RRB Group D/NTPC Exam 2022 : विगत वर्षों में पूछे गये सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, देखें

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 21 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि को घोषित कर दिया गया है, यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी, और साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) परीक्षा का भी आयोजन किया गया है, जिसकी पहले चरण की परीक्षा (NTPC CBT 1)16 अगस्त 2021 को समाप्त कर दी गयी थी तथा दूसरे चरण की परीक्षा (NTPC CBT 2) 14 फ़रवरी से 18 फ़रवरी तक आयोजित की गयी है।

ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से विगत वर्षों में पूछे गये महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, जो की होने वाली RRB ग्रुप डी और NTPC CBT 2 की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अतः अभ्यर्थी इन प्रश्नों का अध्ययन करके अपनी तैयारी को एक नया आयाम प्रदान करें।

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set - 21
RRB Group D/NTPC Practice Set 21

RRB Group D/NTPC General Knowledge Practice Set – 21(25 प्रश्नोत्तर )

प्रश्न. साहित्य और कला का बहुत बड़ा हिमायती राजा भोज, निम्न में से किस राजवंश से संबंधित था?

  • करकोटा
  • उत्पल
  • परमार
  • गुर्जर प्रतिहार

उत्तर : 3

प्रश्न. जो खिताब महात्मा गाँधी को अंग्रेज सरकार ने दिया और जिसे उन्होंने असहकारिता आंदोलन के समय त्याग दिया, वह था

  • हिन्द केसरी
  • कैसर-ए-हिन्द
  • राय दुर्लभ
  • राय बहादुर

उत्तर : 2

प्रश्न. टीपू सुल्तान इस राज्य का शासक था

  • हैदराबाद
  • मैसूर
  • मदुरै
  • विजयनगर

उत्तर : 2

प्रश्न. संस्कृत रचना ‘पंचतन्त्र’ का लेखक किसे माना जाता हैं?

  • विष्णु शर्मा
  • चरक
  • सुश्रुत
  • भवभूति

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न में किस भारतीय नेता को ‘पंजाब केसरी’ कहा जाता था?

  • लाला लाजपत राय
  • सरदार बलदेव सिंह
  • रणजीत सिंह
  • भगत सिंह

उत्तर : 1

प्रश्न. सन् 1887 में भारतीय राष्ट्रीय समाज कांग्रेस की स्थापना किसने की?

  • बी. जी. तिलक
  • एम. जी. राणाडे
  • जी. के. गोखले
  • रामप्रसाद बिस्मिल

उत्तर : 2

प्रश्न. प्रायद्वीपीय भारत का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी है

  • कर्क रेखा के उत्तर में
  • भूमध्य रेखा के दक्षिण में
  • मकर रेखा के दक्षिण में
  • भूमध्य रेखा के उत्तर में

उत्तर : 4

प्रश्न. पुस्तक ‘हैरी पॉटर’ के लेखक कौन है?

  • अरुद्धति राय
  • सलमान रुश्दी
  • जे. के. रोलिंस
  • डॉ. सियस

उत्तर : 3

प्रश्न. हीरोसीमा पर परमाणु बम कब गिराया गया था?

  • 1945
  • 1961
  • 1955
  • 1900

उत्तर : 1

प्रश्न. भारत का कौन सा राज्य वर्जिनिया तम्बाकू के उत्पादन में अग्रणी है?

  • आंध्र प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • गुजरात
  • तानिलनाडु

उत्तर : 1

प्रश्न. मानव के लिए कौन सा किट उपयोगी नहीं है?

  • धान धनु
  • मधुमखी
  • रेशमकिट
  • लाख किट

उत्तर : 1

प्रश्न. फ्लोरेंस नाईटिंगल निम्न नाम से भी जानी जाती थीं

  • लेडी विद द टॉर्च
  • लेडी विद द हार्ट
  • लेडी विद द लैम्प
  • लेडी विद मोडिसिंस

उत्तर : 3

प्रश्न. भारत में कौन-सा परमाणु शक्ति केन्द्र पूर्णरूपेण स्वदेशी निर्मित है?

  • कल्पक्कम
  • रावत भाटा
  • नरोरा
  • तारापुर

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित सभी दैनिक समाचार पत्र हैं, केवल…….. को छोड़कर।

  • द हिन्दु
  • द टाइम्स ऑफ इंडिया
  • इंडिया टुडे
  • द इंडियन एक्सप्रेस

उत्तर : 3

प्रश्न. उस स्वतंत्रता सेनानी के नाम का उल्लेख करें जिसने लॉर्ड ऐश की मणियाची जंक्शन पर हत्या की थी

  • थिरुप्पुर कुमारन्
  • सुब्रमण्य शिवा
  • वी. ओ. चिदम्बरम
  • वंचीनाथन

उत्तर : 4

प्रश्न. जीजस ने मरणोपरांत पुनः जीवन धारण किया। यह कहा जाता है

  • पुनर्जीवन
  • पुनर्जन्म
  • पुनजीवित
  • कायाकल्प

उत्तर : 1

प्रश्न. कैलाश का प्रसिद्ध शैल कटाई निर्मित मंदिर स्थित है

  • अजंता में
  • बादमी में
  • कोणार्क में
  • एलोरा में

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सा एक पक्षी अभयारण्य है?

  • कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • रणथम्भोर अभयारण्य
  • वेदानथंगल अभयारण्य

उत्तर : 4

प्रश्न. रवीन्द्रनाथ टैगोर निम्न से भी जाने जाते थे

  • गुरुदेव
  • सरदार
  • राजा
  • सम्राट

उत्तर : 1

प्रश्न. ‘दीन-ए-इलाही’ को प्रचारित करने का अकबर का उद्देश्य था

  • सभी धर्मों में एकता लाना
  • हिन्दु बहु-संख्यकों पर विजय पाना
  • धार्मिक प्रधान होना
  • मुल्लाओं के प्रभुत्व को कम करना

उत्तर : 1

प्रश्न. महाराष्ट्र में किस सामाजिक कार्यकर्ता ने अपना सम्पूर्ण जीवन, समाज में परिवार नियोजन की शिक्षाओं को प्रदान करने में अर्पित कर दिया?

  • आर. डी. कर्वे
  • लोकहितवादी
  • विनोबा भावे
  • उमाजी नाईक

उत्तर : 1

प्रश्न. खो-खो खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं?

  • 11
  • 8
  • 9
  • 12

उत्तर : 3

प्रश्न. एलीफैंटा गुफाएँ निम्नलिखित में से किसके पास है?

  • औरंगाबाद
  • कोणार्क
  • पुणे
  • मुम्बई

उत्तर : 4

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक जलोढ़ मिट्टी पायी जाती है?

  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • बिहार
  • केरल

उत्तर : 3

प्रश्न. आर. डी. बनर्जी ने 1922 ई० में उत्खनन करके……..स्थल की खोज की थी।

  • मोहनजोदड़ो
  • हड़प्पा
  • रोपड़
  • लोथल

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें