RRB Group D Exam 2022 : परीक्षा में पूछे गये विज्ञान के इन प्रश्नों का करें अध्ययन

RRB Group D General Science Practice Set – 17 : रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है, जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन सभी उम्मीदवारों के लिए आज हम इस लेख के माध्यम से 25 सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये हैं, ये प्रश्न विगत वर्षों में मुख्य रूप से पूछे जा चुके हैं, अतः अभ्यर्थी को इन प्रश्नों का अध्ययन करके परीक्षा में शामिल होना चाहिए।

RRB ग्रुप डी की परीक्षा में सामान्य विज्ञान के प्रश्न मुख्य रूप से पूछे जाते हैं, ऐसे में इस लेख में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का उल्लेख किया गया है, जिनका अध्ययन करके अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, और साथ ही अपनी तैयारी कों एक नया आयाम भी दे सकते हैं।

RRB Group D General Science Practice Set - 17
RRB Group D General Science Practice Set

RRB Group D General Science Practice Set – 17 (महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह )

प्रश्न. यौगिक CH3CH2CH3 का IUPAC नाम क्या है?

  • मेथेन
  • प्रोपेन
  • ब्यूटेन
  • पेंटेन

उत्तर : 2

प्रश्न. जब अम्ल, धातु के कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता है तो बनता है?

  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • पानी
  • नमक
  • इनमे से सभी

उत्तर : 4

प्रश्न. कॉपर सल्फेट विलयन, लौह धातु के अभिक्रिया करता है तो ताँबा नमक धातु निर्माण होता यह निम्नलिखित में से कौन -सी अभिक्रिया है?

  • एकल विस्थापन अभिक्रिया
  • संयोजन अभिक्रिया
  • दिविस्थापन अभिक्रिया
  • अपघटन अभिक्रिया

उत्तर : 1

प्रश्न. एथिल अल्कोहल में निम्न को मिलाकर पीने अयोग्य बनाया जाता है?

  • पौटैशियम सायनाइड
  • मीथेनॉल एवं पिरीडीन
  • एसिटिक अम्ल एवं पिरीडीन
  • नैपथेलीन

उत्तर : 2

प्रश्न. नाइट्रोजन के परमाणु में उपस्थित न्यूट्रॉनों की संख्या

  • 14
  • 11
  • 5
  • 7

उत्तर : 4

प्रश्न. कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से सुस्पष्टता से ट्रैक किया जा सकता है?

  • डॉप्लर प्रभाव द्वारा
  • राडार द्वारा
  • सोनार द्वारा
  • पल्सर द्वारा

उत्तर : 1

प्रश्न. एक मनुष्य स्थिर नाव से 5 मीटर प्रति सेकण्ड की चाल से कूदा और नाव 0.5 मीटर प्रति सेकण्ड की चाल से खिसकी। बताएँ कि नाव का द्रव्यमान मनुष्य के द्रव्यमान का कितना गुना है?

  • 5.5 गुना
  • 4.5 गुना
  • 2.5 गुना
  • 10 गुना

उत्तर : 4

प्रश्न. यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों को एक नली द्वारा एक-दूसरे के सपंर्क में लाया जाए, तो क्या घटित होगा?

  • दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा।
  • छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जाएगा।
  • समान आकर प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा हो जायेगा और बड़ा बुलबुला छोटा हो जायेगा
  • दोनों बुलबुले सम्पर्क में आते ही फट जायेंगे

उत्तर : 2

प्रश्न. यदि Va, Vw और Vs क्रमशः वायु, जल तथा इस्पात में ध्वनि की गति है तो

  • Va < Vw < Vs
  • Vs < Vw < Va
  • Vw < Vs और Vs
  • Vs < Va < Vw

उत्तर : 1

प्रश्न. सूर्य के प्रकाश के अदृश्य भाग से प्रकाश संश्लेषण किया जाता है कुछ-

  • वृक्षों द्वारा
  • कवक द्वारा
  • बैक्टीरिया द्वारा
  • पारद द्वारा

उत्तर : 3

प्रश्न. परमाणु में कक्षों को भरने का क्रम नियंत्रित होता है-

  • ऑफबाऊ सिद्धान्त द्वारा
  • हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता के सिद्धान्त द्वारा
  • हुंड के नियम द्वारा
  • पाउली के अपवर्जन सिद्धान्त द्वारा

उत्तर : 1

प्रश्न. ऊँचाई की जगहों पर पानी 100 सेण्टीग्रेड के नीचे के तापमान पर क्यों उबलता है ?

  • क्योंकि वायुमण्डलीय दबाब कम हो जाता है। अतः उबलने का बिन्दु नीचे आ जाता है।
  • क्योंकि गुरुत्वाकर्षण कम होता है।
  • पर्वतों पर भारी हवाओं के कारण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. बिस्फेनॉल A (BPA) क्या है?

  • कैंसर की पहचान करने वाला एक चिकित्सकीय परीक्षण
  • एथलीटों द्वारा निष्पादन सुधार के लिए जाने वाले ड्रग को जाँचने के लिए एक परीक्षण
  • खाद्य संवेष्टज सामग्री के विकास के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला रसायन
  • मिश्रधातु इस्पात का एक विशेष प्रकार

उत्तर : 3

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2011 को किस विज्ञान हेतु नामोदृिष्ट किया है?

  • अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी वर्ष

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न प्रकार के कांचों में कौन-सा एक पराबैंगनी किरणों को विच्छेदन कर सकता है?

  • साइरेक्स कांच
  • पाइरेक्स कांच
  • क्रिक्स कांच
  • क्रुक्स कांच

उत्तर : 4

प्रश्न. साबुन, ग्रीस को हटाता है

  • स्कंदन द्वारा
  • अधिशोषण द्वारा
  • पायसीकरण द्वारा
  • परासरण द्वारा

उत्तर : 3

प्रश्न. शीघ्रोत्पादी रिएक्टर है बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर, जो बिजली उत्पन्न करता है

  • विखंडन प्रक्रिया के द्वारा
  • सौर सेलों की सहायता से
  • इसके द्वारा इस्तेमाल की गई फिनाईल सामग्रियों को जलाने और उन्हें पुनः उत्पन्न करने के द्वारा
  • कठोर जल का शोधक रूप में उपयोग करके

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न विद्युत चुबंकीय विकिरणों में से किसकी ऊर्जा अधिकतम होती है?

  • दृश्य प्रकाश किरणें
  • अवरक्त किरणें
  • पराबैंगनी किरणें
  • X-किरणे

उत्तर : 4

प्रश्न. कोलेस्ट्रॉल है?

  • पर्णहरित के प्रकार
  • क्लोरोफार्म का एक यौगिक
  • जन्तु वसा में उपस्थित वसीय अल्कोहल
  • क्रोमियम लवण

उत्तर : 3

प्रश्न. मिनीमाता व्याधि निम्न धातु की हानिकारक मात्रा के कारण होती है-

  • बोरोन
  • निकल
  • आर्सेनिक
  • पारा

उत्तर : 4

प्रश्न. एक व्यक्ति, जो फेनिलकीटोन्यूरिया रोग से प्रभावित है

  • वृल्क का फेल होना
  • यकृत का फेल होना
  • मानसिक जड़ता
  • नंपुसकता

उत्तर : 3

प्रश्न. टायफाइड तथा कॉलरा विशिष्ट उदाहरण है

  • संक्रामक रोगों के
  • वायु-जन्य रोगों के
  • जल-जन्य रोगों के
  • कोई नहीं

उत्तर : 3

प्रश्न. मैनोमीटर के द्वारा किसकी माप की जाती है?

  • वायुदाब
  • गैसों का दाब
  • द्रवों का घनत्व
  • सतह पर तेल का दबाव

उत्तर : 2

प्रश्न. वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धान्त है

  • अपकेंद्रण
  • अपोहन
  • उत्क्रम परासरण
  • विसरण

उत्तर : 1

प्रश्न. पृथ्वी अपने कक्ष में लगभग 4400 किमी./घण्टा की गति से घूमती है। इस तेज गति को हम अनुभव क्यों नहीं करते हैं?

  • पृथ्वी के आकार की अपेक्षा में हम बहुत छोटे हैं।
  • अपने कक्ष में पृथ्वी की गति की अपेक्षा में हमारी गति शून्य है।
  • संपूर्ण सूर्य मंडल भी चलायमान है।
  • पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण निरंतर हमें पृथ्वी के केन्द्र की ओर खींचता है।

उत्तर : 2

प्रश्न. मान लीजिए पृथ्वी से पश्चगामी हो रहे एक रॉकेट यान की चाल प्रकाश के वेग की 2/10 है रॉकेट यान में स्थित यात्रियों को जो प्रकाश नीला दिखाई दे रहा है वह पृथ्वी पर स्थित प्रेक्षकों को किस रंग का दिखाई देगा

  • नीला
  • पीला
  • नारंगी
  • पीला-नारंगी

उत्तर : ?

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें