RRB Group D Polity Practice Set 9 : पिछली परीक्षाओं में पूछे गए संविधान के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

RRB Group D Polity Practice Set 9 : जो भी प्रतियोगी छात्र RRB Group D की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए हैं अब उन्हें अपनी तैयारी को और भी तेज कर देनी चाहिए।

ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भारतीय संविधान (Polity) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।

RRB Group D Polity Practice Set 9
RRB Group D Polity Practice Set 9

RRB Group D Polity प्रैक्टिस सेट 9

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा के अध्यक्ष थे?

  • C राजगोपालचारी
  • जवाहरलाल नेहरू
  • B.R. अम्बेडकर
  • राजेंद्र प्रसाद

उत्तर : 4

प्रश्न. भारतीय संविधान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • यह कई संविधानों का मिश्रण है।
  • यह पूरी तरह से ब्रिटिश संविधान पर आधारित है।
  • यह केवल भारत सरकार अधिनियम, 1935 के आधार पर बनाया गया है।
  • वह पूरी तरह से कनाडा के संविधान पर आधारित है।

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत में कौन-सा दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है?

  • 26 नवंबर
  • 14 अप्रैल
  • 15 अगस्त
  • 6 दिसंबर

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत में संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

  • 21 अगस्त
  • 26 जनवरी
  • 26 नवंबर
  • 15 दिसम्बर

उत्तर : 3

प्रश्न. ……..को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान का अंगीकृत और अधिनियमित किया गया था।

  • 26 जनवरी, 1946
  • 9 दिसंबर, 1946
  • 26 जनवरी 1950
  • 26 नवंबर 1949

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत का सर्वोच्च कानून किसे माना जाता है?

  • भारतीय संविधान
  • अम्बेडकर की शिक्षाएँ
  • जनतंत्र
  • धर्मनिरपेक्षता

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत का संविधान को लागू हुआ?

  • 26/01/1950
  • 22/08/1947
  • 15/08/1947
  • 01/01/1950

उत्तर : 1

प्रश्न. नीचे एक अभिकथन (A) और कारण (R) दिया गया है।

अभिकथन

(A) : भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ।

कारण

(R) : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। सही विकल्प चुनें

  • A सही है लेकिन गलत हैं।
  • A गलत है लेकिन R सही है।
  • A और R दोनों गलत हैं
  • A और R दोनों सही हैं और R. A की उचित व्याख्या नहीं है।

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे?

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • वल्लभ भाई पटेल
  • जवाहर लाल नेहरू
  • डॉ. बी. आर अम्बेडकर

उत्तर : 4

प्रश्न. संविधान सभा के. संविधान का निर्माण हुआ।

  • कैबिनेट मिशन प्तान
  • कैबिनेट मिनिस्ट्री प्लान
  • कैबिनेट मिशनरी प्लान
  • कैबिनेट मिनिस्टर्स प्लान

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत के लिए सबसे पहले संविधान सभा का विचार किसने दिया –

  • सी.जी. राय
  • एम. एन. राय
  • डॉ बाबा साहब अम्बेडकर
  • जवाहर लाल नेहरू

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की?

  • डॉ. B. R. अम्बेडकर
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद
  • सचिदानंद सिन्हा
  • पी उपेंद्र

उत्तर : 3

प्रश्न. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
  • सी राजगोपालाचारी
  • डॉ. राजेन्द्रप्रसाद
  • जवाहरलाल नेहरू

उत्तर : 1

प्रश्न. भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान, निम्नलिखित में से किसने उद्देश्यों के कथन’ को प्रस्तुत किया?

  • मोती लाल नेहरू
  • डॉ बी आर. अम्बेडकर
  • जवाहर लाल नेहरू
  • राजेंद्र प्रसाद

उत्तर : 3

प्रश्न. भारतीय संविधान के प्रारंभ के समय, इसे अध्यायों में विभाजित किया गया था।

  • 24
  • 22
  • 25
  • 16

उत्तर : 2

प्रश्न. संविधान सभा के पहले सत्र का आयोजन कब हुआ था?

  • 1948
  • 1949
  • 1946
  • 1947

उत्तर : 3

प्रश्न. संविधान सभा ने किस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था?

  • 26 जनवरी 1947
  • 15 अगस्त 1947
  • 26 नवंबर 1950
  • 22 जुलाई 1947

उत्तर : 4

प्रश्न. संविधान सभा ने किस दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया था?

  • 22 जुलाई 1947
  • 22 जनवरी 1948
  • 22 अक्टूबर 1947
  • 22 अगस्त 1947

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भारत सरकार द्वारा कब अपनाया गया था ?

  • 15 अगस्त 1947
  • 14 अगस्त 1947
  • 20 अगस्त 1950
  • 26 जनवरी 1950

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत का संविधान गणतांत्रिक है, क्योंकि

  • इसमें निर्वाचित संसद का प्रावधान प्रदान किया गया
  • इसमें एक अधिकार विधेयक शामिल किया गया है।
  • इसमें वयस्क मताधिकार का प्रावधान प्रदान किया गया है।
  • इसमें कोई वंशानुगत नहीं है।

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत एक गणतंत्र है। गणतंत्र का मतलब क्या है?

  • शासक राजा या रानी होती है
  • शासक राजा या रानी का सीधा वंशज होता है
  • राज्य का प्रमुख उसके लोगों द्वारा परोक्ष रूप से चुना जाता है
  • वह दिन जब भारत स्वतंत्र हुआ

उत्तर : 3

प्रश्न. नीचे एक अधिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है।

अभिकथन

(A) : भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

कारण

(R): भारत का अपना एक संविधान है। सही विकल्प चुनें।

  • A और R दोनों सही है और R. A की उचित व्याख्या है
  • A और R दोनों सही है लेकिन R. A की उचित व्याख्या नहीं है।
  • A सही है लेकिन R गलत है।
  • A और R दोनों सही हैं।

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत के संविधान की संसदीय सरकार की अवधारणा का किस देश से गृहित की गई थी?

  • अमेरिका
  • इंग्लैंड
  • चीन
  • आयरलैंड

उत्तर : 2

प्रश्न. भारत के संविधान में भाईचारे’ की भावना किस देश से प्रेरित है?

  • इटली
  • आयरलैंड
  • अमेरिका
  • फ्रांस

उत्तर : 4

प्रश्न. भारत के संविधान में स्वाधीनता और बंधुता शुरू करने का विचार किस देश से प्रेरित था?

  • फ्रांस
  • रूस
  • अमेरिका
  • जर्मनी

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें