RRB Group D General Science Practice Set – 37 : रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है, जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन सभी उम्मीदवारों के लिए आज हम इस लेख के माध्यम से 25 सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये हैं, ये प्रश्न विगत वर्षों में मुख्य रूप से पूछे जा चुके हैं, अतः अभ्यर्थी को इन प्रश्नों का अध्ययन करके परीक्षा में शामिल होना चाहिए।
RRB ग्रुप डी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर सहित उल्लेख किया गया है, जो की रेलवे द्वारा निर्धारित परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, ऐसे में अभ्यर्थी अपने बेहतर प्रयास और उच्चतम दक्षता के लिए इस प्रैक्टिस सेट का अध्ययन अवश्य करें।

RRB Group D General Science Practice Set – 37 (25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )
प्रश्न. फोटोट्रोपिज्म का क्या अर्थ है?
- पौधों को प्रकाश की दिशा में बढ़ना।
- विशिष्ट प्रोटोप्लाज्म, जिससे सिलिया उत्पन्न होता है।
- पौधे का पानी और नमी की ओर बढ़ना।
- असमान युग्मकों के बीच संयोजन।
उत्तर : 1
प्रश्न. पौधे का लाल रोग विगलन किसे प्रभावित करता है ?
- गेहूँ
- चावल
- गन्ना
- कपास
उत्तर : 3
प्रश्न. सामान्य मानव का कौन सा हिस्सा प्रतिमाह लगभग आधा इंच की दर से बढ़ता है?
- छोटी आंत
- बड़ी आंत
- बाल
- नाखून
उत्तर : 3
प्रश्न. एल्युमीनियम ऑक्साइड प्रकृति में………है
- उदासीन
- अम्लीय
- उभयधर्मी
- क्षारीय
उत्तर : 3
प्रश्न. श्लेष्मा झिल्ली की सूजन को……..कहा जाता है
- हेपेटाइटिस
- आइरायटिस
- गैस्ट्राइटिस
- ब्रोंकाइटिस
उत्तर : 4
प्रश्न. मानव शरीर में पाई जाने वाली वह एकमात्र पेशी कौन-सी है, जो दोनों सिरों पर जुड़ी नहीं होती है?
- त्रिशिरस्क
- जीभ
- द्विशिरस्क
- अभिवर्तनी
उत्तर : 2
प्रश्न. एक औसत व्यस्क मनुष्य के कंकाल में हड्डियों की कुल संख्या कितनी होती है?
- 350
- 206
- 115
- 540
उत्तर : 2
प्रश्न. सिंगैमी कहलाता है
- एक अण्डे का विखंडण
- एक शुक्राणु का विखंडण
- एक शुक्राणु का एक अण्डाणु से संयुग्मन
- एक शुक्राणु का एक सिनर्जिड के साथ संयुग्मन
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा तीव्र आंत संबंधी संक्रमण पैदा करने वाला एक जलजनित रोग है?
- हैजा
- रेबीज
- निमोनिया
- कुष्ठ रोग
उत्तर : 1
प्रश्न. सरल लोलाक का आवर्तकाल T है, यदि लोलक की लंबाई 21% बढ़ा दी जाए तो इसका आवर्तकाल कितना प्रतिशत बढ़ जाएगा?
- 10%
- 21%
- 50%
- 30%
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्न में से किसका घनत्व सबसे अधिक है?
- चारकोल
- कोक
- डायमंड (हीरा)
- ग्रेफाइट
उत्तर : 3
प्रश्न. धातु के एक गुटके को गहरी झील में गिराने पर जैसे-जैसे वह गहरा डूबता जाता है उस पर उत्प्लावन बल
- बढ़ता है
- घटता है
- एक विशेष गहराई पर समाप्त हो जाता है।
- स्थिर रहता है।
उत्तर : 4
प्रश्न. लेजर क्या होती है?
- तीव्र गति की न्यूट्रॉन किरणों का पुँज
- एक वर्णीय अ-कला संबंध प्रकाश का एक पुँज
- तीव्र विभेदक X-किरणे
- एक वर्णिय कला संबंध का एक पुंज
उत्तर : 2
प्रश्न. M कक्ष में शामिल हो सकने वाले इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या कितनी होती हैं:
- 8
- 2
- 18
- 32
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा एक रेडियोएक्टिव तत्व नहीं है?
- प्लूटोनियम
- टाइटेनियम
- यूरेनियम
- थोरियम
उत्तर : 2
प्रश्न………..जलमिश्रित HCl के साथ प्रतिक्रियाँ नहीं करता।
- मैग्नीशियम
- कॉपर
- जिंक
- एल्युमिनियम
उत्तर : 2
प्रश्न. यदि किसी विलयन का pH 7 से बढ़कर 14 हो जाता है तो यह विलयन में ……..आयन सांद्रता में वृद्धि को दर्शाता है।
- OH-
- OH+
- H-
- H+
उत्तर : 1
प्रश्न. धातुओं की पतली चादरों के रूप में परिवर्तित किए जाने की क्षमता को क्या कहा जाता है?
- तननशलता
- सुरीला
- चालकता
- अघातवर्ध्यनीयता
उत्तर : 4
प्रश्न. एक विलयन में पानी की 320g मात्रा में 47g लवण की मात्रा है। द्रव्यमान प्रतिशत द्वारा विलयन की सांद्रता की गणना कीजिए।
- 11.61%
- 12.8%
- 12.61%
- 12.57%
उत्तर : 2
प्रश्न. यदि एक गेंद को 40 मीटर प्रति सेकंड के वेग के साथ ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो 6 सेकण्ड के बाद उसके विस्थापन का परिमाण कितना होगा? ( g = 10 मीटर प्रति वर्ग सेकण्ड)
- 60 मीटर
- 80 मीटर
- 20 मीटर
- 40 मीटर
उत्तर : 1
प्रश्न. यदि किसी गतिमान वस्तु पर कोई बल आरोपित नहीं है, तो यह किसके कारण रुक जाएगी?
- घर्षण
- तनाव
- गति
- आवेग
उत्तर : 1
प्रश्न. एक समान गति से घूर्णित शाफ्ट में धागे से एक गेंद बंधी है। शाफ्ट के अचानक रुकने पर धागा शाफ्ट पर लिपटने लगता है और गेंद का कोणीय वेग
- बढ़ जाएगा
- घट जाएगा
- स्थिर रहेगा
- शून्य हो जाएगा
उत्तर : 1
प्रश्न. जड़त्व आघूर्ण निर्भर करता है
- कणों के वितरण पर
- द्रव्यमान पर
- घूर्णन अक्ष की त्रिज्या पर
- उपर्युक्त सभी
उत्तर : 4
प्रश्न. 1 किग्रा. मात्रा को 9.8 मीटर ऊँचाई तक उठाने में लगभग कितना कार्य किया जाएगा?
- 1 J
- (9.8)² J
- 9.8 J
- (9.8)²/ J
उत्तर : ?
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।