RRB Group D Polity Practice Set 4 : जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में लगे हुए है अब वो अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भारतीय संविधान (Polity) के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।
RRB Group D Polity प्रैक्टिस सेट 4
प्रश्न. निम्न में से कौन सा कथन प्रधानमंत्री के बारे में सही है ?
- संविधान में प्रधानमंत्री का कार्यकाल तय होता है।
- प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी
- संविधान के अनुच्छेद 75 में यह व्यवस्था की गई है कि राष्ट्रपति की सहायता करने तथा उसे सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा।
- सभी कथन ठीक हैं।
उत्तर : 2
प्रश्न. कौन सा संविधान संशोधन कहता है कि मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
- 91वां संशोधन
- 92वां संशोधन
- 93वां संशोधन
- 94वां संशोधन
उत्तर : 1
प्रश्न. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाये और कोई उप राष्ट्रपति भी न हो तब निम्न में से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति होगा |
- लोकसभा अध्यक्ष
- भारत का महान्यायवादी
- राज्यसभा का उप सभापति
- सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : 4
प्रश्न.निम्न में से कौन भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित करता है ?
- नीति निर्देशक तत्व
- अनुच्छेद 44
- संविधान की प्रस्तावना
- मौलिक कर्तव्य
उत्तर : 3
प्रश्न. भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य कौन है
- तमिल नाडु
- आंध्र प्रदेश
- राजस्थान
- केरल
उत्तर : 2
प्रश्न. किस अधिनियम के द्वारा अंग्रेजों ने ‘अखिल भारतीय संघ’ प्रस्तावित किया था?
- इंडियन कौंसिल अधिनियम, 1892
- भारत सरकार अधिनियम, 1909
- भारत सरकार अधिनियम, 1919
- भारत सरकार अधिनियम 1935
उत्तर : 4
प्रश्न. समवर्ती सूची पहली बार लागू की गयी थी-
- भारत सरकार अधिनियम 1919 द्वारा
- भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा
- भारत संविधान 1950 द्वारा
- राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रश्न निम्नलिखित में से कौनसा आयोग सांविधानिक नहीं है?
- वित्त आयोग
- चुनाव आयोग
- संघ लोक सेवा आयोग
- योजना आयोग
उत्तर : 4
प्रश्न. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा संसद की संयुक्त बैठक का प्रावधान किया गया?
- अनुच्छेद 106
- अनुच्छेद 108
- अनुच्छेद 110
- अनुच्छेद 112
उत्तर : 2
प्रश्न. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता संबंधी प्रावधान है?
- अनुच्छेद 1 से 5
- अनुच्छेद 5 से 11
- अनुच्छेद 12 से 35
- अनुच्छेद 36 से 51
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रान्तीय सरकारों का गठन निम्नलिखित में से किस अधिनियम के तहत् किया गया था?
- 1935 का अधिनियम
- 1932 का अधिनियम
- 1936 का अधिनियम
- 1947 का अधिनियम
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत को स्वतंत्रता मिली-
- ब्रिटिश सम्राट द्वारा
- ब्रिटिश संसद द्वारा
- भारत के गवर्नर जनरल द्वारा
- भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे भारत में ‘स्थानीय स्वायत्त शासन’ का जनक माना जाता है?
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड रिपन
- लॉर्ड कैनिंग
- लॉर्ड कर्जन
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत का प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन था?
- लार्ड कर्जन
- लार्ड रिपन
- लार्ड वॉरेन हेस्टिंग्ज
- लार्ड कैनिंग
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
- माउंटबेटन
- सी. राजगोपालाचारी
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर : 2
प्रश्न. भारतीय संविधान के विशाल होने के कारण हैं…
- इनमें अनेक संविधानों के अनुभव समाविष्ट है
- इसमें विस्तृत प्रशासकीय प्रावधान है
- यह एक बड़े देश के शासन से सम्बन्धित है
- इसमें संघ तथा राज्य सरकारों का संविधान है
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान के अन्तर्गत प्रथम आम चुनाव किस वर्ष हुए?
- 1949
- 1950
- 1952
- 1953
उत्तर : 3
प्रश्न. संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा है?
- महात्मा गाँधी
- दीनदयाल उपाध्याय
- बी.आर. अम्बेडकर
- मोहम्मद अली जिन्ना
उत्तर : 3
प्रश्न. मूल अधिकारों की सूची में सम्पत्ति का अधिकार निकाला गया है?
- 42वें संशोधन द्वारा
- 47वें संशोधन द्वारा
- 46वें संशोधन द्वारा
- 44वें संशोधन द्वारा
उत्तर : 4
प्रश्न. संविधान सभा (constituent assembly) के अस्थायी अध्यक्ष (temporary chairman) के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
- डाॅ. बी.एन. राव
- डाॅ. सच्चिदानंद सिंहा
- डा. भीमराव अंबेडकर
- डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर : 2
प्रश्न. संविधान सभा ने राष्ट्रगान (India’s national anthem) को कब स्वीकार किया?
- 24 जनवरी, 1950
- 26 जनवरी, 1950
- 5 अगस्त, 1947
- 22 जुलाई, 1950
उत्तर : 1
प्रश्न. माउण्ट बेटन योजना आधार बनी –
- ब्रिटिश शासन की निरंतरता का
- सत्ता के हस्तांतरण का
- देश के विभाजन का
- साम्प्रदायिक समस्या के निदान का
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत के संविधान के निर्माताओं का मत निम्नलिखित में से किसमें प्रतिबिम्बित होता है?
- उद्देशिका
- मूल अधिकार
- राज्य की नीति के निदेशक तत्व
- मूल कर्त्तव्य
उत्तर : 1
प्रश्न. किस राज्य में विधानसभा सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है ?
- उत्तर प्रदेश
- मध्यप्रदेश
- राजस्थान
- बिहार
उत्तर : 1
प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ?
- संसद
- राष्ट्रपति
- बार काउसिंल के सदस्य
- सभी उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के मतों के आधार पर राष्ट्रपति
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु सरकारी अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।
भारतीय संविधान प्रैक्टिस सेट 4 PDF के लिए क्लिक करें।