RRB Group D General Science Practice Set – 4 : भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गयी है, यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी, ऐसे में रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में कार्यरत सभी अभ्यर्थीयों के लिए सरकारी अलर्ट टीम द्वारा पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्नों को छाँटकर प्रस्तुत किया गया है, जिनका अध्ययन करके अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक मजबूत कड़ी प्रदान कर सकते है और अपनी तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं।
RRB ग्रुप डी के इस प्रैक्टिस सेट में विगत वर्षों के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है, सम्भवतः ये प्रश्न RRB ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा में भी देखें जा सकते हैं, ऐसे में अभ्यर्थी को इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करना चाहिए।

RRB Group D General Science Practice Set – 4(25 महत्वपूर्ण प्रश्न )
प्रश्न. एक व्यक्ति कृत्रिम उपग्रह में भारहीनता का अनुभव करता है, क्योंकि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण लगा आकर्षण बल है :
- सभी स्थानों पर शून्य
- चंद्रमा के कारण आकर्षण बल संतुलित है।
- अभिकेन्द्र बल बराबर है।
- निश्चित आकृति के उपग्रहों के कारण प्रभावहीन है।
उत्तर : 3
प्रश्न. शिकार, परभक्षियों या बाधाओं का पता लगाने के लिए चमगादड़ अथवा डॉलफिन किस परिघटना का प्रयोग करते हैं?
- ध्वनि का अपवर्तन
- विस्पंदों का बनना
- प्रतिध्वनि का निर्धारण
- ध्वनि का प्रकीर्णन
उत्तर : 3
प्रश्न. पूर्ण प्रत्यास्थ वस्तु है?
- लौह
- हीरा
- स्प्रिंग
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्न में किस यौगिक में Mn की ऑक्सीकरण संख्या का मान सर्वाधिक है?
- MnO2
- Mn3g O4
- K2MnO4
- MnSO4
उत्तर : 3
प्रश्न. एक जलीय घोल का OH – सांद्रण 1 x(10)-4 है, घोल का pH मान है
- ∞
- 4
- 1
- 10
उत्तर : 4
प्रश्न. बैंगन किस कुल का पौधा है?
- क्रूसीफेरी
- कुकुरबिटेसी
- सोलेनेसी
- मालवेसी
उत्तर : 3
प्रश्न. समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब होता है
- वास्तविक एवं सीधा
- वास्तविक एवं उल्टा
- आभासी एवं सीधा
- आभासी एवं उल्टा
उत्तर : 3
प्रश्न. दुरबीन का आविष्कार किसने किया था?
- गैलीलियो ने
- गुटिनवर्ग ने
- एडीसन ने
- ग्राह्मबेल ने
उत्तर : 1
प्रश्न. आर्क वेल्डिंग में आवश्यक DC वोल्टता है
- 6 से 9V
- 50 से 60V
- 120 से 575 V
- 90 से 100 व
उत्तर : 3
प्रश्न. चुम्बकीय ध्रुव पर नमन कोण कितना होता है।
- 0°
- 45°
- 90°
- 180°
उत्तर : 3
प्रश्न. मेसर का उपयोग होता है
- जटिल ऑपरेशन में
- कैंसर में
- आँख की बीमारी के इलाज में
- उपर्युक्त सभी
उत्तर : 3
प्रश्न. कैंडेला मात्रक है?
- ज्योति फ्लक्स का
- ज्योति दबाव का
- ज्योति दाब का
- ज्योति तीव्रता का
उत्तर : 4
प्रश्न. अश्व यदि एकाएक चलना प्रारम्भ कर दे, तो अश्वरोही के गिरने की आशंका का कारण है?
- जड़त्व आघूर्ण
- द्रव्यमान का संरक्षण नियम
- विश्राम जड़त्व
- गति का तीसरा नियम
उत्तर : 3
प्रश्न. एक अवतल दर्पण के वक्रता केन्द्र पर रखे वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा?
- मुख्य फोकस पर
- मुख्य फोकस तथा वक्रता-केन्द्र के बीच
- वक्रता केन्द्र पर
- वक्रता केन्द्र के
उत्तर : 3
प्रश्न. एक सांवली त्वचा की व्यक्ति, एक गोरी त्वचा के व्यक्ति की तुलना में
- कम गर्मी तथा कम सर्दी अनुभव करेगा
- कम गर्मी तथा अधिक सर्दी अनुभव करेगा
- अधिक गर्मी तथा कम सर्दी अनुभव करेगा
- अधिक गर्मी तथा अधिक सर्दी अनुभव करेगा
उत्तर : 3
प्रश्न. पॉजीट्रॉन की खोज किसने की थी ?
- रदरफोर्ड
- जे. जे. थॉमसन
- चैडविक
- एण्डरसन
उत्तर : 4
प्रश्न. दूर-दृष्टि निवारण के लिए काम में लेते हैं
- अवतल लेन्स
- उत्तल दर्पण
- उत्तल लेन्स
- अवतल दर्पण
उत्तर : 3
प्रश्न. मानव शरीर का एकमात्र अग जो पुनः विकसित/पुनः सृजित हो सकता है
- तिल्ली
- दिमाग
- जिगर
- अग्नाशय
उत्तर : 3
प्रश्न. पेलाग्रा और स्कर्वी क्रमशः कौन से विटामिनों की कमी के कारण होते हैं
- विटामिन C और विटामिन O
- विटामिन B3 और विटामिन C
- विटामिन A और विटामिन B
- विटामिन A और विटामिन ब
उत्तर : 2
प्रश्न. सामान्य मानव का खून बहने का समय तथा जमने का समय क्रमशः होता है
- 2-3 और 4-6 मिनट
- 2-10 और 5-15 मिनट
- 2-7 और 3-10 मिनट
- 5-15 और 10-20 मिनट
उत्तर : 3
प्रश्न. विषाणुओं में होता है
- केवल DNA
- केवल RNA
- DNA और RNA दोनों
- या तो RNA या डीएनए
उत्तर : 4
प्रश्न. मानव मूत्र से सामान्यतया कौन-सा विटामिन
का उत्सर्जन होता है?
- विटामिन A
- विटामिन C
- विटामिन K
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. पसीनारोधी पदार्थों में सामान्यत: निम्नलिखित में से क्या होता है?
- ऐल्युमिनियम यौगिक
- मैग्नीशियम यौगिक
- कैल्सियम यौगिक
- लौह यौगिक
उत्तर : 1
प्रश्न. किस वैज्ञानिक ने गोबर गैस प्रणाली का आविष्कार किया था?
- सी. वी. रमन
- जे. सी. बोस
- सी. बी. देसाई
- एच. खुराना
उत्तर : 3
प्रश्न. पैरासिटामोल किस प्रकार की औषधि है?
- प्रतिज्वरकारी एवं पीड़ाहारी
- प्रतिजैविक
- रोगाणुरोधक
- विसंक्रामक
उत्तर 😕
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।