RRB Group D Current Affairs 30 December 2021 : इस लेख में हम आपको 30 दिसंबर 2021 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के संग्रह को लेकर आए है। आप सभी लोगों को ये पता ही हो गया होगा कि रेलवे के द्वारा RRB Group D की परीक्षा की घोषणा की जा चुकी है। और ये परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से प्रारंभ हो जायेगी। ग्रुप डी की परीक्षा में करेंट अफेयर्स का बहुत ही अहम योगदान होता है। इसलिए यदि आप ग्रुप डी की तैयारी में जुटे हुए है तो करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ें।
यहां 30 दिसंबर 2021 के करंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को उनके उत्तर के साथ दिया गया है जोकि आपकी रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अतः इसको अच्छी प्रकार से पढ़ कर याद कर लें।

RRB Group D करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर 2021
प्रश्न. पश्चिमी यूरोपीय वैज्ञानिकों के अनुसार निम्न में से कौन सा सागर अपने पूर्व आकार का कम से कम 25% खो देगा?
- प्रशांत सागर
- कैस्पियन सागर
- हिन्द महासागर
- डल झील
उत्तर : 2
प्रश्न. विप्लव तपस्वी : पीवी’ नामक पुस्तक के रचयिता का नाम बताइये ?
- नरेंद्र मोदी
- ए कृष्णा राव
- नितिन गडकरी
- आर विष्णु गोपाल
उत्तर : 2
प्रश्न. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस बैंक को पुनर्पूजीकृत करने के लिए शून्य-कूपन बॉन्ड का उपयोग किया है ?
- यूको बैंक
- यस बैंक
- पंजाब और सिंध बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया
उत्तर : 3
प्रश्न. भारत ने किस पनडुब्बी को म्यांमार को उपहार में दिया है?
- आईएनएस सिंधुविजय
- INS विक्रांत
- आईएनएस सिंधुवीर
- INS सिंधुकीर्ति
उत्तर : 3
प्रश्न. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष एजेंसी [ इसरो ] अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘………………’ के लिए ‘ग्रीन प्रोपल्शन‘ विकसित कर रही है?
- चंद्रयान – 1
- गगनयान
- चंद्रयान – 2
- मंगलयान
उत्तर : 2
प्रश्न. मुम्बई प्रेस के जर्नलिस्ट ऑफ द इयर सम्मान से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
- परवेज अहमद
- संजय विष्ठ
- दानिश सिद्दीकी
- चंचल मल्होत्रा
उत्तर : 3
प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में कहां से अमूल से काशी संकुल परियोजना का शिलान्यास किया गया है?
- झांसी
- अयोध्या
- वाराणसी
- कानपुर
उत्तर : 3
प्रश्न. अन्दरोत द्वीप , निम्न मे से किस द्वीप में एक छोटा सा बसा हुआ द्वीप है ?
- अंडमान
- लक्षद्वीप
- निकोबार
- माल द्वीप
उत्तर : 2
प्रश्न. किस खिलाडी को दशक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के लिए ICC ने ‘Sir Garfield Sobers Award’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है ?
- रोहित शर्मा
- शिखर धवन
- विराट कोहली
- महेंद्र सिंह धोनी
उत्तर : 3
प्रश्न. उत्तराखंड राज्य के उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
- न्यायमूर्ति अरुण प्रताप
- न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा
- न्यायमूर्ति विवेक शर्मा
- न्यायमूर्ति मीरा कुमार
उत्तर : 2
प्रश्न. “Spice Statistics at a Glance 2021” नामक पुस्तक का विमोचन हाल ही किसके द्वारा किया गया ?
- अमित शाह
- नरेन्द्र सिंह तोमर
- पीयूष गोयल
- राजनाथ सिंह
उत्तर : 2
प्रश्न. मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री महाराष्ट्र के किस स्थान में स्थित है?
- लातूर
- नागपुर
- पुणे
- मुंबई
उत्तर : 1
प्रश्न. मोनपा हस्तनिर्मित कागज- एक 1000 साल पुरानी विरासत कला, किस राज्य से सम्बंधित है ?
- दिल्ली
- हिमाचल प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
उत्तर : 3
प्रश्न. कौन सा देश 2026 के अंत तक चंद्रमा पर पहला परमाणु रिएक्टर रखने की योजना बना रहा है?
- चीन
- भारत
- जापान
- अमेरिका
उत्तर : 4
प्रश्न. AIDS दिवस कब मनाया जाता है?
- 1 दिसम्बर
- 2 दिसम्बर
- 5 दिसम्बर
- 25 दिसम्बर
उत्तर : ??
नोट – इस प्रश्न का उत्तर क्या होगा अपना जवाब कमेंट करके बताएं।
आशा है आपको आज का करेंट अफेयर्स पसंद आया होगा, रोज़ाना करेंट अफेयर्स प्राप्त करने के लिए सरकारी अलर्ट को बुकमार्क करें।
1
1
1desmbar ko
A
1 12 ok
1 december
1
1
1
1
1