RRB Group D Physics And Chemistry Practice Set 9 : जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में लगे हुए हैं अब वो अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भौतिक और रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।
RRB Group D Physics And Chemistry प्रैक्टिस सेट 9
प्रश्न. किसी द्रव का वाष्पीकरण होने से उसका तापमान पर क्या असर होगा
- बढ़ेगा
- घटेगा
- अपरिवर्तित रहेगा
- तेजी से बढ़ेगा
उत्तर : 2
प्रश्न. वह ताप जिस पर बर्फ, पानी और वाष्प संतुलन में रहता है, कहा जाता है…
- क्वथनांक
- हिमांक
- त्रिक बिन्दु
- क्रांतिक ताप
उत्तर : 3
प्रश्न. वाष्पीकरण की दर निर्भर नहीं करती है
- द्रव के पृष्ठ क्षेत्रफल पर
- द्रव के ताप पर
- वायुदाब पर
- द्रव की सम्पूर्ण मात्रा पर
उत्तर : 4
प्रश्न. चावल को पकाने में कहां अधिक समय लगेगा?
- समुद्र तट पर
- शिमला में
- समुद्र की गहराई पर
- माउण्ट एवरेस्ट पर
उत्तर : 4
प्रश्न. लेन्ज का नियम किस सिद्धांत पर कार्य करता है
- द्रव्यमान संरक्षण का
- ऊर्जा संरक्षण का
- संवेग संरक्षण का
- द्रव्यमान व ऊर्जा संरक्षण का
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ चुम्बकीय है ?
- क्वार्ट्ज
- विस्मथ
- निकिल
- डोमेन
उत्तर : 3
प्रश्न. एक लम्बी धारावाही कुण्डली कहलाती है—
- परिनालिका
- डोमेन
- टोराइड
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी निश्चित द्रव के लिए वाष्पन की दर निर्भर करती है
- द्रव के ताप पर
- वायु के ताप पर
- द्रव की खुली सतह के क्षेत्रफल पर
- उपर्युक्त सभी कारकों पर
उत्तर : 4
प्रश्न. जल का क्वथनांक होता है
- सदैव 100°C होता है।
- पात्र के पदार्थ पर निर्भर करता है।
- आपेक्षिक आर्द्रता पर निर्भर करता है।
- जल की खुली सतह के ऊपर के दाब पर निर्भर करता है।
उत्तर : 4
प्रश्न. ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात क्यों होता है ?
- ऊंची पहाड़ियों पर कुछ गैस जलवाष्प को जमा कर देती है।
- बादल पहाड़ियों पर धरती के निकट होते हैं अतः जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाती है।
- ऊँची पहाड़ियों पर ताममान हिमांक से कम होता है, अतः जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाती है। उपर्युक्त में कोई नहीं।
उत्तर : 3
प्रश्न. इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने की प्रवृति कहलाती है
- ऑक्सीकरण
- अवकरण
- उत्प्रेरण
- अभिप्रेरण
उत्तर : 2
प्रश्न. एक उत्तल लेंस से 30 सेमी की दूरी पर एक बिबं रखी गई है लेंस से बराबर दूरी पर वास्तविक प्रतिबिंब बनता है लेंस की फोकस दूरी है ?
- 30 सेमीo
- 10 सेमीo
- 20 सेमीo
- 15 सेमीo
उत्तर : 4
प्रश्न. प्रथम संक्रमण श्रेणी में उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करने वाला तत्व है-
- Ni
- Cr
- Fe
- Mn
उत्तर : 4
प्रश्न. d-ब्लॉक के तत्त्वों को दूसरे किस नाम से जाना जाता है ?
- प्रारूपी तत्त्व
- असंक्रामण तत्त्व
- क्षार धातु
- संक्रमण तत्त्व
उत्तर : 4
प्रश्न. विद्युत् धनात्मक तत्वों से संयोग करने की क्रिया को क्या कहा जाता है ?
- ऑक्सीकरण
- भंजन
- दहन
- अवकरण
उत्तर : 1
प्रश्न. विद्युत् ऋणात्मक तत्वों या समूहों से संयोग करने की क्रिया कहलाती है
- ऑक्सीकरण
- अवकरण
- अभिप्रेरण
- उत्प्रेरण
उत्तर : 1
प्रश्न. ऑक्सीकरण अभिक्रिया में विद्युत् ऋणात्मक तत्व अथवा समूह के अनुपात में
- कमी होती है
- न कमी और न वृद्धि
- वृद्धि होती है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. समस्थानिक होते हैं किसी एक ही तत्व के परमाणु जिनका
- परमाणु भार समान, किन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है।
- परमाणु भार भिन्न, किन्तु परमाणु क्रमांक समान होता है।
- परमाणु भार तथा परमाणु क्रमांक दोनों समान होता है।
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. ऐसे परमाणुओं को जिनमें प्रोटॉनों की संख्या समान परन्तु न्यूट्रानों की संख्या भिन्न-भिन्न होती है, कहते हैं-
- समस्थानिक
- समावयवी
- समदाबिक
- समन्यूट्रॉनिक
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी परमाणु नामिक का आइसोटोप वह नाभिक है जिसमें
- न्यूट्रॉन की संख्या वही होती है, परन्तु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न होती है।
- प्रोटॉनों की संख्या वही होती है, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।
- प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों दोनों की संख्या वही होती है। प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों दोनों की संख्या भिन्न होती है।
उत्तर : 2
प्रश्न. किसी तत्व के दो समस्थानिक किन गुणों में भिन्न होते हैं ?
- न्यूट्रॉन संख्या व परमाणु संख्या
- प्रोटॉन संख्या व इलेक्ट्रॉन संख्या
- परमाणु द्रव्यमान व परमाणु संख्या
- न्यूट्रॉन संख्या व द्रव्यमान संख्या
उत्तर : 4
प्रश्न. जल के अंदर मौजूद व्यक्ति को किस कारण जल की सतह से ऊपर की वस्तु अपनी वास्तविक स्थिति से अपेक्षाकृत अधिक ऊँचाई पर प्रतीत होती है ?
- प्रकाश के अपवर्तन के कारण
- प्रकाश के परावर्तन के कारण
- प्रकाश के व्यतिकरण के कारण
- प्रकाश के विवर्तन के कारण
उतर : 1
प्रश्न. किस गुण-धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है ?
- परावर्तन
- अपवर्तन
- न्यूटन का गति नियम
- उत्प्लावन
उत्तर : 2
प्रश्न. जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो वह
- सीधी दिशा में चली जाती है
- अभिलम्ब की ओर झुक जाती है।
- अभिलम्ब से दूर हटती है।
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ चुम्बकीय है ?
- क्वार्ट्ज
- विस्मथ
- निकिल
- डोमेन
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।