RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry Practice Set 21 : जो भी प्रतियोगी छात्र रेलवे ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है। उनके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड कि तरफ से ऑफिशियल परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। RRB Group D की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। अतः अब जितने भी प्रतियोगी छात्र RRB ग्रुप डी की तैयारी में लगे हुए हैं अब वो अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
ऐसे में हम इस लेख के जरिए रेलवे के द्वारा पिछली परीक्षाओं में पूछे गए भौतिक और रसायन विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। अतः प्रतियोगी छात्र परीक्षा में जाने से पहले इन प्रश्नों को अच्छी प्रकार से देख लें और इसको समझ भी लें।
RRB Group D Exam 2022 Physics And Chemistry प्रैक्टिस सेट 21
प्रश्न. “विश्व का प्रत्येक पदार्थ अत्यन्त सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है।” यह सर्वप्रथम किसने कहा ?
- डाल्टन ने
- कणाद ने
- रदरफोर्ड ने
- एवोगाड़ी ने
उत्तर : 2
प्रश्न. वायु में ध्वनि तरंगें हैं
- अनुलम्ब
- अनुप्रस्थ
- विद्युत – चुम्बकीय
- ध्रुवीय
उत्तर : 1
प्रश्न. नीला थोथा है
- कॉपर सल्फेट
- मैग्निशियम सल्फेट
- जिंक सल्फेट
- नाइट्रिक एसिड
प्रश्न. डायनेमो एक युक्ति है जो परिवर्तित करती है?
- सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
- यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
- चुम्बकीय ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में ।
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. स्वच्छ आकाश में नीले रंग का कारण है?
- प्रकाश का परावर्तन
- प्रकाश का प्रकीर्णन
- प्रकाश का अपवर्तन
- प्रकाश का विवर्तन
उत्तर : 2
प्रश्न. शुष्क सेल (Dry Cell) में विध्रुवक का कार्य करता है
- सोडियम क्लोराइड
- मैंगनीज डाइऑक्साइड
- सल्फ्यूरिक एसिड
- पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड
उत्तर : 2
प्रश्न. कौन – सा दर्पण वाहनों में पश्च दृश्य दर्पण के रूप में प्रयुक्त होता है ?
- समतल
- अवतल
- उत्तल
- प्रतिलोमी
उत्तर : 3
प्रश्न. श्वसन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
- उष्माक्षेपी अभिक्रिया
- संयोजन अभिक्रिया
- उपचयन-अपचयन अभिक्रिया
- द्विअपघटन अभिक्रिया
उत्तर : 1
प्रश्न. किसी द्रव के पृष्ठ तनाव के कारण बल सक्रिय होता है ?
- सतह पर लम्बवत् रूप से
- हमेशा क्षैतिज
- सतह के स्पर्शरेखीय
- हमेशा ऊर्ध्वाधर
उत्तर : 1
प्रश्न. सोडियम हाइड्रोक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया से सोडियम क्लोराइड और जल बनाते हैं । यह कौन-सी अभिक्रिया है ?
- विघटन
- संयोजन
- उदासीनीकरण
- अवक्षेपण
उत्तर : 3
प्रश्न. एक अपारदर्शक वस्तु का रंग इनमें से किस कारण से होता है ?
- इसके द्वारा रंग का वर्तन
- इसके द्वारा रंग का प्रसरण
- इसके द्वारा रंग का परावर्तन
- इसके द्वारा रंग का शोषण
उत्तर : 3
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन एक द्रव धातु है ?
- सोडियम
- बेरीलियम
- लिथियम
- मरकरी
उत्तर : 4
प्रश्न. किसी गोलाकार मार्ग पर बढ़ रहे किसी वाहन को क्या अनुभूति होगी ?
- जड़ता
- केन्द्राभिसारी बल
- पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. निम्नलिखित अम्लों में से कौन प्रबल अम्ल है ?
- लैक्टिक अम्ल
- ऐस्कॉरबिक अम्ल
- सल्फ्यूरिक अम्ल
- फार्मिक अम्ल
उत्तर : 3
प्रश्न. किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब उसके वास्तविक आकार का प्राप्त करने के लिए वस्तु को उत्तल लेन्स के सामने कहाँ रखा जाना चाहिए ?
- 2F₁ पर
- 2F₁ से दूर
- अनन्त पर
- F₁ पर
उत्तर : 1
प्रश्न. ग्रेफाइट है ?
- आण्विक ठोस
- आयनिक ठोस
- सहसंयोजक ठोस
- धात्विक ठोस
उत्तर : 3
प्रश्न. हवाई जहाज में फाउण्टेन पेन ले जाने पर , पेन से स्याही रिसने लगती है , क्योंकि
- वायुमण्डलीय दबाव समुद्र स्तर से ज्यादा रहता है
- वायुमण्डलीय दबाव तेजी से बदलता रहता है
- वायुमण्डलीय दबाव समुद्र स्तर से कम रहता है
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. सोलर सेल में उपयोग किए जाने वाले पदार्थ में होता है –
- Cs
- Si
- Sn
- Ti
उत्तर : 2
प्रश्न. निकट दृष्टि दोष का कारण है?
- नेत्रगोलकों का दीर्धीकरण
- कमजोर मांसपेशियाँ
- रेटिना की दुर्बलता
- आइरिस का स्थान से हटना
उत्तर : 1
प्रश्न. पारा का निष्कर्षण किया जाता है-
- गैलना से
- सिनेवार से
- बॉक्साइट से
- पाइरोलुसाइट से
उत्तर : 2
प्रश्न. जब कोई व्यक्ति एक लिफ्ट में भार तुला पर खड़ा रहता है एवं लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ रही है , तो भार तुला में प्रदर्शित होगा
- कम भार
- व्यक्ति का वास्तविक भार
- ज्यादा भार
- शून्य पठन
उत्तर : 3
प्रश्न. ऑक्सीकरण अभिक्रिया में विद्युत् ऋणात्मक तत्व अथवा समूह के अनुपात में
- कमी होती है
- न कमी और न वृद्धि
- वृद्धि होती है
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर : 3
प्रश्न. पहाड़ी तल में पानी 100 ° C से कम तापमान पर उबलने लगता है , क्यों कि
- उच्चता पर तापमान कम रहता है
- उच्चता पर बादलों का निर्माण होता है
- उच्चता पर दबाव कम रहता है
- उच्चता पर जलवाष्प कम रहता है
उत्तर : 3
प्रश्न. समस्थानिक होते हैं किसी एक ही तत्व के परमाणु जिनका
- परमाणु भार समान, किन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न होता है।
- परमाणु भार भिन्न, किन्तु परमाणु क्रमांक समान होता है।
- परमाणु भार तथा परमाणु क्रमांक दोनों समान होता है।
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : 2
प्रश्न. महिलाओं के स्वर का पिच साधारणतः
- पुरुषों में काफी कम होता है
- पुरुषों के समान होता है
- पुरुषों से ज्यादा होता है
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर : ??
उत्तर : ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।