RRB Group D सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 36 : परीक्षा से पहले सामान्य ज्ञान के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

RRB Group D General Knowledge Practice Set 36 : रेलवे के द्वारा RRB Group D परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। यह परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो जायेगी। ऐसे में जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए हमने ग्रुप डी के द्वारा विगत वर्षों में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें।

RRB Group D के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को शामिल किया गया है, जो कि विगत वर्षों की परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, इन प्रश्नों के अध्ययन करने से अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

RRB Group D General Knowledge Practice Set 36
RRB Group D General Knowledge Practice Set 36

RRB Group D सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट 36

प्रश्न. ‘मंगल पांडे’ ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली कहाँ पर चलाई?

  • बैरकपुर
  • कानपुर
  • मेरठ
  • झांसी

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न शहरों में से कौन-सा ‘गुलाबी शहर’ के रूप में जाना जाता है?

  • ग्वालियर
  • लखनऊ
  • अलवर
  • जयपुर

उत्तर : 4

प्रश्न. माले किस देश कि राजधानी है?

  • मारीशस
  • लक्ष्यदीप
  • मालद्वीप
  • मलेशिया

उत्तर : 3

प्रश्न. अंडमान निकोबार द्वीप के रॉस द्वीप को नया नाम क्या दिया गया है?

  • स्वराज द्वीप
  • सुभाष द्वीप
  • शहीद द्वीप
  • आजाद द्वीप

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन एक यौगिक है ?

  • पारा
  • ओजोन
  • अमोनिया
  • वायु

उत्तर : 3

प्रश्न. पहली बार विंबल्डन टेनिस चैम्पियनशिप में सेमीफाइनल तक पहुँचने वाला भारतीय कौन था?

  • रामनाथन कृष्णन
  • रमेश कृष्णन
  • लिएंडर पेस
  • महेश भूपति

उत्तर : 1

प्रश्न. किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गयी है?

  • छत्तीसगढ़
  • मिजोरम
  • बिहार
  • झारखंड

उत्तर : 3

प्रश्न. 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेल में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक किस देश को प्राप्त हुआ था?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
  • कनाडा
  • इंग्लैण्ड

उत्तर : 1

प्रश्न. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे?

  • सच्चिदानंद सिंहा
  • लाॅर्ड माउंटबेटन
  • डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
  • चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

उत्तर : 4

प्रश्न. हिन्दू पौराणिक कथाओं में कौन मृत्यु के देवता हैं?

  • इंद्र
  • यम
  • सरस्वती
  • ब्रह्मा

उत्तर : 2

प्रश्न. मानव नेत्र द्वारा किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है

  • पुतली पर
  • कॉर्निया पर
  • रेटिना पर
  • आइरिस पर

उत्तर : 3

प्रश्न. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?

  • डाॅ. बी.एन. राव
  • डाॅ. सच्चिदानंद सिंहा
  • डा. भीमराव अंबेडकर
  • डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर : 2

प्रश्न. कौन-सा भारतीय धार्मिक त्यौहार प्रत्येक बारह वर्ष में एक बार मनाया जाता है?

  • पगोड़ा मेला
  • गणेश चतुर्थी
  • कुरुक्षेत्र
  • कुम्भ मेला

उत्तर : 4

प्रश्न. ‘विश्व मधुमेह दिवस’ मनाया जाता है

  • 4 अगस्त
  • 29 जुलाई
  • 1 अगस्त
  • 14 नवम्बर

उत्तर : 4

प्रश्न. अनन्य आर्थिक जोन की विधि किससे संबंधित है?

  • डेरी उद्योग
  • कृषि
  • उद्योग
  • मछली पालन

उत्तर : 4

प्रश्न. कौन-सी वायुमंडलीय परत पराबैंगनी विकिरण की बृहत् मात्राओं के वेधन को रोकती है?

  • क्षोभमंडल
  • आयनमंडल
  • ओजोनमंडल
  • समतापमंडल

उत्तर : 3

प्रश्न. ‘जैमिनी रॉय’ ने खुद को किस क्षेत्र में प्रतिष्ठित किया?

  • बैडमिंटन
  • थिएटर
  • पेंटिंग
  • मूर्तिकला

उत्तर : 3

प्रश्न. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कहां हाल ही में भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन किया गया है?

  • लखनऊ
  • मुम्बई
  • दिल्ली
  • भोपाल

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित में “ज्यामितीय प्रगति में जनसंख्या बढ़ जाती है, ‘अंकगणितीय प्रगति में भोजन बढ़ जाता है” किसने कहा?

  • माल्थस
  • ग्रेशन
  • एंजिल्स
  • कीन्स

उत्तर : 1

प्रश्न. सिल्वर क्लोराइड का रंग क्या है ?

  • श्वेत
  • पीला
  • हरा
  • काला

उत्तर : 1

प्रश्न. गिर शेर परियोजना अवस्थित है।

  • महाराष्ट्र में
  • मध्य प्रदेश में
  • गुजरात में
  • उत्तर प्रदेश में

उत्तर : 3

प्रश्न. वह कौन-सी शिरा है जिसमें शुद्ध रुधिर बहता है –

  • पल्मोनरी
  • ग्रीवा
  • अनात्री
  • पश्च महाशिरा

उत्तर : 1

प्रश्न. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा प्लांट में स्थित है

  • गुजरात
  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक

उत्तर : 2

प्रश्न. किसी परमाणु के गुण निर्भर करते हैं ?

  • प्रोटॉन की संख्या पर
  • न्यूट्रॉन की संख्या पर
  • इलेक्ट्रॉनिक संरचना पर
  • परमाणु भार पर

उत्तर : 3

प्रश्न. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे

  • रवि राय
  • सरदार हुकुम सिंह
  • एम० अनन्तशयनम आयंगर
  • जी० वी० मावलंकर

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें