RRB Group D/NTPC Exam 2022 : सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह, देखें

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 33 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया गया है, यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी, और साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा का भी आयोजन किया गया है, जिसकी पहले चरण की परीक्षा (NTPC CBT 1)16 अगस्त 2021 को समाप्त कर दी गयी थी।

दूसरे चरण की परीक्षा (NTPC CBT 2) 14 फ़रवरी से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी और NTPC CBT 2 की तैयारी कर रहे है, उनको इस प्रैक्टिस सेट का अध्ययन करने पर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी साथ ही परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का स्तर भी समझ में आयेगा।

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set - 33
RRB Group D/NTPC GK Practice Set 33

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 33 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )

प्रश्न. ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाला कलाकार का नाम क्या है?

  • जावेद अख्तर
  • इमरान खान
  • आमीर खान
  • फरहान अख्तर

उत्तर : 4

प्रश्न. लक्षद्वीप द्वीप-समूह कहाँ है?

  • बंगाल की खाड़ी
  • अरब सागर
  • जाफना समुद्र
  • हिन्द महासागर

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में से, कौन-सी जनजाति जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की निवासी हैं?

  • संथाल
  • गोंड
  • भील
  • गुज्जर

उत्तर : 4

प्रश्न. बिहु…….का एक लोक-नृत्य है।

  • असम
  • बिहार
  • तमिलनाडु
  • केरल

उत्तर : 1

प्रश्न. ……….रेखांश को भारतीय मानक समय (IST) के रूप में माना जाता है।

  • 82° 30′ पूर्व
  • 82°30′ पश्चिम
  • 81° 3′ पूर्व
  • 80° 30′ उत्तर

उत्तर : 1

प्रश्न. देवधर ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है?

  • फुटबॉल
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • हॉकी

उत्तर : 3

प्रश्न. प्रथम विश्व युद्ध कब शुरू हुआ था?

  • 1901 ई०
  • 1910 ई०
  • 1914 ई०
  • 1921 ई०

उत्तर : 3

प्रश्न. किस कारणवश औरंगजेब शिवाजी को परास्त करने में असफल रहा?

  • शिवाजी के पास बड़ी सेना थी
  • मराठा लोग छुप-छुप के युद्ध (Guerilla warfare) करने में प्रवीण थे
  • मुगलों के पास नौ-सेना नहीं थी
  • मुगलों के पास अच्छे सेना-नायकों का अभाव था

उत्तर : 2

प्रश्न. रेलयात्रा करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति की न्यूनतम आयु (वर्षों में) कितनी होनी चाहिए?

  • 60 वर्ष
  • 62 वर्ष
  • 65 वर्ष
  • 70 वर्ष

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा वास्तविक में एक गार्डन नहीं है ?

  • हैंगिंग गार्डन (मुंबई)
  • वृंदावन गार्डन (मैसूर)
  • खुसरो गार्डन (लखनऊ)
  • ईडन गार्डन (कोलकाता)

उत्तर : 4

प्रश्न. 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2017 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म से सम्मानित किया गया था?

  • दंगल
  • कासव
  • सुल्तान
  • रुस्तम

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा शहर साबरमती नदी के तट पर बसा हुआ है?

  • अहमदाबाद
  • बड़ोदरा
  • सूरत
  • भावनगर

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत के संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों में निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक अधिकार शामिल नहीं है?

  • निजता का अधिकार
  • संपत्ति का अधिकार
  • भाषण का अधिकार
  • समानता का अधिकार

उत्तर : 2

प्रश्न. कुतुबुद्दीन ऐबक और रजिया ……. राजवंश से संबंधित थे।

  • खिलजी
  • मामलुक
  • मुगल
  • लोदी

उत्तर : 2

प्रश्न. यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (EBRD) के भारत में जन्में अध्यक्ष का नाम क्या है? यू.के. में स्थित इस बैंक ने हाल ही में भारत को बैंक का सदस्य देश बनने को मंजूरी दे दी है।

  • अंशु जैन
  • राणा तलवार
  • सुमा चक्रवर्ती
  • विक्रम पंडित

उत्तर : 3

प्रश्न. पाँचवें यश चोपड़ा मेमोरियल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया?

  • शाहरुख खान
  • अमिताभ बच्चन
  • करन जौहर
  • आशा भोसले

उत्तर : 4

प्रश्न. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय स्थित है?

  • फ्रांस
  • अमेरिका
  • स्विट्जरलैंड
  • दक्षिण अफ्रीका

उत्तर : 3

प्रश्न. 2018 के आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम कौन-सी है ?

  • पाकिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • भारत

उत्तर : 4

प्रश्न. सचिन तेंदुलकर को किस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किया था ?

  • 2014
  • 2016
  • 2013
  • 2015

उत्तर : 1

प्रश्न. फरवरी 2018 में भारत के खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रुप में किसे नियुक्त किया गया था ?

  • विजय अमृतराज
  • धनराज पिल्लई
  • पी. टी. उषा
  • नीलम कपूर

उत्तर : 4

प्रश्न. इब्न बतूता एक अरब यात्री और साहसी व्यक्ति था। वह कहाँ का रहने वाला था?

  • स्पेन
  • यूनानं
  • चीन
  • मोरक्को

उत्तर : 4

प्रश्न. एशियाई खेलों का आरम्भ वर्ष… ..में हुआ था ।

  • 1951
  • 1950
  • 1953
  • 1949

उत्तर : 1

प्रश्न. प्राचीन भारत में कल्हण द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक लिखी गयी है?

  • राजतरंगिणी
  • विक्रमोवर्शियम
  • मुद्राराक्षस
  • हर्षरचित

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत का पहला ‘कैशलेस’ द्वीप कौन है?

  • छोटा अंडमान द्वीप
  • लैंडफाल द्वीप
  • हैवलॉक द्वीप
  • करंग द्वीप

उत्तर : 4

प्रश्न……की राजधानी पणजी है

  • माहे
  • दमन
  • दीव
  • गोवा

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें