RRB Group D Exam 2022 Polity Practice Set 38: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से होनी प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी छात्र अपनी पढ़ाई को निरंतर तौर पर जारी रखें।
ऐसे में मेरे द्वारा इस लेख के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे जा चुके भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को शामिल किया गया है। अतः इन प्रश्नों के अध्ययन से आपकी तैयारी मजबूत होगी और आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
RRB Group D Exam 2022 भारतीय राजव्यवस्था प्रैक्टिस सेट 38
प्रश्न. भारतीय और अमरीकी संघवाद में जिस एक बिन्दु पर समानता पायी जाती है, वह है-
- अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र के पास होना
- अवशिष्ट शक्तियों का राज्यों के पास होना
- कुछ मामलों में समवर्ती क्षेत्र का प्रावधान है
- केन्द्र और राज्यों के बीच विवाद में सर्वोच्च न्यायालय निर्णायक है
उत्तर: 4
प्रश्न. न्यायिक पुनरावलोकन (Judicial Review) की व्यवस्था पायी जाती है।
- केवल भारत में
- केवल ब्रिटेन में
- केवल संयुक्त राज्य अमरीका में
- भारत और सं. रा. अमरीका दोनों में
उत्तर : 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसी भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है।
- संघात्मक शासन प्रणाली
- एक अलिखित संविधान
- संविधान सभा द्वारा निर्मित
- संसदात्मक शासन प्रणाली
उत्तर: 2
प्रश्न. सम्प्रभुता (Sovereignty) का लक्षण निम्नलिखित नहीं है।
- सार्वभौमिकता (Universalism)
- स्थायित्व (Permanence)
- असीमता (Absoluteness)
- विभाज्यता (Divisibility)
उत्तर: 4
प्रश्न. लोकप्रिय सम्प्रभुता ( Popular sovereignty) के प्रतिपादक हैं।
- हॉब्स
- लॉक
- बोदाँ
- रूसो
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘समाजवाद’ शब्द का प्रथम बार उपयोग करने वाला था।
- रॉबर्ट ओवेन
- मार्क्स
- एंजिल्स
- सेंट साइमन
उत्तर: 1
प्रश्न. सामाजिक न्याय की अवधारणा पर निम्नलिखित में से कौन बल देते हैं?
- मार्क्सवादी
- व्यक्तिवादी
- उदारवादी
- बहुलवादी
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘छाया मंत्रिमंडल’ की रीति कहाँ शुरू हुई थी?
- संयुक्त राज्य अमरीका
- ग्रेट ब्रिटेन
- इटली
- फ्रांस
उत्तर: 2
प्रश्न. भारतीय संविधान की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौनसी एक, इस बात की सूचक है कि वास्तविक कार्यपालक शक्ति प्रधानमन्त्री के नेतृत्व वाली मन्त्रिपरिषद् में निहित है?
- संघवाद (Federalism)
- प्रातिनिधिक विधानमण्डल (Representative Legislature )
- सर्वजनीन वयस्क मताधिकार (Universal Adult Franchise
- संसदीय लोकतन्त्र (Parliamentary Democracy)
उत्तर: 4
प्रश्न. जो राज्य पड़ोसी राज्यों को बिना अपने में मिलाए उन्हें अपने अधिकार में और वश में रखते हैं, वे हैं-
- औपनिवेशिक सत्ता (Colonial Power)
- गैरिसन राज्य (Garrison State)
- डोमिनियन राज्य (Dominion State)
- अधिकार राज्य (Suzerain State)
उत्तर: 1
प्रश्न. गणतंत्रीय अवधारणा (Concept of Republican) से सम्बन्धित निम्नांकित में से कौन एक नहीं है?
- एक राज्य जिसमें जनता सर्वोच्च (Supreme) हो
- सर्वोच्च शक्ति निर्वाचित प्रधान में निहित हो
- सर्वोच्च शक्ति एक राजा के समान (एक ही) व्यक्ति में निहित हो
- एक ऐसी सरकार जो जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों की हो
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक ने भारत के लिए संविधान सभा (के गठन का) विचार दिया?
- राजाजी फॉर्मूला योजना
- वैवेल योजना
- साइमन कमीशन
- कैबिनेट मिशन योजना
उत्तर: 4
प्रश्न. संविधान के अनुसार, भारत है।
- संघीय राज्य
- राज्यों का संघ
- एकात्मक राज्य
- अर्ध संघीय राज्य
उत्तर: 3
प्रश्न. भारतीय संविधान के निर्माण से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?
(1)पं. नेहरू के उद्देश्य प्रस्ताव का, जो संविधान सभा द्वारा स्वीकार किया गया था। संविधान के निर्माण पर असर था।
(2) उद्देशिका बहुत महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति करती है।
(3) संविधान को भारत के लोगों ने आदेशित किया है।
(4) राज्य के मुखिया को लोग प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित करते हैं।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए
- 1, 2 और 3
- 2, 3 और 4
- 1, 3 और 4
- उपर्युक्त सभी चारों
उत्तर: 1
प्रश्न. संसदात्मक शासन व्यवस्था में-
- न्यायपालिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है।
- कार्यपालिका का न्यायपालिका पर नियंत्रण होता है
- कार्यपालिका का विधायिका पर नियंत्रण होता है।
- विधायिका का कार्यपालिका पर नियंत्रण होता है।
उत्तर: 4
प्रश्न. भारत की संसदीय शासन प्रणाली एवं ब्रिटेन की संसदीय शासन प्रणाली में अन्तर का बिन्दु निम्नलिखित में से कौनसा है?
- सामूहिक उत्तरदायित्व
- न्यायिक समीक्षा
- द्वि-सदनात्मक व्यवस्थापिका
- वास्तविक एवं नाममात्र की कार्यपालिका
उत्तर: 2
प्रश्न. फ्रांसीसी क्रांति ने विश्व को क्या नारा दिया था?
- स्वतंत्रता प्राधिकार, समानता
- स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व
- स्वतंत्रता, कानून, बंधुत्व
- परम्परा, प्राधिकार, कानून
उत्तर: 2
प्रश्न. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है।
- आलोचना के अधिकार पर
- एकत्र होने के अधिकार पर
- निजी स्वतंत्रता के अधिकार पर
- सम्पत्ति के अधिकार पर
उत्तर: 3
प्रश्न. भारतीय संविधान कब अपनाया गया?
- 15 अगस्त, 1947
- 26 नवम्बर, 1949
- 26 जनवरी, 1950
- 2 अक्तूबर, 1952
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन सी भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है?
- सरकार का संसदीय रूप
- न्यायपालिका की स्वतंत्रता
- सरकार का अध्यक्षात्मक रूप
- संघीय सरकार
उत्तर: 3
प्रश्न. भारत के राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकार कहाँ के संविधान लिए गए हैं?
- आयरिश
- ऑस्ट्रेलिया
- जर्मनी का वीमार गणतंत्र
- कैनेडा
उत्तर: 3
प्रश्न. प्रस्तावना के अनुसार परम शक्ति किसके हाथों में होती है?
- राष्ट्रपति
- संसद
- संविधान
- जनता
उत्तर: 4
प्रश्न. भारतीय संघवाद निकट है।
- कैनेडा के
- नाइजीरिया के
- यू.एस.ए. के
- ऑस्ट्रेलिया के
उत्तर: 1
प्रश्न. संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान कब पारित किया गया था?
- 26 नवंबर, 1949
- 26 जनवरी, 1949
- 17 अक्टूबर, 1949
- 14 नवंबर, 1949
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसा संसदीय सरकार का एक अनिवार्य घटक है ?
- एक दुःसंशोध्य संविधान
- राजनीतिक दल (पार्टियाँ)
- एक स्वतंत्र न्यायपालिका
- एक लिखित संविधान
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘भारतीय संविधान के जनक’ के रूप में किसे जाना जाता है?
- जवाहरलाल नेहरू
- महात्मा गाँधी
- बी. आर. अम्बेडकर
- बाल गंगाधर तिलक
उत्तर: ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।