग टेस्ट है, यानी इस चरण को पास करना जरूरी है लेकिन इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए मानकों को पूरा करना होगा:

श्रेणीकार्य 1 – वजन उठानाकार्य 2 – दौड़ना
पुरुष उम्मीदवार35 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना, बिना वजन गिराए1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी
महिला उम्मीदवार20 किलोग्राम वजन को 100 मीटर की दूरी तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना, बिना वजन गिराए1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी

महत्वपूर्ण नियम

  1. सभी कार्य एक ही प्रयास (Single Attempt) में पूरे करने होंगे।
  2. निर्धारित समय सीमा से अधिक समय लेने पर डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।
  3. असफल होने पर दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

तैयारी के सुझाव

  1. प्रतिदिन दौड़ और सहनशक्ति (Endurance) अभ्यास करें ताकि स्टैमिना और स्पीड बढ़ सके।
  2. वजन उठाने और शक्ति बढ़ाने वाले व्यायाम करें जिससे वजन उठाने वाले टेस्ट में आसानी हो।
  3. अभ्यास के दौरान समय सीमा का ध्यान रखें और लगातार सुधार करने की कोशिश करें।

RRB Group D – शारीरिक मानक परीक्षा (PST)

Physical Standard Test (PST) का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार रेलवे द्वारा निर्धारित ऊँचाई (Height) और छाती माप (Chest Measurement) के मानकों को पूरा करते हों। यह चरण चयन प्रक्रिया में अनिवार्य है।

श्रेणीन्यूनतम ऊँचाईछाती का माप (केवल पुरुषों के लिए)
पुरुष उम्मीदवार (General/OBC/SC)157 सेमी80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी)
पुरुष उम्मीदवार (ST)155 सेमी77 सेमी (फुलाने पर 82 सेमी)
महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियाँ)152 सेमीलागू नहीं

नोट: PST में पास होना जरूरी है। मानकों को पूरा न करने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

PST दिशा-निर्देश

  • जिन उम्मीदवारों में नॉक नी (Knock Knees), फ्लैट फीट (Flat Feet), टेढ़ी नज़र (Squint Eyes) या किसी प्रकार की शारीरिक विकलांगता पाई जाती है, उन्हें अयोग्य (Disqualified) कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार का वजन उसकी ऊँचाई के अनुपात (Proportionate Weight) में होना चाहिए।
  • PST के दौरान सभी माप सटीक और निर्धारित मानकों के अनुसार लिए जाएंगे, किसी भी गड़बड़ी पर उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाएगा।

RRB Group D – चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination)

जो उम्मीदवार PET और PST में सफल होते हैं, उन्हें रेलवे Medical Board द्वारा आयोजित Medical Fitness Test पास करना अनिवार्य है। यह परीक्षा यह सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवार रेलवे कार्यों के लिए फिट हैं और किसी ऐसी चिकित्सीय स्थिति से प्रभावित नहीं हैं जो प्रदर्शन को प्रभावित कर सके।

Medical Standardदृष्टि क्षमता (Visual Acuity)उपयुक्त पद
A-26/9, 6/9 (बिना चश्मे), रंग अंधता नहींतकनीकी और सुरक्षा संबंधित पद (Technical & Safety Posts)
B-16/9, 6/12 (बिना चश्मे), रंग अंधता नहींगूड्स गार्ड, वरिष्ठ क्लर्क (Goods Guard, Sr. Clerk)
B-26/9, 6/12 (चश्मे के साथ या बिना)स्टेशन मास्टर, जूनियर क्लर्क (Station Master, Junior Clerk)
C-16/12, 6/18 (चश्मे के साथ या बिना)गैर-तकनीकी पद (Non-Technical Posts)

नोट: मेडिकल टेस्ट में पास होना अनिवार्य है। अस्वस्थ पाए जाने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सीय परीक्षण आवश्यकताएँ-

  • दृष्टि परीक्षण (Eye Vision Test): उम्मीदवारों को रंग अंधता (Color Blindness) या रात की दृष्टि की कमी (Night Blindness) नहीं होनी चाहिए।
  • सुनने की क्षमता (Hearing Ability): उम्मीदवारों में सुनने की कमी या वाक् दोष नहीं होना चाहिए।
  • सामान्य स्वास्थ्य (General Health): किसी भी प्रकार की स्नायु संबंधी बीमारी, मधुमेह (Diabetes) या हृदय रोग नहीं होना चाहिए।
  • महत्वपूर्ण शल्यक्रिया (No Major Surgeries): कोई भी ऐसी शल्यक्रिया नहीं होनी चाहिए जो शारीरिक प्रदर्शन को प्रभावित करे।
  • मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण (Mental Health Test): उम्मीदवार मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए और रेलवे कार्यों के लिए फिट होने चाहिए।

ध्यान दे : मेडिकल फिटनेस सभी RRB Group D पदों के लिए अनिवार्य है।

संबंधित लेख

RRB JE SyllabusHow To Find RRB Group D Registration Number
Railway RRB Group D ResultRRB Group D Score Card / Marks
RRB Technician Syllabus In HindiRRB ALP Syllabus

RRB Group D Syllabus – FAQ

आरआरसी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
3. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
4. चिकित्सा परीक्षण (DME)

RRB Group D 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक (0.33) की नेगेटिव मार्किंग होगी।

RRB Group D 2025 परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

इस परीक्षा में चार विषय शामिल हैं –
गणित (Mathematics)
सामान्य विज्ञान (General Science)
रीजनिंग एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning)
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (GA & Current Affairs)

RRB Group D 2025 में फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

फाइनल मेरिट लिस्ट केवल CBT-1 के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। PET, PST और मेडिकल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर के होते हैं और इनके अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते।

PET टेस्ट में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए क्या मानक हैं?

पुरुष उम्मीदवार: 35 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना और 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करना।
महिला उम्मीदवार: 20 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना और 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करना।

PST (Physical Standard Test) में ऊँचाई और छाती का माप कितना होना चाहिए?

पुरुष (General/OBC/SC): ऊँचाई 157 सेमी, छाती 80 सेमी (फुलाने पर 85 सेमी)
पुरुष (ST): ऊँचाई 155 सेमी, छाती 77 सेमी (फुलाने पर 82 सेमी)
महिला (सभी श्रेणियाँ): ऊँचाई 152 सेमी, छाती की आवश्यकता नहीं

RRB Group D मेडिकल टेस्ट में क्या जांच की जाती है?

मेडिकल टेस्ट में दृष्टि, सुनने की क्षमता, सामान्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और पिछली बड़ी शल्यक्रियाओं की जांच की जाती है।

Advertisements