RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry प्रैक्टिस सेट 26 : परीक्षा से पहले इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry Practice Set 26 : जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में लगे हुए हैं अब वो अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भौतिक और रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।

RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry Practice Set 26
RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry Practice Set 26

RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry प्रैक्टिस सेट 26

प्रश्न. साधारण काँच ( glass ) निम्न में से किसका मिश्रण होता है ?

  • कैल्सियम सिलिकेट
  • सोडियम सिलिकेट
  • सिलिका
  • उपरोक्त सभी का

उत्तर : 4

प्रश्न. मुक्त रूप से लटकी हुई चुम्बक सुई का अक्ष भोगोलिक अक्ष के साथ कोण बनाता है?

  • 20°
  • 18°
  • 100°
  • 16°

उत्तर : 2

प्रश्न. गुब्बारे में निम्न में से कौन – सी गैस भरी होती है ?

  • ऑर्गन
  • रेडॉन
  • नियॉन
  • हीलियम

उत्तर : 4

प्रश्न. यदि किसी वस्तु का भार 60 न्यूटन है , तो उस वस्तु का द्रव्यमान क्या होगा ? ( g = 10 मी / से ²)

  • 6 किग्रा
  • 8 किग्रा
  • 10 किग्रा
  • 9 किग्रा

उत्तर : 1

प्रश्न. फोटोग्राफी में प्रयुक्त हाइपो विलयन का रासायनिक नाम है

  • सिल्वर ब्रोमाइड
  • कैल्सियम कार्बोनेट
  • सोडियम थायोसल्फेट
  • सोडियम सिलिकेट

उत्तर : 3

प्रश्न. यदि 2500 जूल कार्य करने में किसी मशीन को 5 सेकण्ड लगता है , तो उसकी शक्ति होगी

  • 0.5 किलोवाट
  • 0.5 वाट
  • 125 वाट
  • 250 वाट

उत्तर : 1

प्रश्न. हँसाने वाली गैस है

  • अमोनियम क्लोराइड
  • नाइट्रस ऑक्साइड
  • नाइट्रोजन परॉक्साइड
  • अमोनिया

उत्तर : 2

प्रश्न. पृष्ठ तनाव का एस. आई. मात्रक है ?

  • जूल / मी
  • जूल / मी²
  • न्यूटन / मी
  • न्यूटन / मी ²

उत्तर : 3

प्रश्न. निम्न में से किसमें कार्बन की प्रतिशतता अधिक होती है ?

  • ढलवाँ लोहा
  • स्टील
  • पिटवाँ लोहा
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : 1

प्रश्न. विद्युत ऊर्जा की इकाई क्या है ?

  • न्यूटन / मीटर
  • किलोवाट घण्टा
  • ऐम्पियर / मीटर
  • जूल

उत्तर : 2

प्रश्न. वैसे पदार्थ जिनके रासायनिक गुण समान एवं भौतिक गुण भिन्न हों , कहलाते हैं

  • समभारिक
  • समावयवी
  • अपररूप
  • बहुलक

उत्तर : 3

प्रश्न. पेन्सिल बनाने में प्रयुक्त कार्बन है

  • ग्रेफाइट
  • हीरा
  • टिन
  • लेड

उत्तर : 1

प्रश्न. न्यूटन के गति के तीसरे सिद्धान्त के अनुसार

  • एक पिण्ड अपनी स्थिरता या गति की प्रारम्भिक स्थिति को बनाए रखता है
  • F = ma
  • त्वरण = वेग में परिवर्तन / समय
  • प्रत्येक क्रिया के लिए , समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है

उत्तर : 4

प्रश्न. एक ही अणुसूत्र वाले विभिन्न यौगिकों को कहा जाता है

  • समावयवी
  • समभारिक
  • अपररूप
  • बहुलक

उत्तर : 1

प्रश्न. एक प्रकार का दृष्टि दोष , जिसमें एक व्यक्ति दूर की वस्तु को देख सकता है परन्तु पास की वस्तु को साफ – साफ नहीं देख सकता है

  • कटरक्ट्र मोतीबिन्दु
  • मायोपिया
  • हायपरमेट्रोपिया
  • एस्टिगमेटिज्म

उत्तर : 3

प्रश्न. हीरा एवं ग्रेफाइट

  • समस्थानिक हैं
  • कार्बन के अपररूप हैं
  • समावयवी हैं
  • धातु हैं

उत्तर : 2

प्रश्न. निम्न में आविष्कार आविष्कारक का कौन – सा युग्म सुमेलित नहीं है ?

  • इलेक्ट्रॉन – जे जे थॉमसन
  • प्रोटॉन – रदरफोर्ड
  • फोटॉन – यूकावा
  • न्यूट्रॉन – चैडविक

उत्तर : 3

प्रश्न. पॉलीथीन निम्न में से किसका बहुलक है ?

  • सेलुलोस
  • एथिलीन
  • एनीलीन
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 2

प्रश्न. एक उत्तल लेन्स की क्षमता 2 डायोप्टर है । इसकी फोकस दूरी होगी

  • 50 सेमी
  • 40 सेमी
  • 100 सेमी
  • 20 सेमी

उत्तर : 1

प्रश्न. निम्न में सबसे उत्तम कोटि का कोयला कौन है ?

  • लिग्नाइट
  • पीट
  • एन्थासाइट
  • बिटुमिनस

उत्तर : 3

प्रश्न. फैराडे का नियम किससे संबंधित है

  • विद्युत अपघटन से
  • गैसों के दाब से
  • विद्युत विच्छेदन से
  • विद्युत प्रसार से

उत्तर : 1

प्रश्न. किसी वस्तु के संवेग को तीन गुना करने से उसकी गतिज ऊर्जा

  • दोगुनी हो जाएगी
  • चौगुनी हो जाएगी
  • नौगुनी हो जाएगी
  • तिगुनी हो जाएगी

उत्तर : 3

प्रश्न. द्रवित पेट्रोलियम गैस ( एल पी जी ) निम्न में से किसका मिश्रण होता है ?

  • यूटेन एवं मेथेन
  • प्रोपेन एवं आइसोटोन
  • एथेन , ब्यूटेन एवं प्रोपेन
  • ब्यूटेन एवं एथेन

उत्तर : 3

प्रश्न. किसी ईंधन के अपस्फोटरोधी गुण को दर्शाती है

  • ऑक्टेन संख्या
  • प्राकृतिक संख्या
  • परमाणु संख्या
  • ये सभी

उत्तर : 1

प्रश्न. सी एन जी में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित कार्बन का यौगिक है

  • मेथेन
  • ब्यूटेन
  • प्रोपेन
  • एथेन

उत्तर : ??

उत्तर : ?

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

कमेन्ट करें