RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry Practice Set 32 : रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा RRB Group D के लिए परीक्षा की तिथि को घोषित कर दिया गया है। RRB Group D की परीक्षा अगले महीने यानि 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जायेगी। इसलिए अब जितने भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है अब उनको अपनी तैयारी को और भी तेज कर देनी चाहिए।
ऐसे में हम आज इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भौतिक और रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर सहित संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।
RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry प्रैक्टिस सेट 32
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे धोने का सोडा कहा जाता है ?
- सोडियम कार्बोनेट
- कैल्सियम ऑक्साइड
- पोटैशियम ऐलुमिनियम सल्फेट
- सोडियम बाइकार्बोनेट
उत्तर : 1
प्रश्न. जल के अंदर मौजूद व्यक्ति को किस कारण जल की सतह से ऊपर की वस्तु अपनी वास्तविक स्थिति से अपेक्षाकृत अधिक ऊँचाई पर प्रतीत होती है ?
- प्रकाश के अपवर्तन के कारण
- प्रकाश के परावर्तन के कारण
- प्रकाश के व्यतिकरण के कारण
- प्रकाश के विवर्तन के कारण
उतर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ चुम्बकीय है ?
- क्वार्ट्ज
- विस्मथ
- निकिल
- डोमेन
उत्तर : 3
प्रश्न. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का सूत्र क्या है ?
- H₂SO₄
- HNO₃
- HCl
- H₃PO₄
उत्तर : 3
प्रश्न. किस गुण-धर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है ?
- परावर्तन
- अपवर्तन
- न्यूटन का गति नियम
- उत्प्लावन
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से किस स्रोत से सबसे शुद्ध पानी प्राप्त किया जा सकता है ?
- खनिज पानी
- नदी का पानी
- कुएँ का पानी
- बरसाती पानी
उत्तर : 4
प्रश्न. जब प्रकाश की किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो वह
- सीधी दिशा में चली जाती है
- अभिलम्ब की ओर झुक जाती है।
- अभिलम्ब से दूर हटती है।
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. लोहे में जंग लगना . . . . . . . .का उदाहरण है ।
- ऑक्सीकरण
- अवशोषण
- न्यूनीकरण
- अधिशोषण
उत्तर : 1
प्रश्न. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार किया तथा प्रतिक्रिया से सम्बद्ध बल
- हमेशा एक ही वस्तु पर लगे होने चाहिए।
- भिन्न-भिन्न वस्तु पर लगे हो सकते हैं।
- हमेशा भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए।
- का परिमाण बराबर होना जरूरी नहीं है, किन्तु उनकी दिशा समान होनी चाहिए।
उत्तर : 3
प्रश्न. “जिप्सम” किस धातु का अयस्क है ?
- कैल्सियम
- सोडियम
- मैग्नीशियम
- लोहा
उत्तर : 1
प्रश्न. न्यूटन के प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।” यह है
- न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
- न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम
- न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
- उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. चूहे मारने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है ?
- जिंक फॉस्फाइड
- ड्युरेल्युमिन
- जिंक ऑक्साइड
- सोडियम नाइट्रेट
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी असन्तुलित बल द्वारा किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण
- बल के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
- बल के अनुक्रमानुपाती होता है।
- बल के प्रभाव से स्वतंत्र होता है।
- शून्य होता है।
उत्तर : 2
प्रश्न. रेफ्रिजरेटर में शीतलक ( Coolant ) के रूप में प्रयुक्त गैस है
- फ्रीऑन 12
- हीलियम
- अमोनिया
- कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी भी स्थिर या गतिशीत वस्तु की स्थिति और दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बायबल सक्रिय न हो।” यह है—
- न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
- न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम
- न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
- गैलीलियो का गति विषयक नियम
उत्तर : 1
प्रश्न. सोडियम को केरोसिन के नीचे रखा जाता है , क्योंकि –
- यह जहरीला होता है
- यह वाष्पित होता है
- यह हवा में पिघलता है
- हवा के संस्पर्श में यह आग पकड़ लेता
उत्तर : 4
प्रश्न. नमी में खुला छोड़ देने पर इसमें घुल जाने वाले पदार्थ को क्या कहते हैं ?
- आर्द्रताग्राही
- प्रतिदीप्त
- प्रस्वेद्य
- उत्फुल्ल
उत्तर : 1
प्रश्न. इलेक्ट्रॉन विद्युत आवेश के किस किस्म का उपपरमाणु कण है ?
- ऋणात्मक
- धनात्मक
- तटस्थ
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस खनिज में ऑक्सीजन की उपस्थिति नहीं होती है ?
- पायराइट में
- सिलिकेट में
- कार्बोनेट में
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया से हवा में निलम्बित कणमय पदार्थों में वृद्धि नहीं होती है ?
- ईंधन का दहन
- कोयले का दहन
- कागज उद्योग
- वातानुकूलित यन्त्र का प्रयोग
उत्तर : 4
प्रश्न. कार्बनीकरण के उच्च स्तर के कारण कोयले की किस किस्म को उच्च कोटि का कोयला माना गया है ?
- बिटुमिनस
- लिग्नाइट
- एन्थ्रेसाइट
- पीट
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्न में से किस प्रकार के लेन्स के प्रयोग से मायोपिया के दोष को सुधारा जा सकता है?
- उभयावतल
- अवतल
- उत्तल
- समतलावतल
उत्तर : 2
प्रश्न. विद्युत के द्वारा लगी हुई आग को रोकने हेतु किसका प्रयोग होता है ?
- क्लोरोफॉर्म
- पायरीन CCl₄
- फॉर्मेलिन
- आयोडोफॉर्म
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्न में से कौन सा हाइड्रोजन का समस्थानिक ( Isotope ) नहीं है ?
- एरिटियम
- ड्युटेरियम
- ट्रिटियम
- प्रोटियम
उत्तर : ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु Sarkari Alert को बुकमार्क जरूर करें।
A
Aaaaaa
@Aaaaaa111111111
Ap salect ho
A
A
A
A
एरिटियम
A nahi hoga
Aaaaaa
1
Hi savera ji
A hi hoga
Hi shveta ji
A hi hoga
A
Very good question
A
1
Aaa
1
AA111
1
1
A