RRB ग्रुप डी सामान्य ज्ञान प्रैक्टिस सेट : पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह, देखें

RRB Group D General Knowledge Practice Set – 13 : RRB ग्रुप डी ने परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है, यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 से आयोजित की जानी है, ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों में से छाँटकर उत्तर सहित महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आये हैं, जिनका अध्ययन करके अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, तथा अपनी तैयारी को एक नया आयाम भी प्रदान कर सकते हैं,

RRB ग्रुप डी के इस प्रैक्टिस सेट में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है, सम्भवतः ये प्रश्न RRB की होने वाली परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं, अतः परीक्षार्थी इन प्रश्नों का ध्यानपुर्वक अध्ययन करके परीक्षा में शामिल हो।

RRB Group D General Knowledge Practice Set - 13
RRB Group D Practice Set -13

RRB Group D General Knowledge Practice Set -13 (25 महत्वपूर्ण प्रश्न )

प्रश्न. किसने एक अंग्रेजी पुस्तक ‘अनिलैशिंग इण्डिया’ लिखी है, जो बताती है कि भारत 25 से 30 वर्षों में महाशक्ति कैसे बन सकता है?

  • वीरप्पा मोइली
  • शशि थरूर
  • एसएम कृष्ण
  • मनोहर पर्रिकर

उत्तर : 1

प्रश्न. दिसम्बर, 2016 में, भारतीय रेल ने आनन्द विहार और……..के बीच पहली हमसफर श्रेणी के ट्रेन की शुरुआत की।

  • इलाहाबाद
  • वाराणसी
  • गोरखपुर
  • बलिया

उत्तर : 2

प्रश्न. प्रसिद्ध सूफी सन्त शेख सलीम चिश्ती की दरगाह उत्तर प्रदेश के…….. में स्थित है।

  • कन्नौज
  • बाराबंकी
  • फतेहपुर सीकरी
  • जौनपुर

उत्तर : 3

प्रश्न. हिमालय का तीसरा सबसे बड़ा शिखर कौन-सा है?

  • माउण्ट ल्होत्से
  • माउण्ट फूजी
  • माउण्ट मकालू
  • माउण्ट कंचनजंगा

उत्तर : 4

प्रश्न. उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल कौन-सा है?

  • गुलाब
  • गेन्दा
  • चमेली
  • पलाश

उत्तर : 4

प्रश्न. मनुष्यों में पित्त का उत्पादन किस अंग में होता है?

  • पेट
  • अग्न्याशय
  • पित्ताशय
  • जिगर

उत्तर : 4

प्रश्न. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत में कब (वर्ष) 52 स्थापित हुआ था?

  • 2000
  • 1995
  • 1993
  • 1950

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित रोगों में से कौन-सा रोग फफूँद (फंगस) के कारण होता है?

  • तुण्डिका-शोध (टान्सिल)
  • पित्ताशय की पथरी
  • दिल का दौरा
  • दाद

उत्तर : 4

प्रश्न. पंच-सिद्धान्तिका, बृहत्संहिता और सांख्य-सिद्धांत
के लेखक कौन हैं?

  • आर्यभट्ट
  • ब्रह्मगुप्त
  • भास्कराचार्य
  • वराहमिहिर

उत्तर : 4

प्रश्न. Life on my terms” किसकी आत्मकथा है?

  • शरद पवार
  • शशि थरूर
  • चेतन भगत
  • प्रणब मुखर्जी

उत्तर : 1

प्रश्न. NaCl किसका रासायनिक सूत्र है?

  • अमोनिया
  • पानी
  • नमक
  • चीनी

उत्तर : 3

प्रश्न. मूलतत्त्वों की आवर्त सारणी बनाने वाले पहले वैज्ञानिक कौन थे?

  • हेनरी मोसले
  • रॉबर्ट बॉयल
  • मेंडलीफ
  • जॉन न्यूलैंड्स

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किसमें केसर की खेती की जाती है?

  • जम्मू एवं कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • असम
  • सिक्किम

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित जीवों में से कौन-सा जीव मुकुलन (बडिंग) द्वारा प्रजनन नहीं करता?

  • मूंगा
  • स्पंज
  • हाइड्रा
  • एनेलिडो

उत्तर : 4

प्रश्न. एशिया का सबसे पुराना तेल उत्पादक क्षेत्र कहाँ पर स्थित है?

  • गुजरात
  • असम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नागालैंड

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव नहीं है?

  • पशुओं की मौत
  • कर्णनाद
  • उच्च रक्तचाप
  • ओजोन क्षय

उत्तर : 4

प्रश्न. किस भारतीय ने 2014 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीता?

  • कैलाश सत्यार्थी
  • मलाला युसूफजई
  • संजीव चतुर्वेदी
  • अंशु गुप्ता

उत्तर : 1

प्रश्न. C12 H 22 0 11…….के रूप भी जाना जाता है।

  • रेत
  • नमक
  • चीनी
  • क्ले

उत्तर : 3

प्रश्न. सन् 1902 में पहली बार बड़े पैमाने पर विद्युताय एयर कंडीशनिंग का आविष्कार और इसका प्रयोग किसके द्वारा किया गया था?

  • विलिस कैरियर
  • जॉन गोरी
  • स्टुअर्ट क्रेमर
  • एच. एच. शुल्ज

उत्तर : 1

प्रश्न. हेलियोसेट्रिज्म को सपोर्ट करने के कारण किस खगोलशास्त्री को उसके घर में नजरबंद किया गया था?

  • निकोलस कॉपरनिकस
  • गैलिलियो गैलिली
  • जोहानेस केप्लर
  • फ्रेडरिक बेसल

उत्तर : 2

प्रश्न. एक लाईट बल्ब का फिलामेंट किससे बना होता है?

  • टैंटलम
  • एन्टीमनी
  • प्लैटिनम
  • टंगस्टन

उत्तर : 4

प्रश्न. बैडमिंटन का जाल केन्द्र में कितना ऊँचा होता है?

  • 5 फुट
  • 5.1 फुट
  • 5.5 फुट
  • 4.8 फुट

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बर्ड प्रोसेसर का उदाहरण नहीं है?

  • आईबीएम लोटस सिम्फनी
  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
  • गूगल डॉक्स
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

उत्तर : 4

प्रश्न. कंप्यूटर में योसेमाइट, माबेरिक्स, माउंटेन लायन, लायन, स्नो लेओपार्ड लेओपार्ड, टाइगर, पैंथर, जगुआर, प्यूमा और चीता किसे संदर्भित करते हैं?

  • Mac OS X के संस
  • स्टोरेज सर्वर के प्रकार
  • मैकिनतोश के क्लोन
  • पॉवरबुक्स

उत्तर : 1

प्रश्न. कार्ल सगन कौन था?

  • एक अमेरिकी खगोलशास्त्री
  • ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी
  • फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री
  • अमेरिकी राष्ट्रपति

उत्तर 😕

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें