RRB Group D General Knowledge Practice Set 19 : रेलवे के द्वारा RRB Group D परीक्षा की तिथि की घोषणा की जा चुकी है। यह परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो जायेगी। ऐसे में जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए हैं उनके लिए हमने ग्रुप डी के द्वारा विगत वर्षों में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए हैं। अतः परीक्षा में शामिल होने से पहले इन प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें।
RRB Group D के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को शामिल किया गया है, जो कि विगत वर्षों की परीक्षाओं में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं, इन प्रश्नों के अध्ययन करने से अभ्यर्थी को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
RRB Group D General Knowledge Practice Set 19
प्रश्न. शक युग (Saka era) आरंभ हुआ था
- 58 ई. पूर्व में
- सन् 58 ईस्वी में
- 78 ई. पूर्व में
- सन् 78 ईस्वी में
उत्तर : 4
प्रश्न. कुषाण राजाओं में सबसे मशहूर.. ..थे, जो कुषाण राजवंश में तीसरे शासक थे।
- कृतवर्मा
- कृष्णदेवराय
- कौटिल्य
- कनिष्क
उत्तर : 4
प्रश्न. ईसा पूर्व शताब्दी की शुरुआत में, कुषाणों ने भारत की उत्तर-पश्चिम सीमा पर अपना अधिकार स्थापित किया।
- तीसरी
- पहली
- चौथी
- दूसरी
उत्तर : 3
प्रश्न. ओडिशा के उदयगिरी से हाथीगुम्फा शिलालेख कलिंग के राजा ने लिखा था।
- खारवेल
- बिम्बिसार
- महेंद्र
- अशोक
उत्तर : 1
प्रश्न. हर्षवर्धन के राजसभा कवि कौन थे?
- जयदेव
- चंद्रबरदाई
- बाणभट्ट
- विल्हण
उत्तर : 3
प्रश्न. हर्ष की मृत्यु के बाद सातवीं शताब्दी के आसपास प्रभुत्व में आए और उनके काल को भारत के अंधे युग के रूप में माना जाता था।
- राजपूत
- तुर्क
- अंग्रेज
- मुगल
उत्तर : 1
प्रश्न. चंद्रगुप्त द्वितीय ने गुप्त साम्राज्य का……..ईस्वी में गुजरात तक विस्तार कर लिया था।
- 930
- 309
- 903
- 390
उत्तर : 4
प्रश्न. चीनी यात्री इत्सिंग……में तीन वर्ष ठहरकर संस्कृत सीखा था।
- ताम्रलिप्ति
- नालंदा
- बोध गया
- पाटलिपुत्र
उत्तर : 1
प्रश्न. हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद, प्रतिहार, पाल एवं राष्ट्रकूटवंश के राजाओं ने…….. पर आधिपत्य प्राप्त करने के लिए दूसरे के साथ युद्ध किया।
- बादामी
- कन्नौज
- दिल्ली
- गुजरात
उत्तर : 2
प्रश्न. प्रसिद्ध चीनी यात्री ‘ह्वेनसाँग’ किसके शासनकाल में भारत आया था?
- हर्षवर्धन
- चंद्रगुप्त- 11
- कनिष्क
- अशोक
उत्तर : 1
प्रश्न. गौतम बुद्ध को ज्ञान कहाँ पर प्राप्त हुआ था?
- बोधगया
- कुशीनगर
- अमरनाथ
- लुम्बिनी
उत्तर : 1
प्रश्न. बौद्ध ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए विजयवाड़ा में कौन सा चीनी विद्धान रहा?
- दांग जोरशू
- कुई बीपिंग
- जुआन जांग
- डॉगफांग शुआ
उत्तर : 3
प्रश्न. जार्ज लेमैत्रे का संबंध किस क्षेत्र से जुड़ा है?
- बिग बैंग (महाविस्फोट) सिद्धांत से
- विद्युत धारा खोज से
- DNA अम्ल की खोज से
- सौर्य प्रणाली की खोज से
उत्तर : 1
प्रश्न. ……..एक चीनी बौद्ध भिक्षु था, जिसने नालंदा में बौद्ध शास्त्रों का अध्ययन किया था और 627 से 643 ईसवी तक भारत की 17 वर्ष की लंबी यात्रा के लिए प्रसिद्ध है
- मेगस्थनीज
- हेनत्सांग
- अलबरूनी
- फाहियान
उत्तर : 2
प्रश्न. इनमें से कौन सा चीनी यात्री नालंदा आया और छात्र और शिक्षक दोनों के रूप में रहा?
- फाहियान
- कुबलई खान
- ह्वेनसांग
- इत्सिंग
उत्तर : 3
प्रश्न. चौथी शताब्दी की शुरूआत में, गुप्तों ने…… में एक छोटा सा साम्राज्य स्थापित कर लिया था?
- वातापी
- अवध
- मगध
- मालवा
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा नगर गुप्त वंश की
राजधानी था?
- पाटलिपुत्र
- काशी
- कौशल
- उज्जैन
उत्तर : 1
प्रश्न. गुप्त साम्राज्य के वास्तविक संस्थापक कौन थे?
- चंद्रगुप्त II
- समुद्रगुप्त
- श्री गुप्त
- घटोत्कच
उत्तर : 3
प्रश्न. मौर्य वंश का अंतिम सम्राट कौन था?
- चंद्रगुप्त
- बृहद्रथ
- अशोक
- शतधन्वन
उत्तर : 2
प्रश्न. कनिष्क किस वंश से संबंधित थे?
- चोल
- पल्लव
- मौर्य
- कुषाण
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित विकल्पों में से गलत जोड़ी का चयन करें
- चन्द्रगुप्त : मौर्य
- राजराजा : चोल
- बिम्बिसार : गुप्त
- कनिष्क : कुषाण
उत्तर : 3
प्रश्न. ………सातवीं और आठवीं सदी में बहुत शक्तिशाली हो गए और कांचीपुरम उनकी राजधानी थी।
- पल्लव
- पाल
- प्रतिहार
- चोल
उत्तर : 1
प्रश्न. ……पांड्य वंश की राजधानी थी।
- गया
- मदुरै
- कांचीपुरम
- द्वारसमुद्र
उत्तर : 2
प्रश्न. ……ने मदुरै के आस-पास के क्षेत्र पर शासन किया और तेरहवीं शताब्दी में सर्वोच्चता प्राप्त की
- राजपूत
- चेर
- चोल
- पांड्या
उत्तर : 4
प्रश्न. गुप्त काल के दौरान चीन के किस यात्री ने भारत का भ्रमण किया था?
- हियुन सँग
- आई चिंग
- फाहियान
- ली क्सियु
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।