RRB Group D General Knowledge Practice Set 30 : रेलवे के द्वारा RRB Group D परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। यह परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो जायेगी। ऐसे में जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए हमने ग्रुप डी के द्वारा विगत वर्षों में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें।
RRB Group D के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को शामिल किया गया है, जो कि विगत वर्षों की परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, इन प्रश्नों के अध्ययन करने से अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
RRB Group D सामान्य अध्ययन प्रैक्टिस सेट 30
प्रश्न. इनमे से कौन सा बृहस्पति का चन्द्रमा नहीं है?
- आई ओ
- टाइटन
- यूरोपा
- गैनिमेड
उत्तर : 2
प्रश्न. चन्द्रमा की सतह पर चलने वाला प्रथम मानव चलित वाहन कौन – सा है?
- लुनार रोबोनाट
- लुनार स्पीडरनाट
- लुनार रोवर
- लुनार चैलेंजर
उत्तर : 3
प्रश्न. हाल ही पारित शेरोगेसी (विनियमन ) विधेयक 2016 के अनुसार अधिकतम कितने वर्ष तक का करावास था?
- 10 वर्ष
- 20 वर्ष
- आजीवन
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. पोलो के परंपरिक खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाडी होते है?
- 10
- 4
- 5
- 6
उत्तर : 2
प्रश्न. एशिया का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र कहा पर स्थित है?
- गुजरात
- असम
- नागालैंड
- अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : 2
प्रश्न . संविधान का अनुच्छेद 123 किससे संबंधित है?
- राष्ट्रपति के अध्यादेश
- सुप्रीम कोर्ट का सलाहकार क्षेत्राधिकार
- जम्मू कश्मीर की विशेष स्थिति
- चुनाव आयोग
उत्तर : 1
प्रश्न. किस फसल को खेती के लिए जलभराव की आवश्यकता होती है?
- चाय
- काफी
- चावल
- सरसों
उत्तर : 3
प्रश्न. विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
- श्रीलंका
- ब्राजील
- भारत
- चीन
उत्तर : 2
प्रश्न. पेंबा द्वीप निम्नलिखित में से किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है?
- गेहूं
- चावल
- लौंग
- काफी
उत्तर : 3
प्रश्न. रेशम उत्पादन की उत्पत्ति कहां हुई ?
- मिस्र
- चीन
- जापान
- भारत
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रसाधन सामग्रियों के विनिर्माण में प्रयुक्त होने वाला एक चर्बीयुक्त (वसीय) पदार्थ लेनोलिन, किससे प्राप्त होता है?
- घोड़ा
- भेड़
- सूअर
- पशु (मवेशी)
उत्तर : 2
प्रश्न. अनन्य आर्थिक जोन की विधि किससे संबंधित है?
- डेरी उद्योग
- कृषि
- उद्योग
- मछली पालन
उत्तर : 4
प्रश्न. कौन-सी वायुमंडलीय परत पराबैंगनी विकिरण की बृहत् मात्राओं के वेधन को रोकती है?
- क्षोभमंडल
- आयनमंडल
- ओजोनमंडल
- समतापमंडल
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पर बैंकॉक स्थित है?
- मेकाँग
- छाओ (चाओ) फ्राया
- छिंडविन
- सालवीन
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सबसे आधुनिक सर्वेक्षण तकनीक है?
- भूगणितीय सर्वेक्षण प्रणाली
- वायव फोटोग्राफी
- भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी.आई.एस.)
- उपग्रह सुदूर संवेदन (सुग्राही)
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत के किस राज्य में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
- अरुणाचल प्रदेश
- उत्तराखण्ड
- सिक्किम
- हिमाचल प्रदेश
उत्तर : 2
प्रश्न. अभिनव भारत समाज कि स्थापना किसने की थी?
- जवाहर लाल नेहरू
- महात्मा गांधी
- भगत सिंह
- विनायक सरवाकर
उत्तर : 4
प्रश्न. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21-A में किस अधिनियम का उल्लेख किया गया है?
- शिक्षा का अधिकार
- सूचना का अधिकार
- लोक अधिकार
- धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
उत्तर : 1
प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता है?
- लौह युग सभ्यता
- अक्ष -युगीन सभ्यता
- काँस्या -युगीन सभ्यता
- ताम्र युग सभ्यता
उत्तर : 3
प्रश्न. ओलम्पिक खेल 2020 का मेजबान देश है?
- इस्ताम्बुल
- दोहा
- मैड्रिड
- टोक्यो
उत्तर : 4
प्रश्न. जब कोई राज्य राष्ट्रपति के शासन के अन्तर्गत होता है तब उस राज्य का बजट कौन पारित करता है?
- राष्ट्रपति
- संसद
- संघीय मंत्रिपरिषद
- द्वित्त मंत्रालय
उत्तर : 2
प्रश्न. द्रोणाचार्य पुरस्कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
- साहित्य लेख
- कला व संस्कृति
- खेल प्रशिक्षण
- समाज सेवा
उत्तर : 3
प्रश्न. एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
- गवर्नर रिजर्व बैंक
- प्रधानमन्त्री
- राष्ट्रपति
- वित्तमंत्री
उत्तर : 4
प्रश्न. लाल रक्त कण (RBC) शरीर के किस अंग में बनता है?
- अस्थि मज्जा
- गुर्दा
- ह्रदय
- तिल्ली
उत्तर : 1
प्रश्न. कौन-सा रक्त वर्ग हर रक्त वर्ग वाले मनुष्य से रक्त लें सकता है?
- B
- A
- O
- AB
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।