RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 34 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया गया है, यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी, और साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा का भी आयोजन किया गया है, जिसकी पहले चरण की परीक्षा (NTPC CBT 1)16 अगस्त 2021 को समाप्त कर दी गयी थी तथा दूसरे चरण की परीक्षा (NTPC CBT 2) 14 फ़रवरी 2022 से 18 फ़रवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी।
ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आये हैं, जो की RRB NTPC CBT 2 की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ये प्रश्न परीक्षा दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करें।
RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 34 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. रजिया सुल्तान…….. की बेटी है?
- कुतुब-उद्-दीन ऐबक
- मुहम्मद गौरी
- मुहम्मद तुगलक
- इल्तूतमिश
उत्तर : 4
प्रश्न. पहला ब्रह्मपुत्र साहित्य उत्सव कहां पर आयोजित किया गया था ?
- गुवाहाटी
- रायपुर
- रुड़की
- कोहिमा
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस समाज सुधारक की जयंती को चिह्नित करने के लिए 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है ?
- रामकृष्ण परमहंस
- स्वामी विवेकानंद
- राजा राम मोह राय
- दयानंद सरस्वती
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रसिद्ध कलिंग युद्ध ने सम्राट अशोक को युद्ध छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया था, वह युद्ध ओडिशा में कब लड़ा गया था ?
- 261 BC
- 262BC
- 260 BC
- 264 BC
उत्तर : 1
प्रश्न. 1949 में भारत का हिस्सा बना था।
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- त्रिपुरा
उत्तर : 3
प्रश्न………ने मदुरै के आस-पास के क्षेत्र पर शासन किया और तेरहवीं शताब्दी में सर्वोच्चता प्राप्त की।
- पांडया
- चोल
- राजपूत
- चेरा
उत्तर : 1
प्रश्न. महात्मा गांधीजी द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक लिखी गई थी ?
- द ट्रैन्सेन्डन्स
- विंग्स ऑफ फायर
- अल-हिलाल
- हिंद स्वराज
उत्तर : 4
प्रश्न. संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान……. में है।
- राजस्थान
- महाराष्ट्र
- कर्नाटक
- दिल्ली
उत्तर : 2
प्रश्न. भारत सरकार द्वारा एक पहल “स्वच्छ भारत अभियान” किस वर्ष पेश की गई थी?
- 2014
- 2009
- 2011
- 2000
उत्तर : 1
प्रश्न. एस्सार (Essar) स्टील लिमिटेड, हजीरा……. में है।
- गुजरात
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- ओडिशा
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के लिए संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसके द्वारा दिया गया था?
- एम. एन. रॉय
- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर
- जवाहर लाल नेहरू
- सी.जी. रॉय
उत्तर : 1
प्रश्न. इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग के संस्थापक कौन हैं?
- युकी भाभरी
- सानिया मिर्जा
- महेश भूपति
- लिंडर पेस
उत्तर : 3
प्रश्न. गीत सेठी किस खेल के लिए जाने जाते हैं?
- बैडमिंटन
- बिलियर्ड्स और स्नूकर
- हॉकी
- शतरंज
उत्तर : 2
प्रश्न. कमल,……..का राज्य फूल है।
- ओडिशा
- पंजाब
- मणिपुर
- कर्नाटक
उत्तर : 4
प्रश्न. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 10वां संस्करण निम्न में से किसने जीता?
- राइजिंग पुणे सुपरजायंट
- मुंबई इंडियंस
- दिल्ली डेयरडेविल्स
- गुजरात लायंस
उत्तर : 2
प्रश्न. उस अनुभवी लेखक-गीतकार का नाम क्या है, जिन्हें हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया था?
- कैफी आजमी
- लक्ष्मीकांत
- जावेद अख्तर
- प्यारेलाल
उत्तर : 3
प्रश्न. मंत्रालय द्वारा दिव्यांग जनों के बीच खेलों के प्रचार के लिए योजना वर्ष में तैयार की गई थी।
- 2009
- 2008
- 2007
- 2010
उत्तर : 1
प्रश्न. भारत के संविधान के में समान नागरिक संहिता के प्रावधान का उल्लेख किया गया है।
- भाग IV
- भाग III
- भाग VI
- भाग X
उत्तर : 1
प्रश्न. दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हेपेटाइटिस के लिए गुडविल एंबेसडर के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा किसे नियुक्त किया गया था?
- धर्मेंद्र
- अनुपम खेर
- अमिताभ बच्चन
- शत्रुधन सिन्हा
उत्तर : 3
प्रश्न. किसे भारत की ट्रैक और फील्ड की रानी (क्वीन) के रूप में जाना जाता है ?
- पी. टी. उषा
- शाइनी अब्राहम
- एम. डी. वलसम्मा
- अश्विनी पोन्नपा
उत्तर : 1
प्रश्न. मल्लिका साराभाई का संबंध है
- शास्त्रीय नृत्य से
- तानपुरा से
- रसायन विज्ञान से
- क्रिकेट से
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘इग्नाइटेड माइंड्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
- अनिल पद्मनाभन
- अनीता देसाई
- अमृता प्रीतम
उत्तर : 1
प्रश्न. न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2017 के अनुसार, भारत का सबसे धनी शहर कौन सा है?
- पंजाब
- दिल्ली
- मुंबई
- आंध्र प्रदेश
उत्तर : 3
प्रश्न. 2018 शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन कहाँ किया गया था?
- जापान
- अमेरिका
- दक्षिण कोरिया
- उत्तर कोरिया
उत्तर : 3
प्रश्न………..कपास का अग्रणी उत्पादक है।
- असम
- उड़ीसा
- गुजरात
- पश्चिम बंगाल
उत्तर : ?
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।